वेलनेस

कीवी के फायदे और नुकसान – Kiwi Fruit Benefits in Hindi

Supriya Srivastava  |  May 26, 2021
कीवी के फायदे, Kiwi Fruit Benefits in Hindi, Kiwi Khane ke Fayde

 

कीवी एक ऐसा फल है, जिसे खाने पर खटास और मिठास दोनों का स्वाद एक साथ आता है। वैसे तो सेहत दुरुस्त रखने के लिए सभी फल खाने चाहिए लेकिन कीवी खाने के फायदे (kiwi khane ke fayde) जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। बाकी फलों के मुकाबले यह बाजार में थोड़ा महंगा जरूर मिलता है लेकिन इसके कई स्वास्थ्यवर्धक फायदे हैं। कीवी का वैज्ञानिक नाम एक्टीनीडिया डेलीसिओसा है। यह ऊपर से देखने में हल्के भूरे रंग का और छूने में रोएदार व दरदरा सा होता है। वहीं अंदर से कीवी हरे रंग का होता है। कीवी में विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। विटामिन सी के अलावा इसमें विटामिन ई, विटामिन के, पोटैशियम और फोलेट भी पाया जाता है। इतना ही नहीं कीवी में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण भी पाए जाते हैं। साथ ही यह फाइबर का भी अच्छा स्रोत है। हम यहां आपको स्वास्थ्य की दृष्टि से कीवी खाने के फायदे (kiwi benefits in hindi) बता रहे हैं। आम के फायदे

कीवी खाने के फायदे – Kiwi Khane ke Fayde

 

कीवी का एक खास गुण यह है कि कीवी में मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने का काम करता है। इसका मतलब हुआ कि कीवी शरीर को बीमारियों से बचाने में मदद करता है। यहां तक कि कीवी शरीर के इलेक्ट्रॉन बनाने के लिए भी फायदेमंद रहती है। कीवी  हर किसी को अपनी ओर आकर्षित करता है। इसमें एक साथ मिलने वाली खटास और मिठास कीवी के स्वाद को दोगुना कर देती है। गर्भवती महिलाओं के लिए भी कीवी खाना फायदेमंद रहता है। जानिए ऐसे ही कुछ कीवी के फायदे (kiwi ke fayde)। नाशपाती के फायदे

खाली पेट कीवी खाने के फायदे

 

आपको जानकर हैरानी होगी कि सुबह खाली पेट कीवी खाने के फायदे भी कई हैं। इससे शरीर में मौजूद कई बीमारियां दूर होती है। सुबह खाली पेट कीवी खाने से कीवी में मौजूद तत्व ब्लड क्लॉटिंग यानी नस में खून जमने से रोकते हैं। इतना ही नहीं कीवी में पोटैशियम की मात्रा अधिक होने से यह ब्लड प्रेशर को भी कंट्रोल में रखता है। सुबह खाली पेट कीवी खाना आंखों के लिए भी फायदेमंद होता है। ड्रैगन फ्रूट के फायदे

डेंगू में कीवी खाने के फायदे

 

डेंगू जैसी बीमारी में कीवी खाने के फायदे बहुत हैं। दरअसल, डेंगू की बीमारी में कीवी खून में कम हो रही प्लेटलेट काउंट को बढ़ाने में काफी मददगार होता है। इसमें मौजूद विटमिन सी, एंटीऑक्सीडेंट्स, फाइबर, पोटैशियम आदि डेंगू जैसी बीमारी में राहत पहुंचाने का काम करते हैं। साथ ही कीवी का सेवन शरीर को ताकत देता है, जिससे डेंगू से रिकवरी में भी मदद मिलती है। व्हीटग्रास के फायदे

प्रेगनेंसी में कीवी के फायदे

 

जैसा कि हम पहले ही बता चुकें हैं, कीवी फल में फाॅलेट की प्रचुर मात्रा पाई जाती है और फाॅलेट गर्भवती महिलाओं के लिए जरूरी होता है। गर्भावस्था के दौरान फोलेट का सेवन गर्भपात के खतरे को कम कर सकता है। साथ ही बच्चे में मस्तिष्क और रीढ़ की हड्डी की बीमारी के जोखिम को भी कम कर सकता है। इसमें मौजूद विटामिन सी शरीर में आयरन की कमी को दूर करने के साथ एनीमिया के खतरे को भी कम करने में सक्षम है।

आंखों के लिए कीवी के फायदे

 

कीवी फल आंखों के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है। कीवी में विटामिन-सी के साथ एंटीऑक्सीडेंट गुण भी शामिल होते हैं। इतना ही नहीं कीवी फल में ल्यूटिन और जियाजैंथिन जैसे फाइटोकेमिकल्स पाए जाते हैं, जो हरी सब्जियों में भी मौजूद होते हैं। या सभी आंखों के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। 

इम्यूनिटी के लिए कीवी के फायदे

 

क्या आप जानते हैं, कीवी इम्यूनिटी मजबूत करने में भी काफी फायदेमंद है। तेजी से बढ़ रहे संक्रमण को रोकने के लिए आयुष मंत्रालय ने भी इम्यूनिटी बढ़ाने कीवी खाने की सलाह दी है। इसमें मौजूद विटामिन सी इम्यूनिटी बूस्टर का काम करता है। कीवी का सेवन न सिर्फ इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है बल्कि कई तरह की बीमारियों से भी दूर रखता है। 

 

कीवी के नुकसान – Side Effects of Kiwi in Hindi

हर चीज के अपने फायदे और नुकसान होते हैं। कीवी खाने के फायदे हैं तो नुकसान भी हैं। दरअसल, जिन लोगों को एलर्जी की शिकायत होती है, उन्हें कीवी फल खाने से बचना चाहिए। इसे खाने से न सिर्फ स्किन पर रैशेज आ सकते हैं बल्कि ज़ुकाम की समस्या भी हो सकती है। वहीं जिन लोगों को किडनी की समस्या है, उन्हें भी कीवी फल से दूर ही रहना चाहिए। दरअसल, कीवी में पोटैशियम मौजूद होता है, जो किडनी की बीमारी में नुकसान पहुंचाता है। टाइप 2 डायबटीज वाले मरीजों को भी कीवी फल का सेवन कम से कम करना चाहिए। अति हर चीज की बुरी होती है। कीवी खाने की अति भी आपके पेट को नुकसान पहुंचा सकती है।  

कीवी के फायदे से जुड़े सवाल-जवाब- FAQ’s

कीवी कब खाना चाहिए?

शाम का समय छोड़कर वैसे तो कीवी कभी भी खाया जा सकता है लेकिन सुबह के समय ये अधिक फायदेमंद होता है।

कीवी में कौन सा विटामिन पाया जाता है?

कीवी में विटामिन सी के अलावा विटामिन ई और विटामिन के की मात्रा भी पाई जाती है।

कीवी कहां पाया जाता है?

कीवी का प्रोडक्शन भारत में हिमाचल के अलावा जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश व पहाड़ी क्षेत्रों में अधिक होता है।

एक दिन में कितनी कीवी खानी चाहिए?

एक दिन के लिए एक कीवी खाना ही पर्याप्त होता है।

क्या कीवी खाने से खून बढ़ता है?

कीवी में आयरन मौजूद होता है, जो शरीर में खून बढ़ाने का काम करता है।

सुबह खाली पेट कौन सा फल खाना चाहिए?

सुबह खाली पेट आप सेब के अलावा कीवी भी खा सकते हैं।

यह भी पढ़ें
जानें स्वास्थ्य के लिए स्ट्रॉबेरी के फायदे और नुकसान

MYGLAMM के ये शनदार बेस्ट नैचुरल सैनिटाइजिंग प्रोडक्ट की मदद से घर के बाहर और अंदर दोनों ही जगह को रखें साफ और संक्रमण से सुरक्षित!

Read More From वेलनेस