Festival

इस वजह से शादी के बाद पहली होली ससुराल में नहीं बल्कि मायके में मनाती हैं लड़कियां

Archana Chaturvedi  |  Mar 15, 2022
शादी के बाद पहली होली, नई दुल्हन को शादी के बाद पहली होली मायके में ही क्यों मनानी चाहिए
होली रंगों और खुशियों का त्योहरा है, जो चारों तरफ सिर्फ मुस्कुराहट बिखेरता है। वैसे रंगों का ये त्यौहार होता ही ऐसा है कि बच्चों से लेकर बड़े और बुजुर्ग हर कोई इसके उमंग में सराबोर हो जाता है। लेकिन फिर ऐसी क्या वजह है जो नई दुल्हन के लिए ससुराल में पहली होली देखना अशुभ माना जाता है। जी हां, शादी के बाद पहली होली (first holi after marriage) का क्रेज हर लड़की को होता है। लेकिन उत्तर भारत व अन्य जगहों पर एक रस्म होती है, जिसमें शादी के बाद पहली होली लड़की को अपने ससुराल में नहीं बल्कि मायके में ही मनानी पड़ती है। शायद आपने इस परंपरा के बारे में सुना भी होगा और देखा भी होगा। लेकिन इसके पीछे क्या मान्यता है ये बहुत कम ही लोग जानते हैं। लेकिन आज यहां हम आपको विस्तारपूर्वक बतायेंगे कि आखिर क्या कारण है कि शादी के बाद नई-नवेली दुल्हन ससुराल की पहली होली नहीं देखते हैं?, तो आइए जानते हैं क्या कहते शास्त्र और क्या है ये परंपरा 

शादी के बाद पहली होली मायके में मनाने का रिवाज

 

दरअसल, नई दुल्हन की पहली होली मायके में मनाए जाने के पीछे सदियों से एक मान्यता चली आ रही है। माना जाता है कि नई बहू और उसकी सास को एक साथ जलती हुई होली को देखना बेहद अशुभ माना जाता है। ऐसा होने से दोनों के बीच कलह हो सकती है या फिर दोनों के लिए व्यक्तिगत तौर पर ये अशुभ फलदायी होता है। 

होली क्यों मनाई जाती है

दामाद भी जाता है बीवी के मायके

सिर्फ नई नवेली दुल्हन ही नहीं बल्कि दामाद को भी पहली होली बीवी के मायके में ही करनी होती है। पहली होली पिहर के आंगन में खेलने से नये जोड़े का वैवाहिक जीवन सुखमय व सौहार्द पूर्ण बीतता है। वैसे इसके बहुत फायदे होते हैं। एक तो शादी के बाद पहली होली मायके में करने से नई नवेली दुल्हन अपने पति के साथ खूब एंजॉय करती हैं, इससे दोनो के बीच प्यार बढ़ता है। साथ ही दामाद का भी अपने ससुराल पक्ष के साथ बॉन्ड स्ट्रॉन्ग करने का मौक मिलता है। 
वैसे अगर आप भी शादी के बाद पहली होली है और मायके वाला रिवाज आपके यहां भी माना जाता है तो यकीन मानिए ये होली आपकी वाकई यादगार होने वाली है। हर परिवार के त्यौहार को लेकर कस्टम्स अलग-अलग होते हैं। हो सकता है आपके यहां मायके में पहली होली मनाने का रिवाज न हो लेकिन अगर एक ही शहर में मायका और ससुराल है तो फिर आपकी होली तो बहुत जबरदस्त होने वाली है। हमारी तरफ से आप सभी को होली की हार्दिक शुभकामनाएं (Holi Wishes in Hindi) ….

 

POPxo की सलाह : सेलेब्स जैसा परफेक्ट मेकअप लुक पाने के लिए ट्राई करें MYGLAMM ये शनदार मेकअप प्रोडक्ट्स –

Read More From Festival