ADVERTISEMENT
home / एंटरटेनमेंट
बिग बाॅस के घर पर बनीं जोड़ियां, कुछ ने लिए सात फेरे तो कुछ के ब्रेकअप बने चटपटे किस्से

बिग बाॅस के घर पर बनीं जोड़ियां, कुछ ने लिए सात फेरे तो कुछ के ब्रेकअप बने चटपटे किस्से

बिग बॉस का घर उसमें रहने वालों को जितना मज़ा देता है उससे कहीं ज्यादा सज़ा भी देता है। यहां रहने वालों के पास न तो फोन होता है और न ही बाहरी दुनिया से किसी भी तरह का संपर्क। ऐसे में एक दूसरे का साथ ही इनके लिए सहारा होता है। फिर चाहे वो लड़- झगड़कर साथ निभाएं या फिर प्यार में डूब कर। इन तीन महीनों में घर वालों के पास और कोई विकल्प नहीं होता। ऐसे में बिग बॉस के घर में जोड़ियों का बन जाना आम बात है। बिग बॉस के घर पर इन 12 सालों में प्रिंस नरूला- युविका चौधरी, गौहर खान -कुशाल टंडन, बंदगी कालरा-पुनीश शर्मा जैसी कई जोड़ियां बन चुकी हैं। इनमें से कई जोड़ियों को जहां घर में अपना सच्चा प्यार मिल गया, वहीं कई जोड़ियों का प्यार सिर्फ बिग बॉस के घर तक ही सीमित होकर रह गया। जानिए बिग बॉस के घर में ऐसे ही कुछ बनते- बिगड़ते रिश्तों के बारे में…

बिग बॉस 12: जानिए किस सेलिब्रिटी को मिल रही सबसे ज्यादा रकम तो कौन पा रहा सबसे कम फीस

प्रिंस नरूला- युविका चौधरी

हाल ही में प्रिंस नरूला और युविका चौधरी की शादी खासा चर्चा में रही। इन दोनों का प्यार बिग बॉस के सीज़न 9 में परवान चढ़ा। साल 2015 में दर्शकों के बीच आए इस सीज़न के विजेता भी प्रिंस नरूला ही बने थे। लगभग 3 साल तक चले अफेयर के बाद दोनों ने शादी कर ली। प्रिंस नरूला और युविका चौधरी की शादी बेहद परंपरागत तरीके से हुई। युविका चौधरी जहां शादी के लाल जोड़े में कहर ढा रही थीं वहीं प्रिंस नरूला भी सफेद शेरवानी में काफी हैंडसम लग रहे थे।

prince-narula-yuvika-chaudhary-wedding-night

ADVERTISEMENT

प्रिंस नरूला और युविका चौधरी की शादी में लगा सितारों का जमघट, दुल्हन ने उठाया सेहरा

गौहर खान- कुशाल टंडन

बिग बॉस के घर में जितनी जल्दी रिश्ते बनते हैं, घर से बाहर निकलने के बाद उतनी ही जल्दी खत्म भी हो जाते हैं। इसका सबसे बड़ा उदाहरण है कुशाल टंडन और गौहर खान की जोड़ी। बिग बाॅस के सीज़न 7 में एक दूसरे के करीब आए कुशाल और गौहर के रिश्ते ने महज एक साल में ही दम तोड़ दिया। बिग बॉस के घर में दो जिस्म एक जान नजर आने वाली इस जोड़ी ने बाहर निकलकर “खतरों के खिलाड़ी” में भी भाग लिया था। इसके अलावा दोनों एक म्यूजिक एल्बम में भी साथ नजर आए थे। मगर इन सब के बावजूद दोनों का ब्रेकअप हो गया और बिग बॉस के घर पर बनी ये जोड़ी सिर्फ एक किस्सा बनकर रह गई।

Kushal-Gauhar

दिव्यांका त्रिपाठी ने लिया मां दुर्गा का अवतार, कविता लिख कर महिलाओं पर कह डाली ये बड़ी बात

ADVERTISEMENT

तनीशा मुखर्जी- अरमान कोहली

बिग बाॅस सीज़न 7 में कुशाल टंडन और गौहर खान के अलावा एक और जोड़े का प्यार पनप रहा था और वो थे तनीशा मुखर्जी और अरमान कोहली। बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल की बहन और तनूजा की बेटी तनीषा मुखर्जी बिग बॉस के घर में अरमान कोहली के कुछ ज्यादा ही करीब आ गई थीं। देखने वालों को तो यहां तक लगने लगा था कि अरमान अक्सर तनीषा और उनके फैसलों पर हावी होने की कोशिश करते हैं, मगर तनीषा को इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता था। खबर तो ये भी थी कि खुद उनकी मां तनूजा को ये रिश्ता स्वीकार नहीं था। इसी वजह से बिग बॉस के आखिरी दिन वो तनीषा को सेट पर लेने भी नहीं आई थीं। घर से बाहर आने के कुछ ही महीनों बाद दोनों ने ट्वीट कर अपने ब्रेकअप की बात लोगों को बताई।

Armaan-Tanisha

कसौटी ज़िन्दगी की 2 : इंतज़ार खत्म, सीरियल में हुई कोमोलिका की एंट्री  

पुनीश शर्मा- बंदगी कालरा

पेशे से इंजीनियर बंदगी कालरा और बिजनेसमैन पुनीश शर्मा बिग बॉस सीज़न 11 में कॉमनर बनकर आए थे, मगर आज दोनों ही एक जाना- माना नाम हैं। पुनीश और बंदगी बिग बॉस के घर में अक्सर अपने इंटिमेशन और किसिंग को लेकर सुर्खियों में बने रहते थे। दोनों के रिश्ते को अभी महज एक साल का समय ही हुआ है। पुनीश और बंदगी दोनों ही सोशल मीडिया पर अपने प्यार का खुलेआम ऐलान करते रहते हैं। हम तो यही दुआ करेंगे कि दोनों का प्यार यूं ही बना रहे।

ADVERTISEMENT

Bandagi-Puneesh-1

मिलिए टीवी की फेमस चाइल्ड एक्ट्रेसेज़ से जो अब हो चुकी हैं बेहद हॉट एंड ग्लैमरस

किश्वर मर्चेंट- सुयश राय

किश्वर मर्चेंट और सुयश राय की पहली मुलाकात साल 2010 में सीरियल ‘प्यार की एक कहानी’ के दौरान हुई थी और वहीं से इनका प्यार परवान चढ़ना शुरू हुआ था। इसके 5 साल बाद दोनों एक साथ बिग बॉस सीजन 9 में एक साथ शामिल हुए। लगभग 6 साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद साल 2016 में किश्वर मर्चेंट और सुयश राय ने कोर्ट मैरिज कर ली।  

Kishwar-Suyash

ADVERTISEMENT

“इश्कबाज़” की अनिका और स्टार परिवार की मोस्ट स्टाइलिश सदस्य, असल ज़िन्दगी में भी है काफी हॉट

करिश्मा तन्ना- उपेन पटेल

बिग बाॅस सीज़न 8 में करिश्मा तन्ना और उपेन पटेल की जोड़ी को काफी सुर्खियां मिलीं। दोनों घर में एक साथ काफी करीब आ गए थे। इसके बाद कपल रिएलिटी शो “नच बलिये” में भी दोनों ने बतौर जोड़ी भाग लिया था। इसी शो के मंच में पूरी दुनिया के सामने उपेन पटेल ने करिश्मा तन्ना को शादी के लिए प्रपोज़ भी किया था। मगर कुछ ही समय बाद दोनों के ब्रेकअप की खबरें जंगल में आग की तरह फैल गईं। करिश्मा तन्ना ने सोशल मीडिया पर बेहद ही सकारात्मक पोस्ट लिखकर अपने ब्रेकअप की खबर दी, जिसपर उपेन पटेल ने भी अपनी हामी भरी थी।

Upen-and-karishma

ये क्या! करिश्मा तन्ना कर रही हैं मौनी रॉय की नकल, नागिन के रोल के बाद अब ड्रेस भी पहनी एक जैसी

ADVERTISEMENT

इमेज सोर्सः Instagram

16 Oct 2018

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT