Fitness

महिलाओं के लिए बहुत जरूरी हैं ये 5 हेल्थ चेकअप, जो उन्हें रेगुलर कराते रहना चाहिए

Archana Chaturvedi  |  Mar 8, 2021
हर महिला को ज़रूर करवाने चाहिए ये 5 हेल्थ टेस्ट, Important Health Check for Woman

 

 

एक महिला के जीवन में बहुत से पड़ाव आते हैं। हर एक पड़ाव में उसे अपने स्वास्थ्य से सम्बंधित कुछ परेशानियों का भी सामना करना पड़ता है। अगर वो वर्किंग है तो उसे घर और बाहर दोनों में बैलेंस बनाये रखने के लिए कभी-कभी अपने हेल्थ से भी समझौता करना पड़ता है। लेकिन ये रवैय्या बिल्कुल भी सही नहीं है। क्योंकि ऐसा करने से आपके स्वास्थ्य पर बुरा असर भी पड़ सकता है। इसीलिए समय-समय पर कुछ कॉमन हेल्थ चेकअप (Health Check for Woman) महिलाओं को जरूर से करवाते रहना चाहिए, ताकि वो किसी भी गंभीर बीमारी का शिकार होने से बच सकें।                                                                                                                                             शतावरी के फायदे महिलाओं के लिए

हर महिला को ज़रूर करवाने चाहिए ये 5 हेल्थ टेस्ट Important Health Check for Woman

 

अपनी सेहत को ठीक रखने के लिए एक महिला को अपनी डाइट, रहन-सहन, हेल्थ का ख्याल रखना पड़ता है। हर दिन बढ़ते प्रदूषण, खराब लाइफस्टाइल जैसे कई कारणों की वजह से महिलाओं को बहुत सी बीमारियां होने का खतरा रहता है। इस वुमेंस डे (Womens Day Message in Hindi) पर आइए जानते डॉ. अरुणा कालरा (स्त्री रोग विशेषज्ञ, सी.के बिरला हॉस्पिटल, गुरूग्राम) से कुछ ऐसे हेल्थ चेकअप के बारे में जो महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए काफी आवश्यक होते हैं –

एनीमिया टेस्ट

 

भारत में बहुत सी महिलाओं को एनीमिया की बीमारी का सामना करना पड़ता है। इसके पीछे बहुत से कारण हो सकते हैं जैसे – कुपोषण, हैवी पीरियड्स, रक्तस्राव विकार आदि। इन्ही वजह से महिलाओं के लिए एनीमिया का टेस्ट करवाना बहुत जरूरी है।

थायराइड टेस्ट

थायराइड की बीमारी भी महिलाओं में काफी सामान्य होती है। थायराइड की वजह से अक्सर महिलाओं को बढ़ते वज़न का सामना करना पड़ता है। थायराइड टेस्ट करने के लिए एक सरल सा ब्लड टेस्ट किया जाता है। इसे रेगुलर करवाना चाहिए।

शुगर टेस्ट

आज कल दुनिया भर में डायबिटीज का खतरा मंडरा रहा है। भारत में भी बहुत सी महिलाओं को डायबिटीज के बीमारी का सामना करना पड़ता है इसलिए समय रहते हर महिला को अपना डायबिटीज या ब्लड शुगर का चेकअप हर तीन महीने में करवाते रहना चाहिए। जो महिलाऐं गर्भ धारण करने का सोच रही हैं उनके लिए डायबिटीज का टेस्ट अनिवार्य है ताकि इसका खतरा आने वाले शिशु पर न पड़े।

ब्लड प्रेशर टेस्ट

हाई ब्लड प्रेशर की बीमारी भी आज कल काफी बढ़ गयी है। हाइपरटेंशन के कारण हार्ट की बीमारी होने का भी खतरा रहता है। हाइपरटेंशन का टेस्ट करवाने से डॉक्टर्स को इसके पीछे का कारण पता चल जाता है और उससे वे इससे जुड़े खतरों को कम करने में मदद करते हैं। हाइपरटेंशन की बीमारी गर्भवती महिलाओं के लिए भी काफी खतरनाक साबित हो सकती है। इसलिए हाइपरटेंशन का टेस्ट समय समय पर हर महिला को करवाते रहना चाहिए। 

बोन डेंसिटी टेस्ट

महिलाओं पर बोन डेंसिटी का ज़्यादा खतरा रहता है। मेनोपॉज के बाद शुरुआती 3 से 6 सालों में हड्डियों में काफी नुकसान होता है। अक्सर महिलाएं लो बोन डेंसिटी का सामना करती हैं। इसके टेस्ट के लिए विटामिन डी 3 और कैल्शियम का चेकअप करवाना चाहिए।

POPxo की सलाह: MYGLAMM के ये शनदार बेस्ट नैचुरल सैनिटाइजिंग प्रोडक्ट की मदद से घर के बाहर और अंदर दोनों ही जगह को रखें साफ और संक्रमण से सुरक्षित!

Read More From Fitness