Diet

वजन कम करने से लेकर मां का दूध बनाने तक जानिए खाली पेट जीरा खाने के फायदे – Jeera ke Fayde

Supriya Srivastava  |  Dec 24, 2020
खाली पेट जीरा खाने के फायदे,  Jeera ke Fayde, Benefits of Cumin Seeds, Benefits of Jeera, जीरा के फायदे और नुकसान
जीरा हर भारतीय घर की मसालदानी में पाया जाने वाला मसाला है। खाने में स्वाद लाने के लिए जीरे का तड़का ज़रूर लगाया जाता है। मगर जीरा सिर्फ खाने को स्वादिष्ट ही नहीं बनाता बल्कि इसके कई स्वास्थ्य लाभ भी हैं। कच्चा जीरा हो या जीरा पाउडर या फिर जीरा पानी पीने के फायदे (jeera pani ke fayde) एक नहीं अनेक हैं। जीरा वजन कम (Weight Loss) करने से लेकर मां का दूध यानी ब्रेस्टमिल्क (Breast milk) बढ़ाने तक बेहद कारगर है। यहां तक कि जीरा के प्रयोग से कई बीमारियों का इलाज भी किया जा सकता है। सुबह जीरा खाने के फायदे हों या फिर जीरा पानी पीने के फायदे हों, जीरा हर मायने में घर का वैद्य होता है।

जीरा के प्रकार – Jeera ke Prakar

आमतौर पर घरों में सफेद जीरा अधिक प्रयोग में लाया जाता है। हालांकि इसका नाम सफेद जीरा जरूर है लेकिन इसका रंग श्यामले रंग का होता है। सफेद जीरा का इस्तेमाल अधिकतर गरम मसाला बनाने के लिए भी किया जाता है, यह खाने की खुशबू और स्वाद दोनों बढ़ाता है। सफेद जीरा के फायदे भी कई हैं लेकिन इसके अलावा 2 प्रकार का जीरा और होता है। यानी कुल मिलाकर जीरा 3 प्रकार का होता है।
1- सफेद जीरा   
2- काला जीरा
3- जंगली जीरा
एक ओर सफेद जीरे का इस्तेमाल जहां मसाले के रूप में किया जाता है वहीं काला जीरा को कलौंजी के नाम से अधिक जाना जाता है। इसका इस्तेमाल भी घरों में मसाले की तरह ही किया जाता है। कलौंजी औषधीय गुणों से भरपूर होती है। इसका इस्तेमाल पुराने समय से ही कई बीमारियों के इलाज के तौर पर किया जाता रहा है। काला जीरा यानी कलौंजी में आयरन, कैल्शियम, सोडियम, पोटैशियम और फाइबर पाए जाते हैं। बात करें जंगली जीरा की तो जंगली जीरा बुखार, खांसी, दस्त, गुर्दा संबंधी विकार, दमा आदि रोगों के उपचार के प्रयोग में लाया जाता है।

जीरा के फायदे – Jeera Khane ke Fayde

हर घर की रसोईं में राज करने वाला जीरा कई गुणों की खान है। इसका इस्तेमाल न सिर्फ खाने में स्वाद बढ़ाने के लिए बल्कि कई औषधीय गुणों के लिए भी किया जाता है। जीरे में कई तरह के गुण छुपे हुए हैं जिनसे स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं दूर होती हैं। पेट संबधी रोग हों या फिर वजन कम करना हो…. पीरियड्स की समस्या हो या फिर मां का दूध कं बन रहा हो, जीरा हर तरह से फायदा पहुंचाता है। जीरा एक बेहतरीन एंटी-ऑक्सिडेंट है। इसमें फाइबर भी पाया जाता है। जानिए सुबह जीरा खाने के फायदे, सफेद जीरा के फायदे और जीरा पानी पीने के फायदे।

वजन कम करने के लिए जीरा के फायदे – Jeera Water for Weight Loss

जीरा बढ़े हुए वजन को कम करने में बेहद फायदेमंद है। इतना ही नहीं मां बनने के बाद बढ़ा हुआ वजन और पेट की चर्बी भी जीरा के सेवन से कम की जा सकती है। जीरा वजन कम करने का रामबाण है। रोज एक चम्मच जीरा के सेवन से कई गुना तेजी वजन कम किया जा सकता है। इसका रोज़ाना सेवन एक्ट्रा कैलोरी बर्न करता है। इसके लिए रोज़ सुबह खाली पेट जीरा का सेवन करें (khali pet jeera khane ke fayde)। 

ब्रेस्टमिल्क बढ़ाने के लिए जीरा के फायदे – Jeera ke fayde for Breastmilk

डिलीवरी के बाद बच्चों को कम से कम 6 महीना और ज्यादा से ज्यादा 2 साल मां का दूध पिलाने की सलाह दी जाती है। मगर कई माएं पहले दिन कम दूध बनने की समस्या से गुज़र रही होती हैं। मां का दूध बच्चे के लिए अमृत समान होता है। यह बच्चे को कई बीमारियों से भी बचाता है। अगर आप भी नई मां हैं और ब्रेस्टमिल्क कम बनने की समस्या से दो-चार हो रही हैं तो हम आपको बता दें कि जीरा आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं। बड़े-बुजुर्गों यहां तक कि डाॅक्टर्स का भी यही कहना है कि मां का दूध बढ़ाने के लिए जीरा का सेवन किया जाना चाहिए। रोजाना सोने से पहले गर्म पानी के साथ एक चम्मच जीरा पाउडर खाएं। आप जीरे को भूनकर पीस सकती हैं और अपनी दाल या सब्जी में मिलाकर भी खा सकती हैं। इसके अलावा आप इसे रायता, छाछ, चाट में भी मिलकर खा सकती हैं।

पाचन के लिए जीरा के फायदे

पेट और पाचन क्रिया के लिए भी जीरा बहुत फायदेमंद होता है। जीरा के सेवन से पेट के विकार जैसे गैस, एसिडिटी, अपच आदि में राहत मिलती है। इसके लिए एक गिलास पानी में एक चम्मच भुना जीरा डालकर रोज़ाना एक या दो बार पिएं। इतना ही नहीं खट्टी डकार आने पर भी जीरा का सेवन किया जाता है। खट्टी डकार होने पर एक चम्मच जीरा में 200 मिली पानी डालकर खौला लें। जब ये लगभग 50 मिली रह जाए, तो उतारकर छान लें। इसमें स्वादानुसार पिसी काली मिर्च और नमक डालकर पिएं। इससे खट्टी डकार आनी बंद हो जाती है। 

खून की कमी दूर करे

शरीर में खून की कमी कमज़ोरी और चक्कर आने का कारण बनती है। जीरा आयरन का अच्छा सोर्स है, जिस वजह से शरीर में खून की कमी को दूर करने के लिए भी जीरा का सेवन किया जाता है। यह खून की कमी यानी एनीमिया को दुरुस्त करता है और रक्त में हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाता है। सिर्फ एक चम्मच जीरे का पाउडर शरीर में खून की कमी को दूर करने में सहायक है।  

पीरियड्स में जीरा के सेवन से लाभ

महिलाओं में पीरियड एक ऐसी प्रक्रिया है, जिससे उन्हें हर महीने गुज़रना पड़ता है। मगर कई महिलाओं को पीरियड अनियमित होने की समस्या रहती है। इसके अलावा पीरियड में होने वाला दर्द भी आम समस्या है लेकिन कई महिलाओं में यह दर्द असहनीय होता है। पीरियड्स के दौरान जीरा पानी के साथ गुड़ का सेवन पीरियड्स में होने वाली अनियमितता और पेट में दर्द की समस्याओं से छुटकारा दिलाने में काफी फायदेमंद साबित हो सकता है।

सौंफ और जीरा के फायदे

जीरा के साथ सौंफ लेने के भी कई फायदे हैं। आप चाहें तो इसमें मेथी और अजवाइन भी मिला सकते हैं। दरअसल, जीरा, सौंफ, अजवाइन और मेथी साथ में लेने से शुगर, जोड़ों के दर्द और पेट की समस्याओं में आराम मिलता है। इसके लिए जीरा, सौंफ, अजवाइन और मेथी को साथ में पीस कर रोज़ एक चम्मच पानी के साथ लें।

डायबिटीज में जीरा के फायदे

डायबिटीज की बीमारी से जूझ रहे लोगों के लिए भी जीरा का सेवन काफी फायदा करता है। यह शरीर में इंसुलिन के उत्पादन को बढ़ाने में मदद करता है, जिससे ब्लड ग्लूकोज को कंट्रोल रखने में मदद मिलती है। जीरा टाइप 2 डायबिटीज वाले लोगों में मौखिक दवाओं के रूप में लिया जाता है। रोजाना खाने के आधे घंटे बाद एक गिलास जीरे का पानी पीने से ब्लड ग्लूकोज को कंट्रोल रखने में मदद मिलती है।

खाली पेट जीरा खाने के फायदे – Khali Pet Jeera khane ke Fayde

सिर्फ खाने के साथ ही नहीं बल्कि खाली पेट जीरा खाने (khali pet jeera khane ke fayde) के भी कई फायदे हैं। बड़े-बज़ुर्ग भी हमेशा से सुबह खाली पेट जीरा का सेवन करने की सलाह देते रहे हैं। घर की रसोईं में पाया जाने वाला जीरा खाली पेट स्वास्थ्य के लिए काफी लाभदायक होता है। जीरा आयरन, कॉपर, कैल्शियम, पोटैशियम, मैगनीज, जिंक व मैगनीशियम जैसे मिनरल्स से भरपूर होता है। इसमें विटामिन ई, ए, सी और बी-कॉम्प्लैक्स जैसे विटामिन भी खासी मात्रा में पाए जाते हैं। यहां हम आपको खाली पेट जीरा खाने के फायदे बता रहे हैं। जीरे में मौजूद कैल्शियम हड्ड‍ियों को मजबूत करता है साथ ही खाली पेट जीरा खाने से वजन भी कम होता है। 

जीरा पानी पीने के फायदे – Jeera Pani ke Fayde

सिर्फ जीरा ही नहीं जीरा का पानी पीने के भी कई फायदे हैं। जानिए ऐसे ही कुछ फायदे।
1- सुबह खाली पेट जीरे का पानी पीने से तेजी से वजन कम होता है। इसके लिए रात भर एक कप पानी में एक चम्मच जीरा भिगोकर रख दें। सुबह उस पानी में नींबू का रस मिलाएं और फिर पानी को छानकर पिएं। 
2- स्वास्थ्य को दुरुस्त बनाए रखना है तो रात में 2 चम्मच जीरे को पानी में भिगोकर रखें। अगले दिन सुबह पानी को छान लें और उसमें 1 छोटा चम्मच शहद और 1 छोटा चम्मच नींबू का रस डालकर मिलाएं और पी लें।
3- जीरा इम्‍यूनिटी बूस्‍टर का काम भी करता है। इसलिए वर्कआउट करने से पहले जीरा का पानी पीएं। इससे शरीर लंबे समय तक हाइड्रेटेड रहता है।
4- एक गिलास पानी में एक बड़ा चम्मच जीरा भरके रात भर भिगोकर रख दें। सुबह इसे उबालें और चाय की तरह इस पानी को पीएं। इसके रोजाना सेवन से शरीर में मौजूद फालतू चर्बी निकल जाती है।

खाने में कैसे करें जीरा का इस्तेमाल – Jeera ka Upyog

इस बात से तो सभी वाकिफ हैं कि जीरे का इस्तेमाल खाने में तड़का लगाने के लिए किया जाता है। मगर इसके अलावा भी आप कई तरह से खाने में जीरे का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए जीरे को भूनकर पीस लें और इसे अपनी दाल या सब्जी में मिलाकर खाएं। इसके अलावा आप इसे रायता, छाछ, चाट में भी मिलकर खा सकते हैं। आप सब्जी का मसाला भूनने से पहले भी जीरे का तड़का लगा सकते हैं। इससे सब्जी का स्वाद कई गुना बढ़ जाता है। कुछ घरों में जीरा चावल भी बड़े स्वाद के साथ खाया जाता है। इसके लिए सबसे पहले कूकर में तेल गर्म करें फिर उसमें कुछ लंबे कटे हुए प्याज, नमक और जीरा डालकर भून लें। अब इसमें चावल और पानी मिलाकर कूकर का ढक्कन बंद कर दें। अब 2 से 3 सीटी आने तक जीरा चावल को पकाएं। इतना ही नहीं अचार बनाते समय भी जीरा का इस्तेमाल किया जाता है। 

जीरा के नुकसान – Jeera ke Nuksan

अति हर चीज़ की बुरी होती है, जीरा के सेवन की अति भी बुरी होती है। दरअसल, जीरा की तासीर (jeera ki taseer) गर्म होती है। इसी वजह से गर्भवती महिलाओं को जीरा के सेवन से दूर रहना चाहिए। साथ ही इसका अधिक सेवन हार्ट बर्न का कारण भी बनता है। अगर आपको जीरा से किसी भी प्रकार की एलर्जी है तो इसका सेवन न करें। हालांकि, पीरियड्स के दौरान जीरा खाने से पेट दर्द की समस्या में आराम मिलता है लेकिन इसे अधिक मात्रा में लेने से ब्लीडिंग ज्यादा हो सकती है।

जीरा के फायदे से जुड़े सवाल-जवाब – FAQ’s

जीरा का सेवन कैसे करें?

आप भुना जीरा को रायता, छाछ, चाट और दही बड़े के ऊपर बुरकर खा सकते हैं। इसके अलावा जीरा का पानी भी पी सकते हैं। जीरा राइस बनाकर भी जीरा का सेवन किया जा सकता है।

कच्चा जीरा खाने के क्या फायदे हैं?

खून की कमी दूर करने के लिए जीरा काफी फायदेमंद है। क्योंकि यह आयरन का सबसे अच्छा स्त्रोत है। एक चुटकी कच्चा जीरा खाने से एसीडिटी में भी फायदा मिलता है।

क्या जीरे के कोई साइड-इफेक्ट्स भी होते हैं?

जीरा का अत्यधिक सेवन कुछ साइड-इफेक्ट्स का कारण भी बन सकता है। जीरे के अधिक इस्तेमाल से लीवर खराब होने की आंशका बढ़ जाती है।

क्या जीरा बालों के लिए भी अच्छा है?

जीरे में मौजूद प्रोटीन,कार्बोहाइड्रेट बालों की ग्रोथ के लिए बेहद कारगर साबित होता है। इसके लिए रात भर जीरा को पानी में भिगोकर रख दें। सुबह शेंपू करने के बाद जीरा के पानी को कंडीशनर की तरह बालों पर लगाएं। इससे बाल रेशमी बनेंगे।

जीरे का पानी कितने दिन पीना चाहिए?

मात्र 20 दिन तक जीरा का पानी पीने से वजन कम होना शुरू हो जाता है।

ये भी पढ़ें –
मुलेठी के फायदे और नुकसान के बारे में

 
POPxo की सलाह: MYGLAMM के ये शनदार बेस्ट नैचुरल सैनिटाइजिंग प्रोडक्ट की मदद से घर के बाहर और अंदर दोनों ही जगह को रखें साफ और संक्रमण से सुरक्षित!

Read More From Diet