बॉलीवुड

रोती परिणीति को संभालते दिखे राघव, सामने आईं Raghav-Parineeti के सगाई की अनदेखी तस्वीरें

Archana Chaturvedi  |  May 22, 2023
रोती परिणीति को संभालते दिखे राघव, सामने आईं Raghav-Parineeti के सगाई की अनदेखी तस्वीरें

एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा दिल्ली में राघव चड्ढा के साथ अपनी सगाई की पार्टी अटेंड करने के बाद मुंबई लौट आई हैं। इस इवेंट में हाई प्रोफाइल सेलेब्रिटीज और स्टार्स ने शिरकत की। परिणीति ने सोशल मीडिया पर इवेंट की कुछ पहले की अनदेखी तस्वीरें पोस्ट की हैं। उन्होंने इस पोस्ट में कहा कि उनका दिल दिल्ली में ही रहा। उन्होंने इस पोस्ट के जरिए राघव चड्ढा से अपने प्यार का इजहार बड़े ही खूबसूरत अंदाज में किया है।

राघव के बारे में परिणीति का खूबसूरत पोस्ट 

22 मई को परिणीति ने इंस्टाग्राम पर एक खूबसूरत पोस्ट लिखी जिसमें उन्होंने राघव के साथ अपनी लव स्टोरी, उनकी खूबियों और सपने की सगाई की रस्म के बारे में विस्तार से बताया। परिणीति ने तस्वीरों के सेट संग एक लम्बा सा नोट लिखा है। जिसमें लिखा है, ”एक नाश्ता  साथ साथ और मैंने जान लिया- अब मिल गया वो शख्स। अद्भुत शख्स जिसकी ताकत सौम्यता, पीस और प्रेरक है। इसका साथ, ह्युमर, बुद्धिमता और दोस्ती आपके लिए प्योर जॉय है। वो मेरा घर है। हमारी सगाई की पार्टी सच होते सपने सरीखी रही- ऐसा सपना जो प्यार, हंसी मजाक, भावनाओं और बहुत सारे डांस के साथ खुलता गया। हमने जब अपने अपनों को गले लगाया और उनके साथ सेलिब्रेट किया तो भावनाएं चरम पर थीं। मैं छोटी बच्ची थी तो परियों की कथा में खुद को डूबी पाती थी, हमेशा सोचा मेरी फेयरी टेल कैसी होगी। अब वो पूरी हो गई , यकीनन जैसे सोचा था उससे भी कहीं ज्यादा हसीन!”

कपल एक-दूसरे के साथ काफी कम्फर्टेबल लग रहा है। खासतौर पर ऐसी तस्वीर राघव अपनी इमोशनल परी को संभालते दिख रहे हैं। उनके आंसू पोंछते दिख रहे हैं।

बता दें, राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा ने 13 मई को एक दूसरे को अंगूठी पहना रिश्ते का आधिकारिक ऐलान किया। इवेंट के गवाह बने कई लोगों ने कहा भी कि दोनों की नजरें एक दूसरे से हट नहीं रही थीं और बहुत प्यारे लग रहे थे। 

परिणीति और राघव एक-दूसरे को कई सालों से जानते हैं। कहा जाता है कि दोनों लंदन में अपने विश्वविद्यालय के दिनों से एक-दूसरे को जानते हैं, लेकिन जाहिर तौर पर रोमांस सालों बाद खिल उठा।

Read More From बॉलीवुड