एंटरटेनमेंट

लॉकडाउन के बीच करीना कपूर खान को मिले अनोखे फूल, तैमूर ने भी पेंटिंग से जीता दिल

Deepali Porwal  |  Apr 20, 2020
लॉकडाउन के बीच करीना कपूर खान को मिले अनोखे फूल, तैमूर ने भी पेंटिंग से जीता दिल

जहां एक तरफ देश में कोरोनावायरस (coronavirus) का कहर बढ़ता जा रहा है, वहीं दूसरी तरफ लोग लॉकडाउन वाले शेड्यूल में ढलने लगे हैं। कभी देश तो कभी विदेश, शूटिंग के सिलसिले में अक्सर ट्रैवल करने वाले बॉलीवुड स्टार्स भी इन दिनों मुंबई स्थित अपने घरों में चुपचाप बैठे हुए हैं। वे अपनी स्किल्स को हाईलाइट तो कर ही रहे हैं, एक्सपेरिमेंट करने से भी घबरा नहीं रहे हैं।

लॉकडाउन में करीना का घर

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) लॉकडाउन को अच्छी तरह से एंजॉय कर रही हैं। हमेशा सोशल मीडिया से दूर रहने वाली करीना कपूर अब इंस्टाग्राम पर काफी वक्त बिता रही हैं। हर फोटो के साथ उनके कैप्शंस को काफी पसंद किया जा रहा है और उनके फैंस भी उनके इंस्टाग्राम डेब्यू से काफी खुश हैं। इस दौरान करीना कपूर अपने पति सैफ अली खान (Saif Ali Khan), बेटे तैमूर अली खान पटौदी (Taimur Ali Khan Pataudi) और अपने गर्ल्स गैंग की काफी तस्वीरें शेयर कर रही हैं।

उन्होंने अपनी पुरानी ट्रिप्स से लेकर हाल के दिनों तक की कई फोटोज़ सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जिन्हें देखकर उनके फैंस काफी उत्साहित हैं।

https://hindi.popxo.com/article/self-isolation-tips-to-keep-mind-calm-in-hindi

गिफ्ट में मिले अनोखे फूल

लॉकडाउन में लोग अपने घरों से बाहर नहीं निकल सकते हैं और किसी भी चीज़ की होम डिलीवरी करवाने से भी फिलहाल कतरा रहे हैं। ऐसे में सैफ अली खान ने अपनी वाइफ करीना कपूर को इंप्रेस करने का अनोखा तरीका ढूंढा है। उन्होंने बैलकनी की एक दीवार पर फूलों की पेंटिंग करके अपनी बेगम साहिबा को खुश कर दिया।

सैफ की पेंटिंग बनाते हुए वाली फोटो शेयर कर करीना ने लिखा, ‘जब सैफ ने मुझसे कहा कि वे मेरे लिए फूल लाए हैं तो मेरे दिमाग में कुछ और था…’। फ्लॉवर पेंटिंग वाली दीवार के बगल वाली दीवार पर छोटे नवाब तैमूर अली खान पटौदी भी अपनी क्रिएटिविटी दिखाते हुए नज़र आ रहे हैं।

याद आया गर्ल्स गैंग

करीना कपूर खान अपने पति और बेटे के जितने करीब हैं, उतना ही अपने गर्ल्स गैंग को भी मिस कर रही हैं। यह तो सभी जानते हैं कि करीना कपूर खान, करिश्मा कपूर, मलाइका अरोड़ा और अमृता अरोड़ा काफी पक्की सहेलियां हैं। लॉकडाउन की वजह से ऐसा पहली बार हुआ है, जब ये चारों सखियां इतने लंबे समय तक एक-दूसरे से मिल नहीं पाई हैं। उन्होंने हाल ही में रिलीज़ हुई वेबसीरीज़ ‘फोर मोर शॉट्स प्लीज़’ (Four More Shots Please) का एक स्टिल शेयर करने के साथ ही अपने गैंग की फोटो भी शेयर की। 

उन्होंने लिखा कि वे अपने ग्रुप के साथ बहुत खुश हैं पर चार और लोगों के होने से कोई नुकसान भी नहीं है।

https://hindi.popxo.com/article/rasika-dugal-aced-as-best-actress-in-manto-mirzapur-roles-in-hindi-872325

Read More From एंटरटेनमेंट