ADVERTISEMENT
home / एंटरटेनमेंट
साल 2018 में शादी के बंधन में बंधीं बॉलीवुड और टीवी जगत की टॉप 10 खूबसूरत ब्राइड्स

साल 2018 में शादी के बंधन में बंधीं बॉलीवुड और टीवी जगत की टॉप 10 खूबसूरत ब्राइड्स

साल 2018 पूरी तरह से शादियों के नाम रहा। बॉलीवुड और टीवी जगत की कई छोटी- बड़ी हस्तियां इस साल शादी के बंधन में बंध गईं। साल की शुरुआत में फरवरी महीने से टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ ने शादी का जो सिलसिला शुरू किया वो सोनम कपूर, दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा से लेकर विदाई फेम एक्ट्रेस पारुल चौहान पर आकर खत्म हुआ। कहना गलत नहीं होगा कि ये साल कई बड़ी शादियों का गवाह बना। वैसे तो अम्बानी परिवार की बेटी ईशा अंबानी की शादी भी इसी साल के अंत में हुई, मगर हमने यहां सिर्फ बॉलीवुड और टीवी जगत की ब्राइड्स को ही लिस्ट में शामिल किया है। देखिए छोटे और बड़े पर्दे की टॉप 10 ब्राइड्स, जिन्होंने साल 2018 में अपने साथी के साथ 7 फेरे ले लिए।   

दीपिका कक्कड़ (22 फरवरी)

Dipika kakkar

साल 2018 में शादियों का सिलसिला शुरू हुआ था टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ की शादी से। सीरियल “ससुराल सिमर का” से घर- घर में फेमस हुईं एक्ट्रेस कक्कड़ ने उनके साथी कलाकार शोएब इब्राहिम के साथ निकाह पढ़ा। अपने निकाह की तस्वीरों में दीपिका काफी खूबसूरत लग रही थीं।  

सोनम कपूर (8 मई)

Sonam Kapoor

ADVERTISEMENT

बॉलीवुड की फैशनिस्टा सोनम कपूर भी इसी साल अपने लॉन्ग टर्म बॉयफ्रेंड आनंद आहूजा के साथ शादी के बंधन में बंध गईं। ये शादी काफी शानदार तरीके से मुंबई में संपन्न हुई। सभी ये देखना चाहते थे कि सोनम कपूर दुल्हन बनने के बाद कैसी लग रही हैं और जब उनका पहला ब्राइडल लुक सोशल मीडिया पर आया तो देखने वाले उन्हें बस देखते रह गए।

नेहा धूपिया (10 मई)

Neha Dhupiya

सोनम कपूर की शादी से ठीक दो दिन बाद बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया ने अपने बॉयफ्रेंड अंगद बेदी के साथ शादी करके सबको चौंका दिया। ये शादी बड़े ही सादे तरीके से मुंबई के गुरुद्वारे में हुई थी। शादी में भले ही नेहा धूपिया का लुक सिंपल था मगर फिर भी अपनी शादी में वे काफी खूबसूरत लग रही थीं।

रुबीना दिलाइक (21 जून)

Rubina

ADVERTISEMENT

छोटे पर्दे पर पहले ‘छोटी बहू’ और फिर ‘किन्नर बहू’ के किरदार से घर- घर में फेमस होने वाली रुबीना दिलाइक भी इसी साल शादी के बंधन में बंध गईं। रुबीना ने अपने बॉयफ्रेंड और टीवी एक्टर अभिनव शुक्ला के साथ 7 फेरे लिए। अपनी शादी में रुबीना ने सिल्वर कलर का खूबसूरत लहंगा- चोली पहना था।

श्वेता त्रिपाठी (29 जून)

shweta tripathi

फिल्म “मसान” फेम एक्ट्रेस श्वेता त्रिपाठी को आप फिल्मों के अलावा कई वेब सीरीज़ में भी देख चुके हैं। हाल ही अमेज़न प्राइम ओरिजिनल “मिर्ज़ापुर” में भी श्वेता त्रिपाठी ने अपनी अदाकारी के जलवे बिखेरे थे। श्वेता ने भी इसी साल अपने रैपर बॉयफ्रेंड चैतन्य शर्मा के साथ शादी की। देखिए श्वेता त्रिपाठी का खूबसूरत ब्राइडल लुक।  

एकता कौल (15 सितंबर)

Ekta Kaul

ADVERTISEMENT

सीरियल “मेरे अंगने में” फेम एक्ट्रेस एकता कौल और “परमानेंट रूममेट” वेबसीरीज़ से फेमस हुए एक्टर सुमित व्यास भी इसी साल शादी के बंधन में बंध गए। बता दें कि सुमित व्यास की ये दूसरी शादी थी। अपनी शादी में एकता कौल का लुक काफी खूबसूरत था, देखिये उनके ब्राइडल लुक की ये तस्वीर…

युविका चौधरी (12 अक्टूबर)

Yuvika

प्रिंस नरूला और युविका चौधरी की शादी भी इस साल खासा चर्चा में रही। दोनों का प्यार बिग बॉस के सीज़न 9 में परवान चढ़ा। लगभग 3 साल तक चले अफेयर के बाद दोनों ने शादी कर ली। युविका चौधरी अपनी शादी के लाल जोड़े में कहर ढा रही थीं।

दीपिका पादुकोण (14- 15 नवंबर)

Deepika Padukone

ADVERTISEMENT

बॉलीवुड के बाजीराव- मस्तानी यानि दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी ने भी इस साल खूब सुर्खियां बटोरी। इटली के खूबसूरत लेक कोमो में बेहद प्राइवेट तरीके से सिंधी और कोंकणी रीति- रिवाज़ के साथ दोनों की शादी संपन्न हुई, जिसके बाद दीपिका- रणवीर ने एक या दो नहीं बल्कि तीन रिसेप्शन दिए। इसके अलावा रणवीर सिंह की बहन रितिका भवनानी ने भी मुंबई में शानदार वेडिंग पार्टी दी। इन सभी में दीपिका पादुकोण का हर लुक देखने लायक था। मगर सबसे खास था उनका सिंधी रिवाज़ से हुई शादी का लुक, जिसमें दीपिका की “सदा सौभाग्यवती भव:” लिखी चुनरी के भी खूब चर्चे रहे।  

प्रियंका चोपड़ा (1- 2 दिसंबर)

Priyanka

दीपिका पादुकोण के बाद बॉलीवुड की देसी गर्ल ने भी अपने चाहने वालों का दिल तोड़ते हुए इसी साल अपने अमेरिकन सिंगर बॉयफ्रेंड निक जोनस से शादी कर ली। जोधपुर के खूबसूरत उम्मेद भवन पैलेस में दोनों ने क्रिश्चयन वेडिंग और हिन्दू रीति रिवाज़ के साथ शादी की। अपनी शादी में प्रियंका चोपड़ा ने सब्यसाची का डिजाइन किया हुआ खूबसूरत लाल लहंगा पहना था।

पारुल चौहान (11 दिसंबर)

Parul Chauhan

ADVERTISEMENT

स्टार प्लस के लोकप्रिय सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में स्वर्णा मनीष गोयनका का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस पारुल चौहान भी इस साल के आखिर में शादी के बंधन में बंध गईं। हालांकि ये शादी बेहद सादे तरीके से मंदिर में संपन्न हुई मगर फिर भी दुल्हन के रूप में पारुल चौहान काफी खूबसूरत लग रही थीं।

इमेज सोर्सः Instagram

ये भी पढ़ें

बेहद खूबसूरत दुल्हन बनी ईशा अंबानी, देखें दूल्हा- दुल्हन के पहले लुक की तस्वीरें

ADVERTISEMENT

विरुष्का की सालगिरह: विराट ने खोले शादीशुदा जिंदगी के राज, अनुष्का ने शेयर किया शादी का वीडियो

बिग बाॅस के घर पर बनीं जोड़ियां, कुछ ने लिए सात फेरे तो कुछ के ब्रेकअप बने चटपटे किस्से

सब्यसाची ने बताईं प्रियंका की शादी के खूबसूरत लहंगे की सीक्रेट बातें, देखिए वीडियो

13 Dec 2018

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT