ADVERTISEMENT
home / Fitness
नारियल पानी के फायदे - Nariyal Pani ke Fayde

वजन कम करने से लेकर खूबसूरती बढ़ाने तक जानिए नारियल पानी के फायदे – Nariyal Pani ke Fayde

 

 

तपती गर्मी हो और धूप अपने चरम पर हो तो ठंडक और ताजगी पाने के लिए नारियल पानी से बेहतर कुछ नहीं। हरे रंग के कच्चे नारियल के फल के अंदर स्थित पानी को नारियल पानी कहा जाता है। नारियल पानी में 95 प्रतिशत पानी होता है। यह न सिर्फ गर्मी दूर भगाता है बल्कि सेहत भी दुरुस्त करता है। खास बात यह है कि इसमें कैलोरी और फैट भी कम पाया जाता है। नारियल पानी कई बीमारियों के इलाज में काम आता है। रोज एक नारियल पानी शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करता है और जरूरी ग्लूकोज की आपूर्ति करता है। यह सेहत के साथ खूबसूरती बढ़ाने में भी काफी मददगार होता है। हम यहां आपको नारियल पानी पीने के फायदे (nariyal pani peene ke fayde) बता रहे हैं। मगर उससे पहले जान लेते हैं नारियल पानी में कौन-कौन से पौष्टिक तत्व पाए जाते हैं। चांदी के बर्तन में पानी पीने के फायदे

नारियल पानी में पौष्टिक तत्व – Coconut Nutrition in Hindi

Coconut Nutrition in Hindi

गर्मी के मौसम में नारियल पानी वरदान की तरह होता है। मगर इसका मतलब यह कतई नहीं है कि सर्दियों में इसका सेवन नहीं किया जाना चाहिए। आप सर्दियों में सुबह 10 बजे से पहले तक नारियल पानी का सेवन कर सकते हैं। इसका प्रोडक्शन अधिकतर उन जगहों पर होता है जहां सर्दी या तो कम पड़ती है या फिर पड़ती ही नहीं। भारत में केरल, कर्नाटक और तमिलनाडु राज्य में इसका सबसे ज्यादा प्रोडक्शन किया जाता है। नारियल पानी में विटामिन, पोटैशियम, फाइबर, कैल्शियम, मैग्नीशियम, विटामिन और खनिज तत्व भरपूर मात्रा में होते हैं। इसमें कैलोरी और फैट भी कम पाया जाता है। इस वजह से यह वजन घटाने का सबसे अच्छा, सस्ता और स्वादिष्ट विकल्प है। 

नारियल पानी पीने के फायदे – Nariyal Pani Peene ke Fayde

नारियल पानी सिर्फ गर्मी दूर नहीं करता बल्कि स्वास्थ्य की दृष्टि से भी यह कई तरह से फायदेमंद है। इसमें मौजूद पौष्टिक तत्व शरीर के लिए काफी लाभदायक होते हैं। एक नारियल में औसतन 250 से 300 मिलीलीटर पानी होता है। इसके अलावा, नारियल पानी को एंटीऑक्सीडेंट का प्रमुख स्रोत भी माना गया है। नारियल पानी पीने से शरीर का इम्यून सिस्टम अच्छा रहता है। साथ ही इसे पीने से शरीर में पानी की कमी भी नहीं होती। डायरिया हो जाने पर, उल्टी होने पर या दस्त होने पर नारियल का पानी पीना फायदेमंद रहता है। यहां तक कि हैंगओवर से छुटकारा पाने के लिए भी नारियल पानी एक अच्छा उपाय है। जानिए ऐसे कई और नारियल पानी पीने के फायदे (nariyal pani peene ke fayde)।

Nariyal Pani Peene ke Fayde

बुखार में नारियल पानी के फायदे

नारियल पानी शरीर को हाइड्रेट रखता है क्योंकि इसमें काफी मात्रा में इलेक्ट्रोलाइट्स होते हैं। साथ ही इसमें नेचुरल एंटीऑक्सीडेंट्स भी पाए जाते हैं, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं। यही वजह है कि बुखार में नारियल पानी पीना फायदेमंद रहता है। यह हमारे शरीर में बीमारी फैलाने वाले बैक्टीरिया से लड़ता है। नारियल पानी पीने से हमारे शरीर को ठंडक मिलती है। इससे हमारा बुखार कम हो जाता है। साथ ही शरीर का तापमान भी धीरे-धीरे संतुलित होने लगता है। तेज बुखार ही नहीं यह डेंगू जैसी बीमारी के लिए भी फायदेमंद है।

गर्भावस्था में नारियल पानी के फायदे

गर्भावस्था के दौरान नारियल पानी पिने की सलाह डॉक्टर भी देते हैं। हालांकि सर्दी के मौसम में इसे नज़रअंदाज़ करना ठीक रहता है लेकिन गर्मी के मौसम में रोज़ नारियल पानी पीना चाहिए। गर्भावस्था के दौरान शरीर में पानी की कमी होना मां और बच्चे दोनों के लिए खतरनाक साबित होता है। नारियल पानी इस कमी को भी दूर करता है। नारियल पानी के सेवन से सुबह के समय जी मिचलाना, कब्ज और थकान दूर करने में भी मदद मिलती है।

नारियल पानी के फायदे फोर स्किन

क्या आप जानते हैं नारियल पानी पीने के अलावा उससे चेहरा धोने के भी कई फायदे हैं। जी हां, सिर्फ सेहत नहीं स्किन के लिए भी नारियल पानी के फायदे बहुत हैं। नारियल पानी में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण होते हैं, जो चेहरे पर पड़ने वाले मुंहासों को दूर करने का काम करते हैं। इतना ही नहीं यह त्वचा को बढ़ती उम्र के लक्षण जैसे झुर्रियां से बचाने में भी मदद कर सकता है। इसके अलावा स्किन पर होने वाली लालिमा, खुजली और स्ट्रेच मार्क्स के निशान को भी कम करता है। तो अब नारियल पानी सिर्फ पिए न लगाएं भी। 

खाली पेट नारियल पानी पीने के फायदे

अगर आप वजन कम करने करने को कोशिश में लगे हैं तो सुबह खली पेट नारियल पानी पीना आपके लिए लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इसमें मौजूद विटामिन सी, पोटैशियम, मैग्नीशियम रक्तचाप को नियंत्रित रखने में मददगार होते हैं। इसे पीने से पेट भरा हुआ लगता है और भूख भी कम लगती है। साथ ही इसमें इसमें कैलोरी और फैट की मात्रा कम होती है, जो वजन घटाने के लिए जरूरी है। 

नारियल पानी के फायदे बालों के लिए

Nariyal Pani Peene ke Fayde

ADVERTISEMENT
नारियल पानी के फायदे बालों के लिए भी हैं। यह बालों के लिए एक प्राकृतिक कंडीशनर का काम करता है। अगर आप बालों में मजबूती और चमक लाना चाहते हैं तो नारियल पानी से बालों को धोएं। गंजेपन से जूझ रहे लोगों को नारियल पानी जरूरी पोषक तत्व प्रदान कर सकता है। नारियल पानी में प्रोटीन और जिंक जैसे पोषक तत्व भी पाए जाते हैं, जो बालों को स्वस्थ बनाए रखने और झड़ने से रोकने में मदद करते हैं।

पीलिया में नारियल पानी के फायदे

पीलिया रोग को दूर करने में नारियल पानी के फायदे अनेक हैं। नारियल पानी पीने से शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। एक्सपर्ट्स के अनुसार पीलिया के रोगी को प्रतिदिन 2 हरे नारियल का पानी पीना चाहिए। यहां ध्यान रखने वाली बात यह है कि नारियल तुरंत खोल कर तुरंत ही पानी पीना है, इसको ज्यादा देर तक रखना नहीं है। इसके सेवन से एक दिन के बाद ही यूरिन का कलर बदलना शुरू हो जाएगा। ऐसा 4-5 दिन करने के बाद बिलकुल स्वस्थ अनुभव होता है।

नारियल क्रश के फायदे

नारियल पानी और मलाई मिलकर बनाते हैं नारियल क्रश। इसमें विटामिन ए, बी, सी, प्रोटीन, कैल्शियम, पोटेशियम, मैग्नीशियम, सोडियम एवं लौह तत्व भरपूर होता है। नारियल क्रश रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करता है। नारियल क्रश मोटापे से बचाता है और शरीर को आवश्यक पौष्टिक तत्व प्रदान करता है। तुरंत ऊर्जा पाने के लिए नारियल क्रश बेहद उपयोगी है।

स्तन दूध के लिए नारियल पानी के फायदे

क्या आप जानते हैं, नारियल पानी स्तन दूध बढ़ाने के काम भी आता है। जी हां, अगर आप एक नई मां हैं और आपको कम दूध आने की शिकायत है तो नारियल पानी आपके लिए बेहद फायदेमंद रहेगा। इसे रोज़ पीने से ब्रेस्ट मिल्क में बढ़ोत्तरी होती है। 

नारियल पानी पीने का सही समय – Nariyal Pani Kab Piye

Nariyal Pani Kab Piye

नारियल पानी के फायदे तो आपने जान लीजिए। अब सवाल यह उठता है कि आखिर नारियल पानी पीने का सही समय क्या है? यानी नारियल पानी कब पीना चाहिए। तो हम आपको बता दें कि वैसे तो नारियल पानी पूरे साल मिलता है लेकिन सही समय पर इसका सेवन करने से शरीर को कई लाभ मिलते हैं। उदाहरण स्वरूप नारियल पानी सर्दियों में भी आता है लेकिन सर्दियों में इसका सेवन सिर्फ सुबह के समय किया जाना चाहिए, नहीं तो गला खराब होने या फिर सर्दी-जुकाम होने की आशंका बनी रहती है। गर्मियों में नारियल पानी कभी भी पिया जा सकता है। मगर सुबह खाली पेट नारियल पानी पीने से दिनभर तंदरुस्ती का एहसास बना रहता है। वहीं एक्सरसाइज के बाद नारियल पानी पीने से शरीर को पर्याप्त ऊर्जा मिलती है। वहीं अगर वजन घटाने की सोच रहे हैं तो भोजन से पहले नारियल पानी पिएं। इससे भूख कम लगती है।

नारियल पानी पीने के नुकसान – Nariyal Pani ke Nuksan

Nariyal Pani ke Nuksan

हर चीज के अपने फायदे और नुकसान होते हैं। नारियल पानी के नुकसान भी हैं। अति हर चीज की बुरी होती है, फिर चाहे वो नारियल पानी ही क्यों न हो। जिन लोगों को नारियल पानी से एलर्जी की समस्या है उन्हें नारियल पानी नहीं पीना चाहिए। इसके अलावा नारियल पानी ज्यादा पीने से शरीर में पोटैशियम की मात्रा बढ़ सकती है, जिससे किडनी संबंधी रोग होने की आशंका बनी रहती है। क्योकि नारियल पानी में शुगर की मात्रा अधिक होती है इसलिए मधुमेह के रोगियों को इसके सेवन से बचना चाहिए।

नारियल पानी से जुड़े सवाल- जवाब – FAQ’s

नारियल पानी की तासीर कैसी होती है?

नारियल पानी की तासीर ठंडी होती है।

क्या शुगर में नारियल पानी पी सकते हैं?

नारियल पानी ब्लड शुगर को बढ़ाता है। इसमें कैलोरीज और कार्बोहाइड्रेट्स की मात्रा ज्यादा होती है। इसलिए डायबिटीज के मरीजों को नारियल पानी नहीं पीना चाहिए।

गर्भावस्था में नारियल पानी कब पीना चाहिए?

गर्भावस्था की शुरुआत में नारियल पानी पीना सबसे बेहतर होता है। यह उस दोरान होने वाली मतली को रोकने में मदद करता है।

अच्छे नारियल पानी का पता कैसे लगाएं?

जिस नारियल में पानी की मात्रा अधिक और मलाई की मात्र कम होती है, वही सबसे अच्छा नारियल पानी होता है।

नारियल का पानी चेहरे पर लगाने से क्या होता है?

नारियल का पानी चेहरे पर लगाने से मुंहासे दूर होते हैं और चेहरे पर शाइन आती है।

क्या नारियल पानी खाली पेट पी सकते हैं?

बिलकुल, अगर आप वजन घटाने की सोच रहे हैं तो सुबह खाली पेट नारियल पानी पिएं।

क्या नारियल पानी पीने से वजन बढ़ता है?

नहीं, उल्टा नारियल पानी पीने से वजन घटता है।

नारियल पानी पीने के नुकसान क्या है?

किडनी या दिल से जुड़ी समस्या वाले लोगों के लिए नारियल पानी नुकसान दायक है। वहीं डायबिटीज के मरीजों को भी इशका सेवन नहीं करना चाहिए।

नारियल पानी कब पीना चाहिए?

सुबह के वक्त खाली पेट, एक्सरसाइज के बाद और भोजन से पहले।

नारियल पानी में कौन सा विटामिन होता है?

नारियल पानी में विटामिन सी और विटामिन बी-6 की मात्रा पाई जाती है।

ये भी पढ़ें- 

उल्टी रोकने के उपाय

ADVERTISEMENT

POPxo की सलाह: MYGLAMM के ये शनदार बेस्ट नैचुरल सैनिटाइजिंग प्रोडक्ट की मदद से घर के बाहर और अंदर दोनों ही जगह को रखें साफ और संक्रमण से सुरक्षित!

09 Feb 2021

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT