Natural Care

इन 7 तरीकों से अंडा चेहरे पर करता है जादू और देता है शाइनी स्किन

POPxo Hindi  |  Jul 3, 2019
चेहरे पर अंडा लगाने के फायदे, Face Par Egg Lagane ke Fayde

‘सन्डे हो या मंडे रोज़ खाओ अंडे इस बात को आप मानें या ना मानें, आपकी मर्ज़ी | मगर चेहरे पर अंडा लगाने से आप अपनी त्वचा की खूबसूरती बढ़ा सकते हैं, ये बात आपको माननी पड़ेगी | रूखी त्वचा से लेकर तैलीय त्वचा की समस्या तक अंडे के पास हर चीज़ का सॉल्यूशन है | अंडा चेहरे के लिए अमृत का काम करता है| आप बस इन फेस पैक्स को एक बार आज़माकर देखें

चेहरे पर अंडा लगाने के फायदे – Face Par Egg Lagane ke Fayde

निखरी रंगत के लिए

आपको चाह‌िए एक एग व्हाइट और एक बड़ा चम्मच शहद’। इन दोनों को अच्छी तरह मिलाकर फेसपैक बनाएं। चेहरे पर अंडा फेसपैक लगाकर छोड़ दें। सूखने के बाद गुनगुने पानी से धोकर चेहरा साफ कर लें। आपको अपनी निखरी हुई रंगत का फर्क खुद नजर आएगा।

नमी बनाए रखने के लिए

आपको चाह‌िए आधा पका हुआ एवोकेडो, एक अंडा, एक चम्मच दही, एक चम्मच बेकिंग सोडा और एक चम्मच नारियल तेल। सभी सामग्री को अच्छी तरह मिलाएं। इसे चेहरे पर 5-10 मिनट के ल‌िए लगाएं। सूखने के बाद इस मास्क को गर्म पानी से हटाएं और चेहरा धो लें। चेहरे की नमी बनाए रखने में यह फेसमास्क काफी मदद करता है। अंडा चेहरे के लिए क्या जादू कर सकता है यह आपको अब पता चलेगा!

काले घेरों के लिए – Egg Face Mask For Dark Circles

काले घेरों के लिए चेहरे पर अंडा लगाने के लिए आपको चाह‌िए एक एग व्हाइट, एक चम्मच कद्दूकस की हुई गाजर, एक चम्मच एलोवेरा। इन सभी चीजों को आपस में म‌िलाकर एक मिश्रण तैयार करें। इस मास्क को आंखों के नीचे के हिस्से पर लगाएं। 15-30 मिनट तक इस मास्क को सूखने दें। इसके बाद गुनगुने पानी से साफ करके मॉइश्चराइजर लगा लें। आंखों के नीचे के काले घेरे हटाने में यह मास्क काफी अच्छा काम करता है।

दाग-धब्बों के लिए

चेहरे पर दाग-धब्बे हटाने के ल‌िए इस मास्क का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आपको चाह‌िए एक अंडा और एक चम्मच नींबू का रस। इसके ल‌िए अंडे और नीबू के रस को मिलाकर मिश्रण तैयार करें। इसे चेहरे पर लगाएं और सूखने के बाद गुनगुने पानी से धो दें। हफ्ते में एक बार इस मास्क का इस्तेमाल करे चेहरे के कील मुहांसे और दाग धब्बे हटाने के ल‌िए।

मुलायम त्वचा के लिए – Egg Face Mask For Soft Skin

चेहरे पर अंडा, दूध और लौकी को आपस में मिलाकर फेस पैक लगाए। इस मिश्रण को स्किन टोन को ब्राइट करने और चेहरे को मुलायम बनाने के ल‌िए इस्तेमाल कर सकते हैं।

एंटी-एजिंग के लिए – For Anti-Aging

अंडा चेहरे के लिए क्या कर सकता है ये देखने के लिए दो चम्मच पके हुए चावल, एक चम्मच पीसा हुआ बादाम पाउडर, एक अंडे की जरदी और एक चम्मच नींबू का रस लेकर पैक तैयार करें। ये फेसपैक आपके ल‌िए एंटी एजिंग फेस मास्क का काम करेगा। सूखने पर पानी से धो दें। नियमित इस्तेमाल करने पर आप खुद देखेंगी क‌ि आपकी त्वचा से लोग आपकी उम्र मालूम नहीं कर पाएंगे।

ऑयली स्किन के लिए – Egg Face Mask For Oily Skin

अंडे को ओटमील पाउडर के साथ मिलाकर फेस स्क्रब तैयार करें। ऑयली स्किन के ल‌िए यह काफी फायदेमंद है।

ये भी पढ़ें : Glowing Skin के लिए अपनाएं ये 6 घरेलू फेस मास्क

ये भी पढ़ें : इन 30 Tips से रहेगी आपकी Skin खूबसूरत..हमेशा के लिए!

Read More From Natural Care