DIY ब्यूटी

DIY : इस ऑर्गेनिक तरीके से घर पर बनाएं मस्कारा, स्टेप बाय स्टेप फॉलो करें ये मैथेड

Archana Chaturvedi  |  Jul 1, 2021
ऑर्गेनिक तरीके से घर पर बनाएं मस्कारा कैसे बनाएं, How to Make Homemade Mascara Step by Step in Hindi

खूबसूरत और मोटी पलकें आंखों की खूबसूरती में और इजाफा करती हैं। अगर आप चाहते हैं कि आपकी आंखें और खूबसूरत दिखें, तो आपको जरूरत पड़ती एक अच्छे मस्कारे की जो आपकी पलकों को सही वॉल्यूम दे पाएं। बिना मस्कारा के तो वैसे भी आई मेकअप अधूरा है। लेकिन बहुत से लोग मस्कारा का इस्तेमाल इसलिए नहीं करते हैं, क्योंकि उन्हें लगता है कि ये प्रोडक्ट्स उनकी आंखों को नुकसान पहुंचा सकते हैं। लेकिन अगर आप चाहें तो घर पर खुद से भी मस्कारा (How to Make Homemade Mascara) बना सकते हैं और वो भी ऑर्गेनिक तरीके से, जोकि आपकी आंखों के लिए पूरी तरह से सेफ है। इसे आफ लैश बढ़ाने वाले सीरम के रूप में भी इस्तेमाल कर सकते हैं। 

ऑर्गेनिक तरीके से घर पर बनाएं मस्कारा कैसे बनाएं How to Make Homemade Mascara Step by Step in Hindi

घर पर मस्कारा बनाना कोई मुश्किल काम नहीं है। आप बहुत ही कम इंग्रीडिंयट्स की मदद से घर बैठे कैमिकल फ्री ऑर्गेनिक मस्कारा खुद से बना सकती हैं। यहां हम आपके लिए लेकर आये हैं होममेड मस्कारा बनाने का तरीका है और इसे बहुत आसानी से बनाया जा सकता है। तो आइए जानते हैं घर पर मस्कारा बनाने का स्टेप बाय स्टेप तरीका। 
मस्कारा बनाने के लिए आपको चाहिए –
https://hindi.popxo.com/article/cotton-swab-q-tip-useful-makeup-hacks-in-hindi

मस्कारा बनाने की विधि, स्टेप बाय स्टेप –

स्टेप 1 – सबसे पहले एक साफ कंटेनर लें उममें बादाम का तेल, एलोवेरा जेल नारियल का तेल और एलोवेरा जेल डालें और सामग्री को अच्छी तरह मिलाएं।
स्टेप 2 – अगर आपको अपनी पलकों को डार्क ब्लैक कलर देना है तो आप ऐक्टिवेटेड चारकोल कैप्सूल खोलकर पाउडर को इस मिक्सचर में ऐड कर सकती हैं।
स्टेप 3 – एक घिसी हुई मोम को चम्मच में रखें और मोमबत्ती की लौ पर उसे पिघलाएं।
स्टेप 4 – पिघले हुए मोम को कंटेनर में डालें और मिलाएं।
स्टेप 5 – मिक्सचर को ठंडा होने और सूखने के लिए कुछ मिनट रूकें। 
स्टेप 6 – अब आपका ऑर्गेनिक मस्कारा रेडी है, आप इसे स्टोर करके रख सकते हैं और इसमें स्पूली को डिप करके अपनी पलकों पर लगा सकते हैं।

कैसे लगाएं –

फेस मेकअप के बाद आंखों को कंप्लीट लुक देने के लिए इस होममेड ऑर्गेनिक मस्कारा को लगाें। मस्कारा लगाते समय सिर्फ एक कोटिंग ही काफी नहीं होती। आंखों को बेहतर लुक देने के लिए मस्कारे के कम से कम दो कोट जरूर से लगाएं। इससे आंखें बेहद खूबसूरत दिखाई देंगी।

https://hindi.popxo.com/article/eyebrow-makeup-tutorial-step-by-step-in-hindi

Read More From DIY ब्यूटी