ADVERTISEMENT
home / xSEO
Akbar Birbal ke Chutkule

Akbar Birbal ke Chutkule 2022 – अकबर बीरबल के चुटकुले

चुटकुले (Jokes in Hindi) एक ऐसी चीज़ है, जो सदियों से हंसने और हंसाने के काम आती है। लोगों को हमेशा से ही मजेदार चुटकुले (Majedar Chutkule in Hindi) सुनने में आनंद आता रहा है। इन्हीं में से एक हैं अकबर बीरबल के चुटकुले। पति-पत्नी जोक्स (Husband Wife Jokes in Hindi) की तरह लोगों को अकबर बीरबल के चुटकुले पढ़ने में हमेशा से मज़ा आता रहा है। हम यहां आपके लिए एक से बढ़कर एक अकबर बीरबल जोक्स लेकर आये हैं। गर्लफ्रेंड बॉयफ्रेंड जोक्स

Akbar aur Birbal ke Chutkule – अकबर बीरबल के मजेदार चुटकुले 

बीरबल को अकबर ने एक मंत्री (मंत्री) के रूप में नियुक्त किया था और लगभग 1556-1562 में कवि और गायक हुआ करते थे। उनका सम्राट अकबर के साथ घनिष्ठ संबंध था और वह उनके सबसे महत्वपूर्ण दरबारियों में से एक थे, जो नवरत्नों नामक समूह का हिस्सा थे। पढ़िए अकबर-बीरबल जोक्स ( akbar aur birbal ke chutkule)। टीचर और छात्र के चुटकुले

Akbar aur Birbal ke Chutkule

1- अकबर ने बीरबल से तीन नए सवाल पूछे 

और कहा तीनों का जवाब एक होना चाहिए,

ADVERTISEMENT

पहला सवाल- दूध क्यों उफन जाता है?

दूसरा सवाल- पानी क्यों बह जाता है?

तीसरा सवाल- सब्जी क्यों जल जाती है?

बीरबल ने जवाब दिया-

ADVERTISEMENT

व्हाट्सएप चालू होने की वजह से…

2- एक दिन अकबर और बीरबल हमेशा की तरह नगर भ्रमण पर निकले. रास्ते में अकबर को एक कुत्ता बासी और जली हुई रोटी खाते हुए दिखाई दिया. यह देख अकबर ने बीरबल का मजाक उड़ाते हुए कहा, “देखो तो, कुत्ता कैसे काली को खा रहा है.” यहाँ अकबर का इशारा जली-काली रोटी की तरफ़ नहीं था, बल्कि बीरबल की माँ की तरफ़ था, जिनका नाम ‘काली’ था.

बीरबल को ये बात कुछ चुभी, इसलिए वो भी चुप नहीं रहा और बोला, “अरे हुज़ूर! उसके लिए तो वही नियामत है.”

‘नियामत’ अकबर की माँ का नाम था. बीरबल का दो टूक जवाब सुनकर अकबर की बोलती फिर बंद हो गई.

ADVERTISEMENT

3- एक बार अकबर बीरबल से बोला –

वादा करो बीरबल, कि तेरी शादी होगी तो

तेरी बीबी को पहले kiss मैं करूँगा !!

बीरबल :- बिल्कुल हुजूर, पर मेरी भी एक शर्त है !!

ADVERTISEMENT

अकबर :- बोलो क्या शर्त है ??

बीरबल :- मैं शादी आपकी बहन से ही करूँगा !!

( अकबर निरुत्तर,खामोश )

4- अकबर- बीरबल मुझे बताओ, अपने स्टाफ में सबसे

ADVERTISEMENT

ज्यादा काम करने वाले को कैसे पहचानोगे ??

बीरबल – महाराज मैं सबको बुला लेता हूं ,फिर बताता हूं… 

बीरबल सबको बुलाता है और एक का हाथ पकड़ के

कहता है – महाराज यही है वो !

ADVERTISEMENT

अकबर – तुमने कैसे पहचाना इसको ??

बीरबल – महाराज ! मैंने इसका मोबाइल चेक किया है अभी

इसके मोबाइल कि बैटरी 98 % है… 

5- रोज़े के दौरान एक बार अकबर ने बीरबल से पूछा, “बीरबल! कोई ऐसा तरीका बताओ कि मैं खाऊँ-पियूं भी और मेरा रोज़ा भी ना टूटे.

ADVERTISEMENT

बीरबल ने कहा, “हुज़ूर! आप लोगों के लात-घूंसे खाइये और अपना गुस्सा पी लीजिये. आपका सब कुछ टूटेगा, किंतु रोज़ा नहीं.”

अकबर ये सोचते रह गए कि उन्होंने बीरबल से ये सवाल पूछा ही क्यों.

6- एक दिन एक मुखबिर ने बादशाह को बताया कि

” सरकार बिलकुल आपकी शक्ल का एक धोबी

ADVERTISEMENT

आपके नगर में रहता है “—

बादशाह ने आदेश दिया कि

उसे दरबार में पेश किया जाये —

धोबी दरबार में हाजिर हुआ —

ADVERTISEMENT

बादशाह धोबी को देखकर मुस्कुराया और पूछा —

“ क्या पहले कभी तुम्हारी माँ इस दरबार में काम करती थी —??”

धोबी :- नहीं सरकार —अब्बा हुजूर करते थे —-!!

“दरबार में सन्नाटा “

ADVERTISEMENT

7- एक बार अकबर को मसखरी सूझी और उन्होंने बीरबल के जूते छिपवा दिये. बीरबल जब घर जाने को हुआ और उसे अपने जूते नहीं मिले, तो वह कुछ परेशान हो गया. तब अकबर ने बीरबल की चुटकी लेते हुए सेवकों हुए कहा, “बीरबल को दो जूते दिए जायें.”

बीरबल अकबर की टांग खिंचाई की आदत से वाकिफ़ था. वह अकबर के व्यंग्य बाण का अर्थ समझ गया. जब उसे जूते लाकर दिए गए, तो मुस्कुराते हुए वह बड़े ही अदब से बोला, “जहाँपनाह! आपने मुझे दो जूते दिए, भगवान आपको ऐसे हजारों जूते दे.” इतना कहकर वह वहाँ से निकल गया. इधर अकबर बीरबल के कही बात का मतलब निकालते रह गए.    

8- एक बार अकबर-बीरबल कुछ जरूरी बात कर रहे थे,

तभी बीरबल को छींक आ गई ,

ADVERTISEMENT

अकबर ने कहा- बीरबल बहुत बड़े बेहूदे इंसान हो… 

बीरबल- हुजूर, आपसे बड़ा कभी न हो सकूंगा 

9- अकबर : बीरबल, हम अनारकली को क्यों नहीं दूंढ पा रहे हैं?

बीरबल : क्योंकि आप मुग़ल है, गूगल नहीं!!

ADVERTISEMENT

10- एक दिन बादशाह अकबर ने कागज पर पैन्सिल से एक लंबी लकीर खींची

…और बीरबल को बुला कर कहा- 

बीरबल कुछ ऐसा करो कि न तो यह लकीर घटाई जाए और न ही मिटाई जाए,

लेकिन छोटी हो जाए?

ADVERTISEMENT

बीरबल ने फौरन उस लकीर के नीचे एक दूसरी लकीर पहली से बड़ी खींच दी,

बीरबल बोले- अब आप की लकीर इससे छोटी हो गई… 

ये भी पढ़ें: GF BF Jokes in Hindi

Akbar Birbal Jokes Hindi – अकबर बीरबल जोक्स 

स्थानीय लोक कथाएं मुख्य रूप से 19वीं शताब्दी में उभरीं, जिसमें अकबर के साथ बीरबल की बातचीत शामिल थी, जिसमें बीरबल बेहद चतुर और मजाकिया बताया गया था। हालांकि इन कहानियों का उल्लेख किसी भी आधिकारिक मुगल दस्तावेज़ में नहीं किया गया है। इसके बावजूद अकबर बीरबल के चुटकुले हमेशा से काफी लोकप्रिय रहे हैं। परीक्षा पर चुटकुले

ADVERTISEMENT
Akbar Birbal Jokes Hindi

1- एक बार अकबर और बीरबल दावत पर गए. वहाँ उन्हें बैंगन की सब्जी परोसी गई. अकबर ने बैंगन की सब्जी खाकर कहा, “वाह! कितनी स्वादिष्ट सब्जी है.”

बीरबल भी बैंगन की सब्जी के तारीफ़ों के पुल बांधने लगे.

कुछ दिनों बाद अकबर और बीरबल एक दूसरी दावत पर गए. वहाँ भी उन्हें बैंगन की सब्जी परोसी गई, जिसे देख अकबर नाक-भौं सिकोड़ने लगे. तब बीरबल ने बैंगन की सब्जी की जमकर बुराई की.

यह देख अकबर ने कहा, “बीरबल! तुम तो बड़े चापलूस निकले.”

ADVERTISEMENT

“जहाँपनाह! मैं आपका नौकर हूँ. बैंगन का नहीं.” बीरबल ने तपाक से उत्तर दिया. 

2- अकबर- बीरबल मैं बड़ी कश्मकश में हूं…

बीरबल- क्या महाराज?

अकबर- शरीर कहता है व्यायाम छोड़ दूं,

ADVERTISEMENT

आत्मा को जलेबी और समोसे पसंद है, क्या करूं ?

बीरबल- शरीर तो नश्वर है,आत्मा की बात मानिए…

3- एक दिन अकबर बहुत ख़ुश था. उन्होंने जेल में कैद सभी कैदियों को रिहा करने का आदेश दे दिया.

जेल से सारे कैदी आज़ाद कर दिए गए. उन कैदियों में एक बूढ़ा कैदी भी थी.

ADVERTISEMENT

अकबर ने पूछा, “तुम बड़े बुजुर्ग लग रहे हो. कब से कैद में हो?”

बूढ़े ने जवाब दिया, “हुज़ूर, मैं आपके पिता के समय से कैद हूँ.”

“इसे फिर से बंद कर दो. ये हमारे अब्बा हुज़ूर की आख़िरी निशानी है.” अकबर बोला.

4- अकबर ने बीरबल से कहा – इस दीवार पर कुछ ऐसा लिखो कि ख़ुशी में पढूं, तो दुःख हो और दुःख में पढूं, तो ख़ुशी हो.

ADVERTISEMENT

बीरबल ने दीवार पर लिखा – ये वक़्त गुजर जायेगा।

5- अकबर समाचार पत्र पढ़ते हुए – बीरबल इस लेखक का शीर्षक भी विचित्र है “स्त्रियों की बातचीत” 

बीरबल– इसमें आश्चर्य क्या है ? 

अकबर– आश्चर्य की बात ये है कि ये लेख केवल आधे पेज का है।

ADVERTISEMENT

6- सभा के बाद अकबर बीरबल पर बरस पड़ा – तुमने मुझे इतना लम्बा भाषण क्यों लिखकर दिया। 

बीरबल ने माफ़ी मांगते हुए कहा – जहांपना भाषण तो इतना लम्बा नहीं था हां इतनी गलती मुझसे जरुर हुई है कि मैंने भाषण की चारों कॉपी आपके हाथ में थमा दी थी।

7- अकबर ने बीरबल से कहा – क्या बात है आजकल तुम्हारी पत्नी चुप रहती है 

बारबल– दरअसल एक दिन जब हम दोनों फोटो खिंचवा रहे थे तो फोटोग्राफर ने मेरी पत्नी से कह दिया कि जब आप चुप रहती हैं तो एकदम राजकुमारी लगती हो।

ADVERTISEMENT

8- अकबर– कल से नौकरी पर आ जाना 

बीरबल पास पड़ी एक कुर्सी बैठ गए 

अकबर– कुर्सी पर क्यों बैठ गया, तुम मेरे मिलाजिम हो 

बीरबल– मुलाजिम तो कल बनूंगा मैंने सोचा आज कुर्सी पर बैठ लूं।

ADVERTISEMENT

9- अकबर बीरबल से– बताओ मैं किस दिन मरूंगा? 

बीरबल– छुट्टी वाले दिन 

अकबर- वो कैसे? 

बारबल– आप जिस दिन मरेंगे उस दिन सारी प्रजा छुट्टी मनाएगी।

ADVERTISEMENT

10- अकबर– कितनी बुरी बात है बीरबल कि तुम अपनी बीवी से मार खाकर भी मुस्कुरा रहे हो ? 

बीरबल– महाराज आप ही तो कहते हैं कि मुसीबत का सामना हंस कर करना चाहिए।

अगर आपको यहां दिए गए अकबर बीरबल के चुटकुले (Akbar birbal ke chutkule) पसंद आए तो इन्हें अपने दोस्तों व परिवारजनों के साथ शेयर करना न भूलें।

ये भी पढ़ें 

ADVERTISEMENT

Funny Shayari in Hindi

Funny Names for Friends in Hindi

Funny Names for Friends in Hindi

Teacher Student Jokes in Hindi

ADVERTISEMENT
19 Apr 2022

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT