एंटरटेनमेंट

प्रियंका चाहर चौधरी ने बदला है अपना रियल नाम, जानिए एक्ट्रेस से जुड़ी ऐसी ही यूनिक बातें

Garima Anurag  |  Oct 14, 2022
प्रियंका चाहर चौधरी ने बदला है अपना रियल नाम, जानिए एक्ट्रेस से जुड़ी ऐसी ही यूनिक बातें

बिग बॉस में हमेशा से भाग लेने वाले प्रतिभागी अलग-अलग फील्ड से आते हैं और बिग बॉस 16 में भी मेकर्स ने इस बात का पूरा ख्याल रखा है। इस बार भी बिग बॉस 16 के कंटेस्टेंट्स की लाइफ और फेम जर्नी एक दूसरे से बिलकुल अलग है और ऐसे लोगों का साथ रहना ही इस शो को और मजेदार बनाता है।

शो में आई टीवी एक्ट्रेस प्रियंका चाहर चौधरी ऐसी ही एक कंटेस्टेंट हैं जो लाइट हार्टेड दिखती हैं, लेकिन अपने दिल की बात कहने से पीछे नहीं हटती हैं। तभी उन्हें शो पर जगतमाता का टैग भी मिला है क्योंकि वो हर कंटेस्टेंट को सलाह देती रहती थी। सलाह देने में प्रियंका कितनी माहिर हैं इस बात का अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि बिग बॉस ने उन्हें किसी को सलाह न देने की हिदायत दी थी।

कौन हैं प्रियंका चाहर चौधरी

जयपुर, राजस्थान में जन्मी प्रियंका चाहर चौधरी ने टीवी की दुनिया में कदम रखने के पहले मॉडलिंग और कई म्यूजिक वीडियोज में काम किया है। एक्ट्रेस का जन्म 13 अगस्त, 1996 का है। इस 26 वर्षीय एक्ट्रेस को लोकप्रियता तो उनके टीवी शो उडारियां से मिली है, लेकिन उनका एक्टिंग डेब्यू साल 2018 में आया सीरियल गठबंधन से हुआ था। इस शो में प्रियंका ने शो की मेन लीड की बहन की भूमिका निभाई थी। इसके बाद एक्ट्रेस को लोगों ने टीवी शो ये है चाहते में देखा है।

प्रियंका सोशल मीडिया पर भी बहुत एक्टिव हैं और उडारियां के अपने को- एक्टर्स के साथ अकसर मजेदार रील्स शेयर करती रहती हैं। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस के एक मिलियन से अधिक फॉलोअर्स हैं।

प्रियंका चाहर चौधरी से जुड़ी इंटरेस्टिंग बातें

Bigg Boss 16: श्रीजिता डे ने करीना कपूर की फिल्म से रखा था बॉलीवुड में कदम, जानिए एक्ट्रेस के बारे में ऐसी ही इंटरेस्टिंग बातें

1. प्रियंका का असली नाम है परी चौधरी। एक्ट्रेस ने ज्योतिष के कहने पर अपना नाम साल 2019 में बदल कर प्रियंका किया है।

2. प्रियंका ने बहुत कम उम्र में ही इंडस्ट्री में कदम रखा था। एक्ट्रेस की उम्र उस वक्त सिर्फ 16 साल थी।

3. प्रियंका यूट्यूब पर 20 म्यूजिक वीडियो में नजर आ  चुकी हैं।

4. प्रियंका ने पेंडिंग लव( 2019), लतीफ टू लादेन (2018) और कैंडी ट्विस्ट (2019) जैसी फिल्मों में काम किया है।

5. प्रियंका एनिमल लवर हैं और उनके पास एक डॉग और एक कैट है।

6. प्रियंका को लोगों ने क्राइम स्टोरीज बेस्ड शो सावधान इंडिया में भी देखा है।

अपने पसंदीदा कंटेस्टेट को सपोर्ट करने के लिए बिग बॉस 16 के प्रतियोगियों को वोट दें (Vote for Bigg Boss 16)। याद रखें, हर वोट मायने रखता है!

ये भी पढ़े-

Bigg Boss 16: शिव ठाकरे ने रोडीज से शुरू की थी अपनी रियलिटी शोज जर्नी, यहां जानें उनके बारे में अनजानी बातें

Read More From एंटरटेनमेंट