बाथ एंड बॉडी

#DIY: जानिए स्ट्रेच मार्क्स हटाने के आसान घरेलू उपाय – How to Remove Stretch Marks

Supriya SrivastavaSupriya Srivastava  |  Oct 3, 2018
#DIY: जानिए स्ट्रेच मार्क्स हटाने के आसान घरेलू उपाय – How to Remove Stretch Marks

स्ट्रेच मार्क्स हमारी त्वचा पर काफी भद्दे लगते हैं। अक्सर प्रेग्नेंसी के बाद या फिर वेटलॉस करने के बाद शरीर में स्ट्रेच मार्क्स हो जाते हैं। ये मार्क्स आमतौर पर पेट, कमर, ब्रेस्ट, जांघ या फिर हाथों पर नजर आते हैं। इनकी वजह से कई बार हम अपने पसंद के कपड़े भी नहीं पहन पाते और स्ट्रेच मार्क्स वाले एरिया को ढक कर ही रखते हैं। बाजार में मिलने वाले कई तरह के तेल और क्रीम स्ट्रेच मार्क्स को जड़ से हटाने का दावा करते हैं, मगर ऐसा होता नहीं। इसलिए हम आपके लिए लेकर आए हैं कुछ ऐसे घरेलू उपाय, जिनकी मदद से आप कुछ ही समय में स्ट्रेच मार्क्स से हमेशा के लिए छुटकारा पा सकते हैं।

उपाय 1-  विटामिन ई ऑयल, कैस्टर ऑयल

Vitamin E collage

इसके लिए आप एक बाउल में 2 विटामिन ई कैप्सूल के ऑयल में 1/4 चम्मच कैस्टर ऑयल मिलाएं। अब इस मिश्रण को प्रभावित एरिया में लगाकर एक से दो मिनट तक मसाज करें। ऐसा आप रात को सोने से पहले या फिर सुबह नहाने के बाद करें। इसे त्वचा में अच्छी तरह से एब्सॉर्ब हो जाने तक मसाज करें और फिर इसे ऐसे ही छोड़ दें। इस उपाय का असर आपको डेढ़ से दो महीने में नजर आने लगेगा।

उपाय 2- एलोवेरा जेल और बादाम का तेल

एक चम्मच एलोवेरा जेल में कुछ बूंदें बादाम के तेल की डालकर इसे अच्छे से मिक्स कर लें। अब इस मिश्रण को स्ट्रेच मार्क्स वाली जगह पर लगाएं। ध्यान रहे कि आप इस मिश्रण की मात्रा को अपने स्ट्रेच मार्क्स के हिसाब से बढ़ा भी सकती हैं। ऐसा रोज करने पर एक महीने में ही आपको स्ट्रेच मार्क्स से आजादी मिल जाएगी।

उपाय 3- चीनी, नींबू और बादाम का तेल

एक बाउल में एक चम्मच चीनी, आधा नींबू का रस और कुछ बूंदे बादाम के तेल की मिला लें। इसे तब तक मिक्स करें जब तक चीनी अच्छी तरह से घुल न जाए। यदि चीनी की मात्रा अधिक लग रही हो तो नींबू के रस की मात्रा को बढ़ा भी सकते हैं। अब इसे स्ट्रेच मार्क्स से प्रभावित एरिया पर लगाएं और 5 से 10 मिनट तक अच्छे से मालिश करें। उसके बाद इसे पानी से साफ कर लें।

उपाय 4- एलोवेरा जेल और नारियल का तेल

इस मिश्रण को बनाने के लिए बेहतर होगा कि आप बाजार में मिलने वाले एलोवेरा जेल के बजाए घर पर लगे एलोवेरा के पत्तों का इस्तेमाल करें। क्योंकि ये पूरी तरह से प्राकृतिक होता है इसलिए त्वचा पर जल्दी असर करता है। पत्तों में से जेल थोड़ी अधिक मात्रा में लें। अब इसे स्टील के एक पैन में डालें और उसमें इतना नारियल तेल डालें कि जेल उसमें अच्छी तरह से डूब जाए। अब इसे गैस पर तब तक पकाएं जब तक जेल काला न पड़ जाए। इसके बाद इसे किसी शीशी या बर्तन में छान लें। आपका तेल तैयार है। इसे स्ट्रेच मार्क्स वाली जगह पर लगाएं और कुछ ही दिनों में स्ट्रेच मार्क्स से छुटकारा पाएं।    

इमेज सोर्सः Shutter Stock

ये भी पढ़ें

घर पर कैसे करें फेशियल, जानें फेशियल से जुड़े सभी सवाल- जवाब

#DIY: बालों का झड़ना कैसे रोकें ? जानिए कुछ असरदार घरेलू नुस्खे

जानिए पीले दांतों को सफेद और चमकदार बनाने के लिए आसान घरेलू उपाय

जानें नारियल तेल कैसे आपके बालों और त्वचा की खूबसूरती में लगा सकता है चार- चांद

Read More From बाथ एंड बॉडी