सेलिब्रिटी गॉसिप

नई नवेली दुल्हन परिणीति चोपड़ा के ससुराल में कौन-कौन हैं? जानिए कैसे हैं राघव के घरवाले

Archana Chaturvedi  |  Sep 25, 2023
meet parineeti chopra in laws

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और राजनेता राघव चड्ढा शादी के पवित्र बंधन में बंध गये हैं। राजनीति और फिल्मी बैकग्राउंड से आने वाले इस प्यारे से कपल ने 24 सितम्बर उदयपुर में शादी रचाई है। आपको बता दें कि #Raagneeti के नाम से चर्चित ये जोड़ी एक-दूसरे को पिछले काफी समय से डेट कर रही है। आखिरकार अब उन्हें अपने प्यार की मंजिल मिल ही गई। राघव और परिणीति अब ऑफिशियली पति-पत्नी बन गये हैं। दोनों की ग्रैंड वेडिंग की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं और हर तरफ सिर्फ इन्हीं दोनों की शादी के बारे में चर्चा हो रही है। ऐसे में हर कोई परिणीति-राघव (Parineeti Chopra and Raghav Chadha Wedding) से जुड़ी हर डिटेल जानने के लिए बेताब हैं। खासतौर पर परिणीति चोपड़ा के ससुरालवालों (Parineeti Chopra Family) के बारे में जानने के लिए बेहद उत्सुक हैं। तो चलिए आपको परिणीति के ससुराल के बारे में बताते हैं कि वहां कौन-कौन हैं और क्या करता है?

परिणीति चोपड़ा के ससुराल में हैं ये लोग | Meet Parineeti Chopra In Law’s

परिणीति चोपड़ा के सुसराल यानि उनके पति राघव चड्ढा का परिवार बेहद छोटा है। उनके अलावा घर में 3 और सदस्य हैं। उनके पिता, उनकी माता और उनकी बड़ी बहन, यानि कि टोटल 4 और अब परिणीति को मिलाकर 5 फैमिली मेम्बर हो गये हैं।  तो आइए आपको एक-एक करके के परिणीति के सास-ससुर और ननद का पूरा परिचय कराते हैं –

Source (Instagram)

परिणीति के ससुर जी

राघव का पूरा परिवार बेहद सिंपल है और लाइमलाइट से कोसों दूर रहता है। बात करें अगर परिणीति के ससुर जी की तो उनका नाम सुनील चड्ढा है और वो दिल्ली के काफी जाने-माने बिजनेस मैन हैं। राघव चड्ढा पंजाबी परिवार से हैं और उनका घर दिल्ली में है।

परिणीति की सासू मां

Source (Instagram)

परिणीति की सासू मां का नाम अल्का चड्ढा है। वो एक हाउसवाइफ हैं। पूरा घर उन्ही के कंट्रोल में रहता है। राघव पूरे घर में सबसे ज्यादा अपने मां के ही करीब हैं और ऐसे में अब परिणीति भी अपनी सास की चहेती बन जायेंगी। राघव की इंगेजमेंट की तस्वीर में तो आपने भी देखा होगा कि परिणीति अपने सास के साथ एक स्पेशल बॉन्ड शेयर करती नजर आ रही थीं। वैसे परिणीति चोपड़ा सर्वगुण संपन्न हैं तो उनकी सासू मां उनसे खुश ही रहेंगी और साथ ही उनको अपनी बहू पर नाज भी होगा।

परिणीति की ननद

परिणीति के खुद के 2 भाई हैं लेकिन सगी बहन नहीं है, हालांकि उनका अपनी कजिन सिस्टर प्रियंका चोपड़ा के साथ काफी अच्छा रिश्ता है। लेकिन अब ससुराल में उनको एक बहन का साथ मिल गया है। रिपोट्स की मानें तो परिणीति की एक ननद भी हैं। राघव की बड़ी बहन पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं। हालांकि फोटोज में तो वो नजर आईं है लेकिन कही भी राघव ने अपनी बहन का कोई जिक्र नहीं किया है।

परिणीति के मामा ससुर जी 

Source (Instagram)

परिणीति के ससुराल में एक और सदस्य हैं, डिजाइनर पवन सचदेवा राघव चड्ढा के मामा हैं। उन्होंने राघव की सगाई के दिन और शादी से पहले के अन्य उत्सवों के लिए उसकी पोशाक डिजाइन की। राघव अपने मामा को बहुत चाहते हैं और उन्हें अपने घर का एक अहम सदस्य मानते हैं।

Read More From सेलिब्रिटी गॉसिप