वेडिंग

दीपिका- रणवीर या प्रियंका- निक ही नहीं, ये 10 शादियां भी साल 2018 में रहीं सबसे चर्चित

Supriya Srivastava  |  Dec 19, 2018
दीपिका- रणवीर या प्रियंका- निक ही नहीं, ये 10 शादियां भी साल 2018 में रहीं सबसे चर्चित

साल 2018 में बॉलीवुड और टीवी जगत की कई बड़ी हस्तियां शादी के बंधन में बंध गईं, जिनमें दीपिका पादुकोण- रणवीर सिंह, सोनम कपूर- आनंद आहूजा,  प्रियंका चोपड़ा- निक जोनस और ईशा अंबानी- आनंद पीरामल की शादी का जश्न सबसे ऊपर आता है। कई दिनों तक चलने वाली इन शादियों की शानो-शौकत देखने लायक थी। दीपिका- रणवीर ने जहां शादी के लिए इटली की लोकेशन को चुना वहीं बाकी जोड़ों की शादी भारत में ही संपन्न हुई। मगर इनके अलावा भी ऐसे कई सेलिब्रिटीज़ हैं जो इस साल शादी के अटूट बंधन में बंध गए। हम यहां लेकर आए हैं ऐसी ही टॉप 10 शादियों की लिस्ट जो इस साल सबसे ज्यादा चर्चा में रहीं।       

ईशा अंबानी- आनंद पीरामल

देश के सबसे बड़े उद्योगपति मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की एकलौती बेटी ईशा अंबानी की शादी इसी साल दिसंबर में आनंद पीरामल के साथ हुई। ये शादी इतनी ग्रैंड और रॉयल थी कि देखने वाले बस देखते ही रह गए। देख- विदेश की कई बड़ी हस्तियां इस शादी के जलसे में शामिल हुईं। लगभग एक महीने पहले से ही इस शादी के फंक्शन शुरू हो चुके थे। ईशा अंबानी का संगीत जहां उदयपुर से हुआ वहीं शादी मुंबई स्थित अंबानी हाउस “एंटीलिया” से हुई।  

दीपिका पादुकोण- रणवीर सिंह

बॉलीवुड की सबसे चर्चित जोड़ियों में से एक है दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की जोड़ी। पूरे साल इन दोनों की शादी की धूम रही। पहले इनकी शादी की तारीख को लेकर तरह- तरह के कयास लगाए गए, उसके बाद जब इटली में इनकी शादी हुई तो उसे पूरी तरह से प्राइवेट रखा गया। आलम ये था कि फैंस और सोशल मीडिया सभी इनकी शादी की तस्वीरों का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे थे। शादी के बाद दोनों ने मिलकर 3 रिसेप्शन और एक वेडिंग पार्टी भी दी। हर फंक्शन में दीपिका- रणवीर का अंदाज़ पहले से ज्यादा दिलकश था।  

प्रियंका चोपड़ा- निक जोनस

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और विदेशी मुंडा निक जोनस भी इसी साल शादी के बंधन में बंध गए। जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में खूब धूमधाम से इस जोड़े ने सात फेरे लिए। दीपिका- रणवीर की तरह इनकी शादी को भी प्राइवेट रखा गया था। क्रिश्चियन और हिन्दू रीति- रिवाज़ की साथ हुई ये शादी भी सोशल मीडिया पर खूब छाई रही। प्रियंका चोपड़ा भी अपनी शादी पर काफी खूबसूरत लग रही थीं। वहीं निक जोनस भी भारतीय वेशभूषा में काफी जंच रहे थे।  

सोनम कपूर- आनंद आहूजा

एक्टर अनिल कापूर की लाडली सोनम कपूर भी इस साल अपने लॉन्ग टर्म बॉयफ्रेंड और बिजनेसमैन आनंद आहूजा के साथ शादी के अटूट बंधन में बंध गईं। खास बात ये थी कि इस शादी को बिलकुल भी प्राइवेट नहीं रखा गया था। शादी की हर छोटी- बड़ी डिटेल सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रही थी। सोनम भी अपनी शादी में बेहद खूबसूरत लग रही थीं।   

रुबीना दिलाइक- अभिनव शुक्ला

टीवी की फेमस किन्नर बहू यानि रुबीना दिलाइक और उनके बॉयफ्रेंड अभिनव शुक्ला की शादी भी इसी साल हुई। छोटे पर्दे की कई हस्तियां इस शादी में शामिल हुईं। शादी के बाद इन दोनों ने काफी ग्रैंड रिसेप्शन भी दिया था। रिसेप्शन में जहां अभिनव सूट पहने नजर आए वहीँ रुबीना ने खूबसूरत गाउन पहना था।

मिलिंद सोमन- अंकिता कोंवर

बॉलीवुड एक्टर और मॉडल मिलिंद सोमन ने अपनी उम्र से लगभग 25 साल छोटी अंकिता कोंवर से अलीबाग में डेस्टिनेशन वेडिंग की। इन दोनों ने असम के रीति-रिवाजों से शादी की थी। वहां की वेशभूषा में मिलिंद सोमन और अंकिता कोंवर बेहद जंच रहे थे। मिलिंद सोमन और अंकिता कोंवर 2015 से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे, जिसके बाद इस साल दोनों ने शादी कर ली।   

प्रिंस नरूला- युविका चौधरी

प्रिंस नरूला और युविका चौधरी की शादी भी इस साल खासा चर्चा में रही। दोनों का प्यार बिग बॉस के सीज़न 9 में परवान चढ़ा। लगभग 3 साल तक चले अफेयर के बाद दोनों ने शादी कर ली। प्रिंस नरूला और युविका चौधरी की शादी बेहद परंपरागत तरीके से हुई। युविका चौधरी जहां शादी के लाल जोड़े में कहर ढा रही थीं वहीं प्रिंस नरूला भी सफेद शेरवानी में काफी हैंडसम लग रहे थे।

दीपिका कक्कड़- शोएब इब्राहिम

छोटे पर्दे की बहू सिमर यानि दीपिका कक्कड़ ने भी इसी साल अपने बॉयफ्रेंड और साथी कलाकार शोएब इब्राहिम के साथ निकाह किया। सीरियल “ससुराल सिमर का” से घर- घर में फेमस हुईं एक्ट्रेस कक्कड़ अपने निकाह की तस्वीरों में काफी खूबसूरत लग रही थीं।

कपिल शर्मा- गिन्नी चतरथ

कॉमेडी किंग कहे जाने वाले कपिल शर्मा भी उनकी गर्लफ्रेंड गिन्नी चतरथ के साथ शादी के पवित्र बंधन में बंध गये। 12 दिसंबर को पंजाब में गिन्नी के होमटाउन जालंधर के एक फाइव स्टार होटल में वेडिंग फंक्शन हुआ। दुल्हे के रूप में कपिल खूब जंच रहे थे। वहीं उनकी दुल्हनिया यानि कि गिन्नी ट्रेडिशनल लहंगे और गहनों में बहुत ही प्यारी लग रही थीं।

नेहा धूपिया- अंगद बेदी  

इसी साल बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया ने अपने बॉयफ्रेंड अंगद बेदी के साथ शादी करके सबको चौंका दिया था। ये शादी बड़े ही सादे तरीके से मुंबई के गुरुद्वारे में हुई थी। दरअसल नेहा शादी से पहले ही प्रेग्नेंट हो गई थीं, जिस वजह से बिना किसी ताम- झाम के साथ इस शादी को अंजाम दिया था। फिलहाल ये कपल अपनी प्यारी सी बेटी के साथ काफी खुश है।  

इमेज सोर्सः instagram 

ये भी पढ़ें-

साल 2018 में शादी के बंधन में बंधीं बॉलीवुड और टीवी जगत की टॉप 10 खूबसूरत ब्राइड्स

बाॅलीवुड एक्ट्रेसेज़ ही नहीं इन्हें भी सब्यसाची ने बनाया साल 2018 की सबसे खूबसूरत ब्राइड

सिन्दूर लुक में ज्यादा खूबसूरत दिखती हैं बॉलीवुड और टीवी जगत की ये टॉप 10 ब्राइड्स

Read More From वेडिंग