एंटरटेनमेंट

‘नीरजा’ से लेकर ‘शेरशाह’ तक, आलिया भट्ट ने इन 5 सुपरहिट फिल्मों के ऑफर रिजेक्ट कर दिए थे

Archana Chaturvedi  |  Nov 24, 2023
Hit Movies Alia Bhatt Has Rejected

बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस आलिया भट्ट उन एक्ट्रेसेस में से एक है, जो कम समय में फिल्मी दुनिया में छा गई। इस बात में तो कोई शक नहीं है कि आलिया ने अपनी दमदार एक्टिंग के दम पर बॉलीवुड में अपनी जगह बनाई हैं। आलिया भट्ट ने बॉलीवुड को कई हिट फिल्में दी। लेकिन साथ ही उन्होंने कई सुपरहिट फिल्मों को रिजेक्ट भी किया है। आप अंदाजा भी नहीं लगा सकते हैं उन फिल्मों के बारे में जिनके लिए आलिया भट्ट को चुना गया था, लेकिन उन्होंने उसे ठुकरा दिया।

आलिया भट्ट ने रिजेक्ट की थी ये 5 सुपरहिट फिल्में  | Hit Movies Alia Bhatt Has Rejected

एक्ट्रेस आलिया भट्ट के अपने फिल्मी करियर में ऐसी कई फिल्मों को रिजेक्ट किया जो बाद में ब्लॉकबस्टर हिट साबित हुई। इनमें से कुछ फिल्मों को नेशनल अवॉर्ड मिला तो बड़े पर्दे पर आते ही फैंस के दिलों में भी उतर गई। तो चलिए आपको आलिया भट्ट की रिजेक्ट की हुई कुछ ऐसी फिल्मों के बारे में बताते हैं, जोकि सुपरहिट रहीं –

1. वेक अप सिड (Wake Up Sid)

आलिया भट्ट ने साल 2012 में करण जौहर की फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ से डेब्यू करने से पहले साल 2009 में रिलीज हुई मूवी ‘वेक अप सिड’ के लिए ऑडिशन दिया था। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हुआ था। हालांति किसी वजह से आलिया ने ये फिल्म रिजेक्ट कर दी और उनकी जगह कोंकणा सेन शर्मा नजर आईं। वैसे तब उन्हें ये बात नहीं पता थी कि वो पहली स्क्रीन अपने फ्यूचर हबी के साथ करने जा रही हैं।

2. साहो (Saaho)

प्रभास की फिल्म साहो में भी आलिया भट्ट को रोल ऑफर हुआ था। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक आलिया भट्ट इस रोल से ज्यादा खुश नहीं थी। क्योंकि फिल्म की फीमेल लीड को कम स्क्रीन टाइम मिलना था और सारा फोकस प्रभास पर ही रहना था। इसलिए उन्होंने इस फिल्म को ठुकरा दिया था। तब यह फिल्म श्रद्धा कपूर और प्रभास की जोड़ी ने सुर्खियां बटोरी थीं और ये फिल्म भी सुपरहिट रही थी।

3. नीरजा (Neerja)

एक तरफ ये भी बात सामने आई दी कि खुद आलिया भट्ट ने नीरजा फिल्म के ऑफर को रिजेक्ट कर दिया था। वहीं दूसरी तरफ ये बात भी थी कि आलिया भट्ट को नीरजा के ऑफर को इस वजह से भी रिजेक्ट करना पड़ा क्योंकि वह इस किरदार के लिए पर्याप्त लंबी नहीं थीं। हालांकि इस बात में कोई शक नहीं है कि सोनम कपूर ने नीरजा के किरदार को जीवंत कर दिया था।

4.  गोलमाल अगेन (Golmaal Again)

रोहित शेट्टी की फिल्म ‘गोलमाल अगेन’ में परिणिती चोपड़ा की जगह पहले ये रोल आलिया भट्ट को ही ऑफर हुआ था। इस प्रोजेक्ट के लिए आलिया ने लगभग हां भी कर दी थी और आधिकारिक घोषणा करने के कुछ हफ्तों पहले ही आलिया ने इस फिल्म को करने से मना कर दिया। बाद में ऐसी खबर भी आई थी कि करण जौहर ने आलिया को रोहित शेट्टी के साथ काम करने के लिए मना कर दिया था।

5. शेरशाह (Shershaah)

ये बात बहुत ही कम लोग जानते है कि शेरशाह जैसी सुपरडुपर हिट मूवी में कियारा आडवाणी से पहले कैप्टन विक्रम बत्रा की गर्लफ्रेंड का रोल आलिया भट्ट को ऑफर हुआ था। लेकिन आलिया ने अपनी बिजी शेड्यूल की वजह इस फिल्म को करने से रिफ्यूज कर दिया था। इस फिल्म के गाने, सीन से लेकर कहानी तक सब कुछ हिट रहा और साथ ही सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की जोड़ी को भी फैंस ने खूब पसंद किया।

Read More From एंटरटेनमेंट