लाइफस्टाइल

नैचुरल तरीके से ब्रेस्ट साइज कम करने के लिए अपनाएं ये असरदार TIPS

Archana Chaturvedi  |  Mar 15, 2023
How to Reduce Breast Size

परफेक्ट फिगर की चाहत के चलते जहां कुछ लड़कियां अपना ब्रेस्ट साइज कुछ बढ़ाना चाहती हैं, वहीं कुछ लड़कियां ऐसी भी होती हैं जो अपने बड़े ब्रेस्ट साइज को अपनी फिगर के अनुरूप नहीं पातीं और इन्हें कुछ छोटा करना चाहती हैं। हालांकि आपका ब्रेस्ट साइज आपका खानपान, पारिवारिक पृष्ठभूमि और हॉरमोनल स्थिति ही तय करता है, लेकिन इसके अलावा भी बहुत सी ऐसी चीजें होती हैं, जो ब्रेस्ट साइज के बड़े या छोटे होने के लिए जिम्मेदार होती हैं। आप अपना ब्रेस्ट साइज सही तरह से एक्सरसाइज और खानपान में बदलाव करके आसानी से घटा सकती हैं। 

How to Reduce Breast Size Naturally at Home Tips in Hindi | नैचुरल तरीके से हैवी ब्रेस्ट साइज कम करने के उपाय  

कई बार कुछ लड़कियां मेहनत से बचने के लिए ब्रेस्ट साइज को कम करने के लिए सर्जरी का सहारा ले लेती हैं लेकिन यह लंबे समय के लिए सही नहीं रहती और इसके अलग दुष्परिणाम देखने को मिलते हैं। ब्रेस्ट साइज घटाने के लिए अनेक उपाय हैं, जो आप आसानी से अपने घर पर ही फॉलो कर सकती हैं। 

सही साइज की पहनें ब्रा

अपने ब्रेस्ट को सुडौल करने और ब्रेस्ट साइज़ को सही करने के लिए सबसे पहले तो आपको सही साइज़ की ब्रा पहनने की जरूरत है, क्योंकि अनेक लड़कियों के ब्रेस्ट गलत साइज की ब्रा पहनने की वजह से भी बड़े और बिगड़े आकार के दिखाई देने लगते हैं। अक्सर गलत साइज की ब्रा पहनने की वजह से लड़कियों के कंधों और पीठ में भी दर्द होने लगता है। ऐसे में कुछ एक्सरसाइज़ और खान-पान में बदलाव करके आप आसानी से अपने ब्रेस्ट साइज को कम करके खुद को आकर्षक दिखा सकती हैं।

मसाज से भी पड़ेगा फर्क

अपने ब्रेस्ट की रोजमर्रा में सही तरीके से मसाज करके भी ब्रेस्ट साइज को लंबे समय में कम कर सकती है। मसाज के लिए इसेंशियल या नेचुरल ऑयल का इस्तेमाल करें। आमतौर पर जैतून का तेल इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती है। इस तेल का इस्तेमाल करने के लिए जैतून के तेल को हल्का सा गर्म करके ब्रेस्ट पर लगाएं। इसके बाद अपने हाथों से धीरे-धीरे सर्कुलर मोशन में ब्रेस्ट की मालिश करें।

रोजाना करें ये एक्सरसाइज़

अगर आप वाकई चाहते हैं कि आपकी बॉडी टोन्ड हो और आपके ब्रेस्ट का साइज आपकी बॉडी के लिहाज से बड़ा न दिखाई दे तो आपको रोजमर्रा में एक्सरसाइज करने की जरूरत है और सिर्फ एक्सरसाइज ही एक ऐसी चीज है जो आपका चेस्ट  फैट घटाकर ब्रेस्ट साइज घटा सकती है।

दरअसल, ब्रेस्ट का काफी हिस्सा फैट से बना होता है, इसलिए इसे कम करने के लिए आपको कार्डियो जैसी हाई इंटेंसिटी वाली एक्सरसाइज पर ही फोकस करना होगा, सिर्फ तभी आप तेजी से ब्रेस्ट साइज घटा पाएंगी। ध्यान रखें कि बिना जानकारी के कोई भी एक्सरसाइज करना शुरू न कर दें, क्योंकि कुछ एक्सरसाइज आपके ब्रेस्ट का साइज बढ़ा भी सकती हैं। ब्रेस्ट साइज कम करने के लिए सप्ताह में कम से कम चार बार 30 मिनट की नीचे दी गई ये एक्सरसाइज करने की सलाह दी जाती है –

What foods reduce breast size | ब्रेस्ट साइज कम करने के लिए क्या खाएं

आप जो कुछ खाते हैं, आपकी बॉडी में जमा फैट इसी पर निर्भर करता है। एक्सरसाइज के साथ- साथ अपनी डाइट को भी कंट्रोल करने से ही आप अपना ब्रेस्ट साइज घटा सकते हैं। अगर आप जितनी कैलोरी बर्न करते हैं, उससे ज्यादा कैलोरी का सेवन करते हैं तो आपके लिए ब्रेस्ट साइज कम करना मुश्किल होगा। बल्कि इससे आपके ब्रेस्ट छोटे होने के बजाय बड़े होने लगेंगे। इसलिए ध्यान रखें कि उतना ही खाएं, जितना पचा सकें। इसके अलावा अपने खानपान में कुछ ऐसी चीजें भी शामिल करें जो आपके ब्रेस्ट का फैट कम करती हों, जैसे –

#एक्सपर्ट Tips : जानिए योग से ब्रेस्ट कैंसर के खतरे को कैसे कम कर सकते हैं
यहां जानिए ब्रेस्ट मिल्क बढ़ाने के उपाय
ब्रेस्ट कम करने की एक्सरसाइज

Read More From लाइफस्टाइल