एस्ट्रो वर्ल्ड

सुख, समृद्धि और योग्य संतान की कामना पूर्ति के लिए घर में रखें फेंगशुई गाय (Feng Shui Cow) की मूर्ति

Archana Chaturvedi  |  Oct 26, 2022
सुख, समृद्धि और योग्य संतान की कामना पूर्ति के लिए घर में रखें फेंगशुई गाय (Feng Shui Cow) की मूर्ति

घर में सुख, समृद्धि और धन लाने के लिए लक्ष्मी यानी गाय की पूजा की जाती है। यह गाय पवित्र और शुभ चीजों से जुड़ी है। फेंगशुई में भी गाय का बहुत महत्व है। गाय कामना पूर्ति और मानसिक शांति प्रदान करती है। घर में फेंगशुई गाय की मूर्ती रखने से कई लाभ मिलते हैं। 

गाय का भारतीय संस्कृति में महत्व

हमारी भारतीय संस्कृति में गाय का स्थान बहुत ऊँचा माना गया है। गाय को माँ का दर्जा दिया गया है। इसलिए शुभ अवसरों पर गाय की पूजा की जाती है। हमारा सनातन धर्म मानता है कि गाय के पेट में तैंतीस करोड़ देवता होते हैं। इसलिए गाय को पवित्र और पूज्यनीय माना जाता है। गाय का गोबर और गोमूत्र को भी हमारे यहां पवित्र माना जाता है। दीपावली के बड़े पर्व की शुरुआत सावत्सधेनु की पूजा से होती है। ऐसा कहा जाता है कि समुद्र मंथन से निकले तेरह रत्नों में पांच कामधेनु नामत: नंदिनी, शुभदा, सुशीला, सुरभि और बहुला थे। गाय के घी का प्रयोग न केवल शुभ गृह कार्यों में किया जाता है बल्कि यह औषधीय भी है। पूजा के दौरान शुभ प्रतीकों वाली रंगोली बनाई जाती है। उन शुभ राशियों में गोपद्म यानी गाय के चरण भी अनिवार्य रूप से पूजे जाते हैं।

फेंगशुई में भी गाय की मूर्ती को माना जाता है शुभ

कई लोगों का यह अनुभव होता है कि यदि भारतीय वास्तुशास्त्र के अनुसार कुछ समाधान किया जाए तो घर में नकारात्मक परिस्थितियों को बदलकर सकारात्मक बदलाव किए जा सकते हैं। इसी तरह, चीनी वास्तु यानि कि फेंगशुई समाधान भी बहुत प्रभावी माने जाते हैं। फेंगशुई में नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने और घर में सकारात्मकता लाने के कई उपाय हैं। फेंगशुई में कई ऐसी चीजें हैं, जिन्हें घर या ऑफिस में सही दिशा में रखने से जीवन में सकारात्मक चीजें आती हैं। इन्हीं में से एक है फेंगशुई गाय। फेंगशुई में गाय का भारत की तरह ही महत्वपूर्ण स्थान है। गाय सुख, समृद्धि और संतोष का प्रतीक है। इसलिए फेंगशुई गाय को मनोकामना पूर्ति और मानसिक शांति के लिए घर या ऑफिस में रखा जाता है। 
Vastu Tips : घर में मनी प्लांट का पौधा लगाया है तो भूलकर भी न करें ये गलतियां, हो सकती है धन की हानि

घर में फेंगशुई गाय रखने के फायदे Importance of keeping Feng Shui Cow idol at home tips in hindi

फेंगशुई गाय की मूर्तियां कई किस्मों में आती हैं और प्रत्येक किस्म के अलग-अलग उद्देश्य और लाभ होते हैं। हमारे मन में जो इच्छा है, उसके अनुसार हम फेंगशुई के अनुसार घर या ऑफिस में एक विशिष्ट प्रकार की गाय की मूर्ति रख सकते हैं। आइए जानते है फेंगशुई के मुताबिक गाय का कौन सा प्रतीक क्या फल देता है –

वास्तु के अनुसार घर में ये 5 बदलाव करने से चमक जायेगी आपकी किस्मत
वास्तु के अनुसार अगर लगवायेंगे घर की नेम प्लेट तो जरूर मिलेगा Name & Fame

Read More From एस्ट्रो वर्ल्ड