लाइफस्टाइल

Short Jokes In Hindi जिन्हें पढ़कर आप हंसते-हंसते हो जाएंगे लोट-पोट

Shabnam Khan  |  May 31, 2022
Short Jokes in Hindi

जिंदगी हंस के बिताएंगे…और जिंदगी को हंसकर बितानी भी चाहिए, क्योंकि हंसने से टेंशन दूर होती है और हमारा स्वस्थ्य भी ठीक रहता है। वैसे भी परेशान, तनाव में रहने से किसका भला हुआ है। तो अपना हर पल हंसकर और मुस्कुराकर जियो। और ये बात तो डॉक्टर्स भी कहते हैं कि स्वस्थ रहने के लिए अच्छे खान-पान के साथ-साथ हंसना भी जरूरी है। क्योंकि हंसना भी एक ऐसा व्यायाम है, जिसे करने से मनुष्य शरीर स्वस्थ रहता है। इसलिए हम आपको हंसाने के लिए short jokes in hindi और best jokes in hindi लकेर आए हैं ताकि आप इन  jokes hindi, funny hindi jokes और funniest jokes in hindi को पढ़कर हंस-हंस कर लोट-पोट हो जाएं। आप चाहें तो इन  best funny jokes in hindi, फनी जोक्स इन हिंदी, hindi jokes funny को अपनों के साथ शेयर करके भी हंसने हंसाने का सिलसिला शुरू कर सकते हैं-

फनी जोक्स इन हिंदी – Funny Short Jokes In Hindi

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में हम हंसना जैसे भूलते जा रहे हैं…लेकिन दुनिया भर की टेंशन लेकर जीना भी कोई जीना….? तो हंसिए और खिलखिलाइए और हिंदी जोक को पढ़कर अपनी उदासी को दूर भगाइए। क्योंकि इन मजेदार चुटकुले , पति पत्नी जोक्स और teacher student jokes in hindi और exam jokes in hindi को पढ़ने के बाद आप हसंते-हंसते लोट पोट हो जाएंगे। तो फिर देर किस बात की हंसने के लिए तैयार हो जाइए-

1. टीचर- ताजमहल किसने बनवाया?

स्टूडेंट- जी, कारीगर ने!

टीचर- मेरा मतलब बनवाया किसने था?

स्टूडेंट- जी, ठेकेदार ने…!!! 

2. भाई: बहन पानी दे दो।

बहन: खुद ले ले।

भाई: दे दो न।

बहन: दोबारा बोला तो  थप्पड़ पड़ेगा।

भाई: जब थप्पड़ मारने आओगी तो पानी ले आना।

3. टीचर: बहुवचन किसे कहते है?

स्टूडेंट: जब बहू अपने ससुराल वालो को खरी-खोटी सुनाती है तो उसे बहु वचन कहते है।

अध्यापक जी बेहोश होते होते बचे।

4. बहन की विदाई पर छोटा भाई: पापा दीदी रो रही है लेकिन जीजू तो नहीं रो रहे।

पापा: बेटी दीदी गेट तक रोएगी और जीजू तो जिंदगी भर रोएंगे…!!!

5. अकबर: बीरबल हम अनारकली को क्यों नहीं ढूंढ पा रहे हैं?

बीरबल: क्योंकि हम मुगल हैं गूगल नहीं…

6. टीचर: कल होमवर्क नहीं किया तो मुर्गा बनाऊंगा।

स्टूडेंट: सर मुर्गा तो मैं नहीं खाता मटर-पनीर बना लेना।

7. पप्पू शराब पीते-पीते रोने लगा

बंटी : क्या हुआ रो क्यों रहा है?

पप्पू : यार जिस लड़की को भूलने के लिए पी रहा था 

उसका नाम ही नहीं याद आ रहा…

8. बंता: अरे तू इतना मोटा कैसे हो गया

संता: हमारे घर में फ्रिज नहीं है ना

बंता: तो?

संता: कुछ बचा नहीं सकते, सब खाना पड़ता है…!!!

9. भिखारी: भैया एक रुपया दे दो

भैया: कल आना कल

भिखारी: इसी कल-कल के चक्कर में तो इस कॉलोनी में मेरे हजारों रुपये फंसे हैं…

10. चींटू: मम्मी प्लीज ये रस्सी अपनी जीभ से काट दो।

मम्मी: बेवकूफ रस्सी जीभ से कैसे कट सकती है?

चींटू: क्यों? कल ही तो पापा कह रहे थे कि आपकी जुबान कैची की तरह चलती है।

11. प्रेमी: तुम शादी के बाद अपने लिए नया घर तो नहीं मांगोगी?

प्रेमिका: नहीं मैं ऐसी लड़की नहीं हूं, तुम अपनी मां को अलग घर दिला देना।

12. यमराज: मैं तेरी जान लेने आया हूं।

आदमी: ले जाइए पड़ोस में ही 3 घर छोड़कर रहती है।

13. भिखारी: भगवान के नाम पर कुछ दे दो, 2 दिन से कुछ नहीं खाया।

चिंटू ने 500 का नोट निकाला और पूछा 300 रुपये खुल्ले हैं?

भिखारी: हां, हैं।

चिंटू: तो उसी से कुछ लकेर खा लो भाई।

14. पति: जरा पानी पिला दो

पत्नी: क्या हुआ प्यास लगी है?

पति: नहीं गला चेक करना है कहीं लीक तो नहीं है…!!

15. शेर शेरनी का किस करने लगा तो शेरनी ने रोक दिया और इधर-उधर देखने लगी।

शेर: क्या हुआ ?

शेरनी: देख रही हूं कहीं आसपास डिस्कवरी वाले तो नहीं हैं.. !!!

17. पत्नी: बहुत मोटे हो गए हो तुम।

पति: तुम भी तो कितनी मोटी हो गई हो।

पत्नी: पर मैं तो मां बनने वाली हूं।

पति: तो मैं भी तो बाप बनने वाला हूं।

18. पति: तुमसे शादी करके मुझे एक फायदा हुआ है।

पत्नी: कौन सा फायदा?

पति: मुझे मेरे गुनाहों की सजा इसी जन्म में मिल गई।

19. पंडित – ग्रह दशा खराब है, रोज सुबह कुत्ते को रोटी और दूध देना।

लड़का, अपने दोस्त से: सुन बे, कल से तेरा सुबह का नाश्ता मेरी तरफ से, याद से आ जाना…!!! 

20.पापा बेटे से: तुम्हें लड़की वाले देखने आ रहे हैं सैलरी ज्यादा बताना।

लड़की के पिता लड़के से: बेटा कितना कमा लेते हो?

लड़का: जी वैसे तो मेरी सैलरी 1.5 करोड़ है लेकिन कट कटा के 8000 मिलते हैं!!!

21. गर्लफ्रेंड: सुनो, मेरी स्किन बहुत ऑयली-ऑयली हो गई है, बताओ न क्या लगाऊं?

बॉयफ्रेंड: ये लो विम बार, ये पूरी चिकनाई हटा देगा… 😂😜😜

22. एक लड़का एक लड़की को प्रपोज करता है।

लड़की- तुम्हारी योग्यता क्या है? हिंदी में बताओं..

लड़का- नेत्र चाय नेत्र

लड़की- अब ये कौन-सा कोर्स है?

लड़का- आई टी आई….

लड़की बेहोश है…

23.मम्मी: बहुत तेज हवाओं के साथ बारिश हो रही है, इसका भविष्यकाल बताओ?

चिंटू: अब लाइट जाएगी…!!!

24. पत्नी: अगर मैं वक्त होती तो लोग मेरी कितनी कदर करते…

पति: नहीं, लोग तुम्हें देखकर डर जाते…

पत्नी: वो क्यों…?

पति: लोग कहते देखो, ‘बुरा वक्त आ रहा है’…!!!!

25. चिंटू, बिट्टू से): यार, कोई ऐसा व्यापार बता न जिसमें ज्यादा से ज्यादा मुनाफा हो?

बिट्टू: ऐसा कर सर्दियों में सस्ती बर्फ लेकर गर्मियों में बेच दिया कर…!!!

हिंदी जोक- Best Jokes In Hindi

दशकों से लोग हंसने-हंसाने के लिए जीजा साली के मजेदार चुटकुले, अकबर बीरबल के चुटकुले और शायरी जोक्स का सहारा लेते आए हैं। अब फर्क सिर्फ इतना है कि ये चुटकुले और जोक्स कागज के पन्नों से निलकल हमारी फोन और कंप्यूटर की स्क्रीन पर आ गए हैं। ताकि जब चाहो, जैसे चाहो फनी जोक्स को पढ़कर अपना मूड फ्रेश कर सकें। इसलिए हम आपके लिए शॉर्ट फनी जोक्स का कलेक्शन लेकर आए हैं। Love Jokes in Hindi

1. सबको शादी जरूर करनी चाहिए 😂

जिंदगी में खुशियां ही सबकुछ नहीं होती….!!!

2. एक गांव में बिजली आनी थी…!

लोग खुश होकर नाच रहे थे! एक कुत्ता भी नाचने लगा…!

किसी ने पूछा: तू क्यूँ नाच रहा है…?

कुत्ता बोला: खंबे भी तो लगेंगे

3. लड़का कितनी भी बिजी क्यों न हो, 

मगर पास से गुजरती हुई लकड़ी को 

देखने के लिए वक्त निकाल ही लेता है,

ये इंसानियन नहीं तो क्या है।

4. कितना रोया था वो अपने गर्लफ्रेंड को मोबाइल गिफ्ट करके…

जब रात को 3 बजे तक सुनता रहा…

‘आपके द्वारा डायल किया गया नंबर अभी दूसरी कॉल पर व्यस्त है’

5. एक दिन पति ने अपनी पत्नी से पूछा, “बताओ, शादी में दूल्हा घोड़ी की जगह गधे पर चढ़कर क्यों नहीं आता?”

पत्नी ने जवाब दिया, “ताकि दुल्हन एक साथ दो गधो को देखकर बेहोश न हो जाए।

6. ‘शेर’ की तरह जीनेवाले अक्सर शादी के बाद

‘शेरू’ बन जाते है। 😂😜😜

7. हद तो तब, सभी पार हो गई

जब एक लड़का, क्लास में, मैडम से

May I Go To Toilet बोलकर

टॉयलेट मूवी देखने चला गया।

8. पता नहीं लोग पहली नजर में ही…

सच्चा प्यार कैसे ढूंढ लेते हैं…

यहां तो आधे घंटे तक…

सेलो टेप का किनारा ही नहीं मिल पाता…!!!

9. दोस्त पहली बार घर आया और बोला, ये तेरा बेटा तो बिल्कुल तेरे जैसा दिखता है!

कमीने धीरे बोल बाजुवाली का है खेलने के लिए आया है…

10. घर वाले मुझे सुबह-सुबह ऐसे उठाते हैं 

जैसे तीसरा विश्व युद्ध शुरू हो गया है औ मैं ही आखिरी सैनिक बचा हूं!!

11. नाई की आंख में भी आंसू आ गए जब उसके एक कस्टमर ने कहा

बाल इतने छोटे कर दो कि बीबी के हाथ में न आयें…!!

12. यदि करवाचौथ जैसे व्रत न होते 

तो यकीनन बहुत से पति तो भूल ही जाते कि 

वो पत्नी के साथ रह रहे या मालकिन के साथ। 🙈

13. बड़ी बहन मां की तरह होती है 

और छोटी बहन दादी मां की तरह…

14. संता ने बंता को थप्पड़ मारा।

बंता: ये तूने मज़ाक में मारा या सिरियस में।

संता: सीरियस में।

बंता: फिर ठीक है, मज़ाक मुझे बिल्कुल पसंद नही।

15. ये शादी नहीं आसान…बस इतना समझ लीजिए,

हरी मिर्च की टॉफी है और जिसे चूस के खाना है …!!😁😁

16. आदमी अपने घर में सिर्फ दो ही कारणों से खुश रहता है

जब बीवी ‘नई हो’ या फिर ‘बीवी नहीं’ हो।

17. संता: मेरी बीवी इतना मज़ाक करती है कि क्या बताऊं।

 बंता: कैसे ?

संता: कल मैंने उसकी आंखों पर हाथ रख कर पूछा मैं कौन? तो वो बोली “दूध वाला।”

18. एक आदमी अपनी पत्नी को डिलिवरी के लिये अस्पताल लेकर गया, 

अस्पताल वालो ने 20,000 रुपये मांगें, तो आदमी ने कहा कि अगर दो बच्चे जडवा हो गये, तो कितनी छूट दोगे?

19. टीचर,स्टूडेंट से: तुमने मेरा दिमाग खराब कर दिया, कल तुम्हारे पापा से मिलूंगा

स्टूडेंट: सप पापा से नहीं चाचा से मिलिए, डॉक्टर तो वो हैं!!!

20. टीचर ने एक गधे के सामने एक बाल्टी पानी और एक बोतल शराब रखी…गधा सारा पानी पी गया

टीचर ने बच्चों से पूछा तो तुमने क्या सीखा ?

बच्चे: जो शराब नहीं पीता वो गधा है…!!

21.पिता: अगर तू फिर परीक्षा में फेल हुआ तो मुझे पापा मत बोलना।

रिजल्ट के बाद…

पिता: तुम्हारा रिजल्ट कैसा रहा.?

पुत्र: दिमाग खराब मत कर मदनलाल, तूने बाप होने का हक खो दिया है!!!

22. पत्नी: पहले मेरा फिगर पेप्सी की बोतल की तरह था…

पति: वो तो अब भी है

पत्नी: खुश होकर: सच…

पति: हां, बस पहले 300 ML की तरह था अब 2 Litre की तरह है…!!!

23. एक औरत कोक पी रही थी उसमें एक मच्छर गिर गाय,

औरत ने उसे निकाला तो मच्छर बोला… मां

औरत मच्छर से बेली तूने मुझे मां क्यों कहा?

मच्छर बोला ‘मैं तेरी कोक से निकला हूं मां…!!!

24. संता का रेडियो खराब हो गया…

उसने रेडियो खोल कर देखा तो उसमें एक चूहा मरा पड़ा था…

संता तुरंत बोला “ओ तेरी चलेगा कैसे…!!! ये तो सिंगर ही मर गया…”

25. लड़की: शो गया मेरा शोना ? 😍

लड़का: हाँ 😏

लड़की: तो फिर reply कैसे किया मेरे शोने ने ?😘

लड़का: मैं शोने का बाप बोल रहा हूँ.. बहूरानी सो जाओ अब 😏


उम्मीद है कि आपको यहां दिए गए short jokes in hindi, jokes hindi, best jokes in hindi, hindi jokes funny, संता बंता जोक्स और हिंदी जोक का कलेक्शन पसंद आया होगा। इन funny hindi jokes,funniest jokes in hindi, best funny jokes in hindi, best joke in hindi और  फनी जोक्स इन हिंदी को अपने दोस्तों व परिवारजनों के साथ शेयर करना न भूलें ताकि हंसने-हंसाने का सिलसिला यूं ही चलता रहे।

Read More From लाइफस्टाइल