फैशन

करवा चौथ पर ट्राई करें ये इंडो वैस्टर्न साड़ी, सेलेब्स से लें इंस्पीरेशन

Megha Sharma  |  Oct 29, 2020
करवा चौथ पर ट्राई करें ये इंडो वैस्टर्न साड़ी, सेलेब्स से लें इंस्पीरेशन
शादीशुदा महिलाओं के लिए करवा चौथ (Karva Chauth 2020) का त्योहार बहुत ही महत्वपूर्ण होता है। केवल इसकी परंपराओं के कारण ही नहीं बल्कि इस दिन महिलाओं को तैयार होकर और पति द्वारा मिलने वाली एक्स्ट्रा अटैशन भी काफी पसंद आती है। लोगों को लगता है कि करवा चौथ (Karva Chauth) का सबसे मुश्किल हिस्सा पूरे दिन खाना नहीं खाना होता है लेकिन ऐसा नहीं है। इससे अधिक मुश्किल सही ड्रेस का चुनाव करना होता है। 
इस वजह से हम आपकी मदद के लिए ही ये आर्टिकल लाए हैं। खासकर उनके लिए जो इस दिन पर पुरानी कुछ परंपराओं को थोड़ा सा बदलना चाहती हैं। इस वजह से अगर आप कुछ नया ट्राई करना चाहती हैं तो आपको इन सेलेब्स की इंडो-वेस्टर्न साड़ी लुक्स से इंस्पीरेशन लेनी चाहिए।

इन सेलेब्स से लें करवा चौथ के लिए स्टाइल इंस्पीरेशन- Take Style Inspiration from These Celebs in Hindi

शिल्पा शेट्टी

शिल्पा शेट्टी हमेशा ही अपने स्टाइल गेम के लिए सुर्खियों में रहती हैं। वह हमेशा ही अपने स्टाइल गेम को ऑन प्वॉइंट रखती हैं। यहां तक कि वह हमेशा अपने आउटफिट्स को ट्विस्ट देती हैं। बनारसी सिल्क साड़ी सेस बना ये सेमी-ट्रेडिशनल पीस भी इसी का एक उदाहरण है और उन पर ये बहुत ही खूबसूरत भी लग रहा है। आप चाहें तो इस बार आप भी इसी तरह का लुक ट्राई कर सकती हैं।

करीना कपूर खान

 

करीना कपूर को बॉलीवुड इंडस्ट्री का स्टाइल आइकन माना जाता है। वह हमेशा अपने लुक्स से सुर्खियों में छा जाती हैं। साथ ही हमें उनका ये इंडो वेस्टर्न लुक भी काफी पसंद आया। गोल्ड कलर त्योहारों के लिए एक दम परफेक्ट है और साथ में ऐसा ही ग्लैमरस डिजाइन हो तो क्या बात है। ये एक ऐसा पीस है, जिसे किसी भी उम्र की महिला पहन सकती है। इस वजह से आप भी सेम ब्लाउज डिजाइन के साथ ऐसा ही कुछ ट्राई कर सकती हैं। 
इन शुभकामना संदेश के जरिए दें करवाचौथ की शुभकामनाएं

करिश्मा कपूर

क्या आपको भी मिनिमल स्टाइल और मेकअप पसंद है और आप भी अपनी ड्रेस को बहुत हैवी नहीं रखना चाहती हैं। तो ये मेटालिक आइवरी साड़ी आपके लिए एक दम परफेक्ट है। आप इसमें बहुत खूबसूरत लगेंगी।

सोनम कपूर

सोनम कपूर को इंडस्ट्री की फैशनिस्टा के रूप में जाना जाता है। वह हमेशा एथनिक लुक्स को ट्विस्ट के साथ कैरी करती हैं। उनका ये सेमी-ट्रेडिशनल पीस भी बहुत ही खूबसूरत है। इस वजह से आप भी इस तरह की ड्रेस करवा चौथ पर ट्राई कर सकती हैं और खुद को नया लुक दे सकती हैं। 

हिना खान

 

टीवी की दुनिया की मशहूर एक्ट्रेस हिना खान अक्सर ही अपने स्टाइल के साथ एक्सपेरिमेंट करती हैं। इस वजह से वह किसी भी पीस को उतनी ही खूबसूरती और कॉन्फिडेंस के साथ कैरी करती हैं। आप भी हिना खान से इंस्पीरेशन ले सकती हैं और उनकी ही तरह इंडो-वेस्टर्न साड़ी कैरी कर सकती हैं। 

यह भी पढ़ें
ये करवाचौथ स्पेशल सॉन्ग आपके त्योहार को बना देंगे और भी खास

इस करवाचौथ अपनी पत्नी को दें ये गिफ्ट

POPxo की सलाह: करवा चौथ पर खुद को फ्लॉलेस लुक देने के लिए MyGlamm के ये ब्यूटी प्रोडक्ट्स करें ट्राई

Read More From फैशन