DIY ब्यूटी

क्या होता है लिप मास्क और क्यों करना चाहिए आपको इसका इस्तेमाल, जानें

Megha Sharma  |  Jan 11, 2021
क्या होता है लिप मास्क और क्यों करना चाहिए आपको इसका इस्तेमाल, जानें
लिप मास्क (Lip Mask) ब्यूटी मार्केट के नए ट्रेंड हैं और उन्हें लोग काफी पसंद कर रहे हैं। अगर अगर आप सोच रही हैं कि इसका क्या कारण है तो बता दें कि इन लिप मास्क की मदद से एक रात के अंदर ही आपके होठों को जरूरी हाइड्रेशन मिलता है और वो सुबह तक एक दम पहले जैसे सॉफ्ट और अच्छे हो जाते हैं।
खासतौर पर इस सर्दी के मौसम में आपके लिप्स अधिक फटते हैं और रूखे-रूखे रहते हैं और इस वजह से आपको कुछ ऐसा चाहिए, जिसकी मदद से अधिक समय तक आपके होठ सॉफ्ट रहें। तो चलिए अगर आप लिप मास्क (Lip Mask Benefits in Hindi) के बारे में डिटेल में नहीं जानते हैं तो आपको इसके बारे में बताते हैं।

लिप मास्क क्या है? What is Lip Mask and It’s Benefits in Hindi

लिप मास्क एक प्रकार का थिक और क्रीमी फॉर्मुला होता है, जिसे आपको रातभर अपने होंठों पर लगा कर रखना चाहिए। यह लिप ऑयल्स या फिर बटर के मुकाबले अधिक मोटा होता है। आपको मार्केट में लिप मास्क की काफी वैराईटी मिलेगी, जिसमें शीट और क्रीम दोनों मौजूद है।
लिप मास्क सामान्य लिप बाम या फिर क्रीम के मुकाबले अधिक फॉर्मुलेटिड होती है और आपके होंठों को अधिक वक्त तक हाइड्रेट (Smooth Lips) रखती है। यह आपके होठों को सही मॉइश्चर देते हैं।
https://hindi.popxo.com/article/what-color-fabric-and-prints-to-wear-look-slimmer-fashion-tips-in-hindi

कैसे करें लिप मास्क का इस्तेमाल?

आप लिप बाम जैसे लिप मास्क का इस्तेमाल कर सकती हैं या फिर क्रीम आधारित और या फिर शीट आधारित लिप मास्क का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। अगर आप क्रीम आधारित लिप मास्क का इस्तेमाल करती हैं तो इसे आप पूरी रात अपने होठों पर लगा कर रखें और अगले दिन सुबह कॉटन पैड से होंठों को साफ कर लें।
अगर आप लिप शीट मास्क का इस्तेमाल कर रही हैं तो इसे जैंटली अपने होंठों पर रखें और पैक पर दी गई इंस्ट्रक्शन को फॉलो करें। आप शीट मास्क को जैंटली हटा दें और बचे हुए सीरम को तब तक होंठों पर लगा रहने दें जब तक वो पूरी तरह से त्वचा द्वारा सोख नहीं लिया जाता।
https://hindi.popxo.com/article/easy-tips-to-give-kitchen-budget-friendly-makeover-in-hindi

क्या आपको रोज लिप मास्क लगाना चाहिए?

क्रीम आधारित लिप  मास्क को आप रोज रात को सोने से पहले रगा सकती हैं। ये आपके होठों को हाइड्रेट रखता है और इसके कोई साइड इफेक्ट भी नहीं होते हैं। हालांकि, शीट मास्क का आप हफ्ते में 2 से 3 बार इस्तेमाल कर सकती हैं।

https://hindi.popxo.com/article/nia-sharma-bold-eye-makeup-looks-in-hindi

घर पर इन तरीकों से बनाएं लिप मास्क

अगर आप मार्केट से लिप मास्क नहीं खरीदना चाहती हैं तो आप खुद के लिए घर पर भी लिप मास्क (How to Make Lip Mask at Home) बना सकती हैं।
शहद और नारियल के तेल का लिप मास्क– दोनों चीजों को साथ में मिला दिया जाए तो ये आपके होठों को हाइड्रेट रखेगा। इसके लिए आपको केवल 1 टीस्पून शहद और 1 टीस्पून नारियल का तेल चाहिए। दोनों को अच्छे मिला लें और कुछ सेकेंड के लिए माइक्रोवेव कर लें। अब इसे अपने होठों पर लगाएं। ये लिप मास्क आसानी से आपकी लिप लाइन्स को हटा देंगे।
शहद और एवोकाडो लिप मास्क– एक बाउल में 1 टीस्पून शहद और 2 टीस्पून मैश एवोकाडो मिला लें। दोनों को अच्छे से मिक्स कर के लिप्स पर लगा लें। इससे आपके होठ सॉफ्ट होंगे और अगर आप स्मोक करते हैं, तो ये आपके होठों को काला होने से बचाएंगे। 
गुलाब की पत्तियां और दूध– इस लिप मास्क से आपके होठों को जरूरी नरिश्मेंट और खूबसूरत पिंक कलर मिलेगा। गुलाब की पत्तियों को रातभर दूध में भिगो रख दें और अगले दिन मिक्सचर को मैश करके पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को अपने होठों पर 14 मिनट के लिए लगाएं और फिर ठंडे पानी से होठों को साफ कर लें। 
वैसे तो घर पर बने लिप मास्क पूरी तरह से नेचुरल होते हैं लेकिन फिर भी आप एक बार अपने हाथ पर पैच टेस्ट कर लें। 
POPxo की सलाह: आप भी MyGlamm के इन ब्यूटी प्रोडक्ट्स अपने मेकअप को करें अप।

Read More From DIY ब्यूटी