वेडिंग

प्रियंका चोपड़ा के संगीत की महफिल में निक जोनस ने जमाया रंग, देखें तस्वीरें और वीडियो

Deepali Porwal  |  Dec 2, 2018
प्रियंका चोपड़ा के संगीत की महफिल में निक जोनस ने जमाया रंग, देखें तस्वीरें और वीडियो

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और निक जोनस (Nick Jonas) शाही तौर- तरीके से जोधपुर के उम्मेद भवन में अपनी शादी की रस्में पूरी कर रहे हैं। क्रिश्चियन वेडिंग करने के बाद देसी गर्ल और उनके विदेशी दूल्हे ने भारतीय रस्मोरिवाज की शुरुआत कर दी है। 1 दिसंबर को मेहंदी की खूबसूरत तस्वीरें शेयर करने के बाद अब प्रियंका और निक ने अपनी संगीत (sangeet) सेरेमनी की फोटोज़ और वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर कर दिए हैं।

सज गई महफिल, जम गया रंग

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस अपने प्री वेडिंग फंक्शंस में पूरी मस्ती कर रहे हैं।

शुरू हुईं प्रियंका चोपड़ा की शादी की रस्में

संगीत की रस्म में भी इन दोनों का जुदा अंदाज़ देखने को मिला। आम तौर- तरीके से बिलकुल अलग इन दोनों ने संगीत की महफिल को अपने रंग में रंग दिया।

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के संगीत की शुरुआत हुई थी जोनस और चोपड़ा फैमिलीज़ के बीच सॉन्ग और डांस के टफ कॉम्पिटीशन के साथ मगर महफिल में रंग जमते- जमते उसका प्रारूप पूरी तरह से बदल चुका था। इन दोनों के परिवारों ने अपनी परफॉर्मेंस के माध्यम से इन दोनों की खूबसूरत कहानियां बयां की थीं।

शुरुआत एक नए सफर की

प्रियंका और निक अपनी शादी की सभी रस्मों की तस्वीरें खुद ही शेयर कर रहे हैं। ये दोनों चाहते थे कि इनकी शादी सबको साथ लाने का एक खुशनुमा अवसर बने और वाकई में प्री वेडिंग रस्मों की फोटोज़ देखकर इसका अंदाज़ा लगाया भी जा सकता है।

अपनी फोटोज़ शेयर करते हुए प्रियंका ने लिखा कि इस खास शाम की यादें ताउम्र सबके ज़हन में क़ैद रहेंगी। उनके दोस्तों और परिजनों के लिए यह जीवनभर का साथ निभाने की एक नई शुरुआत है। प्रियंका- निक की शाही शादी के लिए उम्मेद भवन को रोशनी से सराबोर कर दिया गया है।

मिला प्यार और आशीर्वाद

प्रियंका चोपड़ा के प्री वेडिंग फंक्शंस में उनकी और निक की पूरी फैमिली के साथ ही मुकेश अंबानी भी अपने पूरे परिवार के साथ शरीक हुए। संगीत के मौके पर भी ईशा अंबानी और नीता अंबानी प्रियंका चोपड़ा के इर्द- गिर्द ही रहीं। वहीं, प्रियंका की कज़िन और ऐक्ट्रेस परिणीती चोपड़ा ने भी एक पोस्ट शेयर कर निक को अपने परिवार में शामिल होने की बधाई दी।

परिणीति ने लिखा कि उन्हें प्रियंका के बारे में अब ज़रा भी चिंता करने की कोई ज़रूरत नहीं है क्योंकि उनके निक जीजू हमेशा उनका ख्याल रखेंगे।

हम सभी को प्रियंका और निक की शादी की फोटोज़ का बेसब्री से इंतज़ार है।

ये भी पढ़ें – 

परिणीति चोपड़ा ने निक जोनस के सामने रखी एक शर्त

शादी से पहले प्रियंका चोपड़ा ने मनाया थैंक्सगिविंग डे

बेहद फिल्मी है प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की लव स्टोरी

प्रियंका चोपड़ा- निक जोनस की क्रिश्चियन वेडिंग के बाद रोशनी से सराबोर दिखा उम्मेद भवन

Read More From वेडिंग