एंटरटेनमेंट

बॉलीवुड की दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा इस अपकमिंग बॉलीवुड एक्टर को कर रही हैं डेट

Archana Chaturvedi  |  Jan 9, 2019
बॉलीवुड की दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा इस अपकमिंग बॉलीवुड एक्टर को कर रही हैं डेट

बॉलीवुड की दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा (sonakshi sinha) अब सिंगल नहीं रही हैं। इन दिनों उनको कोई ऐसा खास मिल गया है, जिसके साथ वो जल्द ही अपना रिलेशनशिप सबके सामने कबूल कर सकती हैं। क्योंकि इन दिनों इनके बीच नजदीकियां बढ़ती हुई देखी जा रही हैं।

खबरों की मानें तो सोनाक्षी बॉलीवुड के अपकमिंग एक्टर जहीर इकबाल (Zaheer Iqbal) को डेट कर रही हैं। ऐसी उम्मीद की जा रही है कि इस साल के अंत तक बॉलीवुड की तमाम जोड़ियों में एक और नई जोड़ी भी जुड़ जायेगी। ये तो हम सब जानते हैं कि सलमान को बॉलीवुड का गॉडफादर कहा जाता है। सलमान ने कई बॉलीवुड एक्टरों के करियर को एक मकाम दिलाया है और कई लोगों को बॉलीवुड में एंट्री भी, जिसमें सोनाक्षी के साथ ही उनके दोस्त के बेटे जहीर इकबाल भी शामिल हैं। जहीर के पिता सलमान के अच्छे दोस्त हैं।

बता दें कि जहीर जल्द ही एसकेएफ की फिल्म ‘नोटबुक’ से डेब्यू करने जा रहे हैं, जिसमें जहीर के साथ फेमस बॉलीवुड एक्टर मोहनीश बहल की बेटी प्रनूतन बहल भी लीड रोल में नजर आएगी। ये फिल्म कश्मीर की एक लवस्टोरी पर बनी है, जिसे नितिन कक्कड़ डायरेक्ट कर रहे हैं।

सलमान के जरिए ही हुई दोनों की दोस्ती

बॉलीवुड के गलियारों में चर्चा है कि सोनाक्षी और जहीर की मुलाकात सलमान के जरिए ही हुई है। बताया जा रहा है कि जहीर कुछ समय से सलमान से एक्टिंग की ट्रेनिंग ले रहे हैं, जहां उनकी मुलाकात सोनाक्षी से हुई और दोनों एक- दूसरे को पसंद करने लगे। वैसे ये दोनों पब्लिक प्लेसेज़ पर साथ में ज्यादा नजर नहीं आये हैं, लेकिन जब भी देखे गए हैं तो साथ में ही देखे गए हैं। सलमान खान की बर्थडे पार्टी में भी ये दोनों वेन्यू पर एकसाथ ही पहुंचे थे। तब से इनके बीच पक रह खिचड़ी पर मीडिया की नजरें जम गई हैं।

सोशल मीडिया पर शेयर की फोटो

बात करें अगर इन दोनों के साइलेंट अफेयर की तो सोशल मीडिया पर जहीर ने सोनाक्षी सिन्हा को खास अंदाज में उनके जन्मदिन पर बधाई दी थी। उन्होंने सोनाक्षी के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर की जिसमें दोनों एक- दूसरे के काफी नजदीक नजर आ रहे थे।

आपको बता दें कि सोनाक्षी सिन्हा जल्द ही रिलीज होने वाली ‘कलंक’ फिल्म में नजर आने वाली हैं। ये फिल्म एक मल्टीस्टारर फिल्म है, जिसमें माधुरी दीक्षित, आलिया भट्ट, संजय दत्त, वरुण धवन भी अहम किरदार निभा रहे हैं।

(फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)

ये भी पढ़ें –

प्रधानमंत्री बने विवेक ओबेरॉय का सोशल मीडिया पर इसलिए उड़ रहा है मज़ाक

श्रीसंत के एक सिरफिरे फैन ने बिग बॉस विनर दीपिका कक्कड़ को दी तेजाब फेंकने की धमकी

न्यूली वेड कपल रणवीर- दीपिका अब रील लाइफ में भी निभाएंगे पति- पत्नी का किरदार 

Read More From एंटरटेनमेंट