एंटरटेनमेंट

Bigg Boss 16 Second Runner Up: सलमान खान ने प्रियंका को बताया रियल विनर, एक्ट्रेस को भी इनाम में मिले हैं 25 लाख रुपए 

Garima Anurag  |  Feb 13, 2023
Priyanka Chahar Choudhary

बिग बॉस 16 के ग्रांड फिनाले में जितना लोगों को रैपर एमसी स्टेन का जीतना अच्छा लगा, उतना ही शॉक उन्हें तब लगा जब के टॉप 2 में प्रियंका चहर चौधरी पहुंच नहीं पाई। शो में लगातार सबसे स्ट्रॉन्ग कंटेस्टेंट के रूप में जानी जाने वाली एक्ट्रेस शो की सेकंड रनर अप रही हैं। 

हालांकि जिस तरह से एक्ट्रेस ने मुस्कुराते हुए अपने घर से एविक्शन की बात पर रिएक्ट किया और स्पोर्ट्समेन स्पिरिट दिखाते हुए शिव और स्टेन से मिलकर बाहर आई उसका सलमान खान ने भी तारीफ करते हुए कहा कि ये है असली विनर। शो के ग्रैंड फिनाले से सलमान का ये क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो जिसमें जहां अंकित काफी इमोशनल दिख रहे हैं, वहीं सलमान प्रियंका के लिए कहते हैं, 15-16 लोगों के खिलाफ हर समय खड़ा होना…हर चीज के बाद ये लड़की स्माइल करते हुए निकली है। मेरी नजर में विनर ये है। सलमान खान ने ये बातें एक्ट्रेस के एविक्शन की घोषणा के तुरंत बाद कही थी। Bigg Boss 16 First Runner Up : हारकर भी लोगों का दिल जीत गये शिव ठाकरे, आसान नहीं था यहां तक का सफर

प्रियंका ने बाहर आकर कहा कि वो निराश या उदास नहीं है क्योंकि उन्हें बहुत कुछ मिला है और उन्होंने पहले ही खुद को समझा लिया था कि कुछ भी हो सकता है, ये गेम है।

एक्ट्रेस को भी मिले 25 लाख

दरअसल चैनल के स्पॉन्सर MyGlamm के शो के दौरान कराए गए कॉन्टेस की विनर प्रियंका चहर चौधरी बनी थी। इस कॉन्टेस्ट की प्राइज मनी 25 लाख रुपए थी और साथ ही इसकी विजेता होने के नाते एक्ट्रेस को श्रद्धा कपूर के साथ एक ऐड शूट करने का मौका भी मिलेगा।

इतना ही नहीं शो पर फराह खान और सलमान खान दोनों ने प्रियंका के साथ आगे काम करने में दिलचस्पी दिखाई है। इसके साथ ये भी चर्चाएं हैं कि प्रियंका को शाहरुख खान की फिल्म डंकी में काम करने का मौका मिल रहा है। ये सब देखते हुए प्रियंका का ये कहना जायज है कि उन्हें बहुत कुछ मिला है और सोशल मीडिया पर प्रियंका की पल्टन के नाम से जाने जाने वाले उनके फैन्स को भी खुश हो जाना चाहिए।

Bigg Boss 16 Winner: स्ट्रॉन्ग प्लेयर्स को पछाड़ कर MC Stan बने शो के विनर, जानिए कितनी मिली प्राइज मनी

Read More From एंटरटेनमेंट