ADVERTISEMENT
home / एंटरटेनमेंट
टॉक्सिक रिलेशन में रह चुकी हैं अनुराग कश्यप की बेटी आलिया, बताया कैसे किया हैंडल

टॉक्सिक रिलेशन में रह चुकी हैं अनुराग कश्यप की बेटी आलिया, बताया कैसे किया हैंडल

फिल्ममेकर अनुराग कश्यप की बेटी आलिया कश्यप हमेशा से ही सेक्स, मेंस्ट्रुएशन और रिलेशनशिप्स आदि के बारे में खुलकर बात करती हैं। इसी बीच हाल ही में उन्होंने अपनी यूट्यूब वीडियो जिसका नाम गर्ल टॉक है, उसमें टॉक्सिक रिलेशन के बारे में बात की है और यह भी बताया है कि उन्होंने इससे कैसे डील किया था।

एक फैन के सवाल के जवाब में आलिया ने माना कि वह टॉक्सिक रिलेशनशिप में रह चुकी हैं और कुछ वक्त साथ बिताने के बाद उनके लिए यह काफी मुश्किल हो गया था। उन्होंने कहा, मैं टॉक्सिक रिलेशनशिप में रह चुकी हूं और मैं इसके बारे में झूठ नहीं कहूंगी, लेकिन इससे बाहर निकल पाना आसान नहीं था, खासकर तब जब हमने कुछ वक्त साथ में बिताया था। यह काफी मुश्किल था।

यह बताते हुए कि उन्होंने टॉक्सिक रिलेशनशिप से कैसे डील किया, आलिया ने कहा कि उन्होंने इसके लिए खुद पर फॉक्स करना शुरू किया, जो ओवरऑल मेंटल हेल्थ पर भी असर डालता है और इस वजह से आपको भी खुद पर ध्यान देना चाहिए। आपको खुद को पहले रखना चाहिए और अगर आपका रिलेशनशिप आपकी मेंटल हेल्थ पर असर डाल रहा है तो जरूरी है कि आप खुद को पहले रखें।

इससे पहले भी आलिया ने अपने फैंस के सवालों का जवाब देते हुए पहली बार सेक्स करने पर ब्लीडिंग होने, बूब साइज, मास्टरबेशन और कई अन्य चीजों पर बात की थी। पर्सनल फ्रंट पर आलिया इस वक्त अपने बॉयफ्रेंड शेन जोर्जिया के साथ अपनी जिंदगी के बेस्ट पल एन्जॉय कर रही हैं।

ADVERTISEMENT
02 Sep 2022

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT