DIY ब्यूटी

DIY : चेहरे पर इंस्टेंट निखार के लिए घर पर बना कर ट्राई करें ये वॉलनट स्क्रब

Archana Chaturvedi  |  May 31, 2021
घर पर वॉलनेट स्क्रब बनाने का तरीका, homemade walnut scrub for instant glow recipe in Hindi

शरीर को अंदर से गर्म रखने के लिए ज्यादातर लोग सर्दियों में अखरोट का सेवन करते हैं। अखरोट बुद्धि को तेज रखने के साथ-साथ पूरे दिन शरीर को ऊर्जा भी प्रदान करता है। अखरोट सेहत के साथ-साथ त्वचा के लिए भी फायदेमंद होता है। मिठाइयों के साथ-साथ अखरोट का इस्तेमाल कई कॉस्मेटिक उत्पादों में भी किया जाता है।

घर पर वॉलनेट स्क्रब बनाने का तरीका homemade walnut scrub for instant glow recipe in Hindi

अखरोट के स्क्रब से बेदाग और दमकती त्वचा पाना अब बहुत आसान है। क्योंकि अखरोट त्वचा के लिए उतने ही अच्छे होते हैं जितने कि अखरोट खाने के लिए। दरअसल, अखरोट में ओमेगा-3 होता है, जो त्वचा में कोलेजन को बढ़ाने में मदद करता है। ये आपके चेहरे से डेड स्किन सेल्स को हटाकर नैचुरल निखार लाता है। इसके अलावा अखरोट त्वचा को हाइड्रेट और नमीयुक्त रखता है। अगर आपके चेहरे पर पिंपल्स या काले धब्बे हैं तो आपको वॉलनेट स्क्रब जरूर ट्राई करना चाहिए। वैसे आप चाहें तो घर पर ही अखरोट का पाउडर बना सकते हैं और इसे स्क्रब की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं। तो आइए जानते है घर पर वॉलनेट स्क्रब बनाने की विधि (walnut scrub for instant glow) के बारे में – 

सामग्री – 
https://hindi.popxo.com/article/how-to-use-salt-to-get-rid-of-skin-problems-in-hindi

वॉलनेट स्क्रब कैसे बनाएं –

स्टेप 1 – सबसे पहले मिक्सर ग्राइंडर में 3 से 4 अखरोट की गिरी डालकर अच्छी तरह पीस लें। अखरोट को पीसते समय इस बात का ध्यान रखें कि अखरोट पूरी तरह से महीन न हों, उन्हें मोटा-मोटा पीस लें।
स्टेप 2 – अब अखरोट का ये पाउडर बनाकर आप किसी डब्बे में स्टोर कर लें।
स्टेप 3 – चम्मच अखरोट के पाउडर में 1 चम्मच शहद मिलाएं।
स्टेप 4 – अब एक से दो आंवले को काट कर उसका पेस्ट बना लें और अब अखरोट और शहद के मिक्सचर में इसे भी मिला लें।
स्टेप 5 – इस स्क्रब को आप किसी जार में भरकर रख सकते हैं। यह स्क्रब कम से कम एक से दो महीने तक चलेगा।

वॉलनेट स्क्रब का इस्तेमाल कैसे करें –

इस तरह आप घर पर वॉलनेट स्क्रब बना सकते हैं। ये स्क्रब आपको इंस्टेंट चेहरे पर निखार लाने में मदद करेगा। लेकिन ज्यादा स्क्रब न करें। ऐसा इसलिए क्योंकि ज्यादा एक्सफोलिएशन से चेहरे पर जलन और सूजन हो सकती है। इसलिए जब तक प्राकृतिक त्वचा बनी रहे तब तक इसका इस्तेमाल करें। आम तौर पर आप हफ्ते में दो बार स्क्रब कर सकते हैं।
https://hindi.popxo.com/article/papaya-diy-hair-mask-recipe-in-hindi

POPxo की सलाह: MyGlamm की ग्लो स्किनकेयर रेंज के साथ रखें अपनी त्वचा का ख्याल।

Read More From DIY ब्यूटी