एंटरटेनमेंट

ये फोटो नहीं देखी तो क्या देखा! अभिषेक-ऐश्वर्या की लाडली आराध्या बच्चन की ये 12 तस्वीरें हैं क्यूटनेस से ओवरलोडेड

Archana Chaturvedi  |  Nov 17, 2023
abhishek aishwarya daughter aaradhya bachchan cute pics

बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन की बेटी आराध्या बच्चन 12 साल की हो गई हैं। उनके जन्मदिन के मौके पर ऐश्वर्या, अभिषेक और उनके बाबा अमिताभ बच्चन ने आराध्या की बहुत ही प्यारी-प्यारी तस्वीर शेयर की है। एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय की लाडली बेटी आराध्या बच्चन काफी पॉपुलर स्टार किड हैं। फैंस उनकी क्यूटनेस को पसंद करते हैं। वो ज्यादातर इवेंट में अपनी मां के साथ नजर आती हैं और जमकर पैपराजी को पोज देती हैं। जन्मदिन के खास मौके पर हम आपके साथ आराध्या बच्चन की 12 ऐसी स्पेशल तस्वीरें शेयर कर रहे हैं, जोकि उनकी क्यूटनेस से ओवरलोडेड हैं। वैसे आपने अगर ये फोटो नहीं देंखी तो क्या देखा! आइए एक नजर डालते हैं आराध्या बच्चन की क्यूट-क्यूट पिक्स पर –

अभिषेक ने पिक्स शेयर करते हुए लिखा, “मेरी लिटिल प्रिंसेस को बर्थडे की मुबारकबाद। मैं आपको बहुत प्यार करता हूं।”

ऐश्वर्या ने भी इंस्टाग्राम हैंडल पर आराध्या के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है, ”मैं तुमसे सबसे ज्यादा प्यार करती हूं। मेरी प्यारी परी आराध्या, मैं बिना शर्त के हमेशा के लिए तुमसे प्यार करती हूं। तुम्हीं मेरी जिंदगी का असली प्यार हो। मैं तुम्हारे लिए सांस लेती हूं। 12वां बर्थडे सबसे अच्छा हो। मैं तुमसे सबसे ज्यादा प्यार करती हूं। तुम सबसे अच्छी हो।”

बता दें, ऐश्वर्या और अभिषेक की शादी के 4 साल बाद 16 नवंबर 2011 को बेटी आराध्या को जन्म हुआ।

केवल 12 साल की होने के बावजूद, आराध्या पहले से ही भारत में एक लोकप्रिय हस्ती बन चुकी हैं।

शानदार लाइफस्टाइल, अपनी सादगी और संस्कार के लिए बच्चन परिवार की लाडली आराध्या अक्सर ही सुर्खियों में रहती हैं।

 आराध्या अब पैपैराजी की अटेंशन को अच्छे से हैंडल करती हैं और उनकी मां ने उन्हें इसके लिए अच्छे से ट्रेन्ड किया है

मशहूर हस्तियों के परिवार में पैदा होने के बावजूद, आराध्या के माता-पिता ने उसे लाइमलाइट से दूर रखने और उसे एक सामान्य बचपन प्रदान करने का प्रयास किया है।

यही वजह है कि वो सोशल मीडिया से दूर हैं और उनका कोई पब्लिक अकाउंट नहीं है। हालांकि वो अक्सर अपनी मां के साथ पिक्चर क्लिक करवाती नजर आती हैं।

आराध्या अपने दादा अमिताभ बच्चन की सबसे लाड़ली हैंं। दादा-पोती साथ काफी वक्त बितात हैं, वहीं बिग बी भी अक्सर सोशल मीडिया पर पोती के साथ पिक्स शेयर करते हैं। 

आराध्या ने सिर्फ खूबसूरती ही नहीं बल्कि खूबियां भी अपनी मम्मा ऐश्वर्या से विरासत में पाई हैं। आराध्या बच्चन अपनी मम्मा ऐश्वर्या राय की तरह ही हुनरबाज़ हैं। 

सिर्फ डांस और सिंगिंग ही नहीं पढ़ाई में भी अव्वल हैं ऐश्वर्या की लाडली बेटी आराध्या।

ऐश्वर्या अपनी बेटी की सिक्योरिटी को लेकर अक्सर पजेसिव भी दिखती हैं। वो हमेशा आराध्या का हाथ पकड़े रहती हैं जिसके लिए एक्ट्रेस को कई बार ट्रोल किया जा चुका है।

(image credit)

Read More From एंटरटेनमेंट