वेडिंग

व्हाइट गाउन में एकदम परी लग रही थीं प्रियंका चोपड़ा, देखें कैथोलिक वेडिंग का पूरा एलबम

Deepali Porwal  |  Dec 4, 2018
व्हाइट गाउन में एकदम परी लग रही थीं प्रियंका चोपड़ा, देखें कैथोलिक वेडिंग का पूरा एलबम

बॉलीवुड की ‘देसी गर्ल’ प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) अपने विदेशी दूल्हे निक जोनस (Nick Jonas) के साथ शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। इनकी शादी के सभी फंक्शन जोधपुर के उम्मेद भवन में बेहद शाही तौर- तरीके से संपन्न हुए थे। प्रियंका और निक की शादी में इनके करीबी रिश्तेदार ही शरीक हुए थे। हाल ही में इस नए जोड़े की शादी की फोटोज़ शेयर हुई थीं, जो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। देखें, कैथोलिक वेडिंग (Catholic wedding) की खास फोटोज़।

चर्चा में है प्रियंका का गाउन

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने 1 दिसंबर को क्रिश्चियन रीति- रिवाज से उम्मेद भवन में शादी की थी।

बेहद फिल्मी है प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की लव स्टोरी

काफी इंतज़ार करने के बाद आखिरकार अब इन दोनों की कैथोलिक वेडिंग की सभी तस्वीरें हमारे पास आ चुकी हैं।

अपनी कैथोलिक वेडिंग में प्रियंका चोपड़ा ने मशहूर डिज़ाइनर रॉल्फ लॉरेन का डिज़ाइन किया हुआ व्हाइट गाउन पहना था। इस हैंड एंब्रॉयडेड फ्लोरल व्हाइट गाउन में प्रियंका बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

उनके इस स्पेशल वेडिंग गाउन पर सिर्फ एंब्रॉयडरी करने में ही 1826 घंटे लगे थे। शादी की सभी तस्वीरें पीपल (People) मैगज़ीन ने हाल ही में शेयर की हैं।

प्रियंका और निक के खास पल

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने अपनी शादी की सभी रस्मों में खूब एंजॉय किया। प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा ही प्रियंका को कैथोलिक वेडिंग के समय वेन्यू तक लेकर आई थीं। ब्लू ड्रेस में प्रियंका की मां भी काफी खूबसूरत लग रही थीं।

प्रियंका के गाउन का वेल (veil) 75 फीट लंबा था, जिसे संभालने में ही काफी मेहनत लग गई थी।

कैथोलिक रस्म के हिसाब से ‘आई डू’ कहने के बाद निक और प्रियंका ने एक- दूसरे को किस किया था और उसके बाद डांस कर उन्होंने अपनी ज़िंदगी के इस खास मौके को और भी शानदार बना दिया था।

उनकी शादी में प्रियंका की ब्राइड्समेड्स का लुक भी देखने लायक था।

रॉयल वेडिंग का खास केक

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने अपनी शादी को एक यादगार अफेयर बनाने में कोई कसर नहीं रखी। मेहमानों की आवभगत के लिए खास मेन्यू के साथ ही इन दोनों का वेडिंग केक भी बेहद शानदार था। दरअसल, प्रियंका और निक ने अपनी कैथोलिक वेडिंग के संपन्न होने के बाद लगभग 5 फीट का केक काटा था।

यह केक सामान्य वेडिंग केक्स की तुलना में बिलकुल अलग था और दिखने में यह किसी महल जैसा था। इस महलनुमा केक की नक्काशी और खिड़कियों की कारीगरी भी देखने लायक है। पीपल मैगज़ीन के कवर पर साइड में लगी इस खास केक की फोटो देखकर किसी के भी मुंह में पानी आ सकता है।

प्रियंका और निक के पहले रिसेप्शन का आयोजन 4 दिसंबर को दिल्ली के ताज पैलेस में है। सभी अपडेट्स के लिए बने रहिएगा हमारे साथ।

ये भी पढ़ें :

प्रियंका- निक की शाही शादी की डिटेल्स, खास है वेन्यू और मेन्यू

शाही शादी से पहले प्रियंका ने निक के साथ मनाया थैंक्सगिविंग डे

प्रियंका- निक की क्रिश्चियन वेडिंग के बाद रोशनी से सराबोर दिखा उम्मेद भवन

प्रियंका चोपड़ा के संगीत की महफिल में निक जोनस ने जमाया रंग

Read More From वेडिंग