ADVERTISEMENT
home / फैशन
ऐश्वर्या राय कान्स के रेड कारपेट पर फ्लोरल और ब्लैक गाउन में आईं नजर, फैंस नहीं हुए एक्ट्रेस के लुक से खुश

ऐश्वर्या राय कान्स के रेड कारपेट पर फ्लोरल और ब्लैक गाउन में आईं नजर, फैंस नहीं हुए एक्ट्रेस के लुक से खुश

इसमें कोई दोराय नहीं है कि ऐश्वर्या राय बच्चन एक शानदार अदाकारा तो हैं हीं लेकिन साथ ही वह हमेशा अपने फैशन गेम को भी ऑन प्वाइंट रखती हैं और उनका कान्स फिल्म फेस्टिवल का लुक यह साबित करता है कि वह हमेशा लोगों को इंस्पायर करती हैं। हालांकि, उनके पास जो इतनी अच्छी पावर है, उसके साथ उनके ऊपर कुछ जिम्मेदारियां भी आती और सही रेड कारपेट आउटफिट चुनना भी इसी में से एक है। हालांकि, यह कहते हुए हमें बहुत दुख हो रहा है कि ऐश्वर्या राय के इस साल के कान्स फिल्म फेस्टिवल के रेड कारपेट लुक ने हमें बिल्कुल भी इंप्रेस नहीं किया है। हमारी रात यह सोचते हुए बहुत मुश्किल से निकली कि ऐश्वर्या राय ने रेड कारपेट के लिए फ्लोरल और ब्लैक गाउन क्यों डिसाइड किया। तो चलिए इस बारे में डिटेल में बताते हैं।

बुधवार को ऐश्वर्या राय कान्स फिल्म फेस्टिवल के रेड कारपेट पर लौटी हैं लेकिन वह डोल्स एंड गबाना गाउन्स एसेंटिड विद 3डी फ्लावर में बहुत ही डिसअपॉइंटिंग लुक देते हुए दिखाई दीं।

दरअसल, ऐश्वर्या की स्कर्ट क्रश्ड दिखाई दे रही है और इस पर बहुत ही ज्यादा फूल हैं। उनके शोल्डर और गारमेंट स्लिट तक हर जगह फूल ही दिख रहे हैं और इसका कोई सेंस नहीं लग रहा है। हमें इस गाउन का कोई भी पार्ट ऐश्वर्या के लिए काम करते हुए नहीं दिखाई दे रहा है और फिर इस वजह से यह फुलवड़ी डिजाइन किसी के लिए कैसे ही काम कर सकता है। अगर आप हमारी इस बात से सहमत नहीं हैं तो आप खुद ही उनकी इन तस्वीरों को देखिए।

हम समझ ही नहीं पा रहे हैं कि उन्होंने ये आउटफिट क्यों चुना है? इसकी थीम क्या है। क्या वह कोई बुके कैरी कर रही हैं? लेकिन शायद हमें इसका जवाब कभी नहीं मिलेगा।

ADVERTISEMENT

यहां केवल ऐश्वर्या का हेयरडू और उनका कैट आई मेकअप लुक ही सबसे अच्छा लग रहा है। तो हमें जरूर बताइए कि ऐश्वर्या राय के 2022 कान्स रेड कारपेट लुक के बारे में आपका क्या खयाल है?

19 May 2022

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT