एंटरटेनमेंट

यौन शोषण से लेकर खान ब्रदर्स तक, इन 5 वजहों से विवादों में रह चुके हैं अनुराग कश्यप

Megha Sharma  |  Sep 22, 2020
यौन शोषण से लेकर खान ब्रदर्स तक, इन 5 वजहों से विवादों में रह चुके हैं अनुराग कश्यप

बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर डायरेक्टर और फिल्ममेकर अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap), एक बार फिर सुर्खियों में बने हुए हैं। खुद के अक्सर ही सुर्खियों में रहने को लेकर अनुराग कश्यप ने 2012 में दिए एक इंटरव्यू में कहा था, ”लोग मुझे विवादास्पद और भड़काऊ कहते हैं क्योंकि वो मुझे उम्मीद करते हैं कि मैं सबके साथ एक साथ बर्ताव करूंगा।” बता दें, इन दिनों अनुराग कश्यप यौन शोषण के आरोपों को लेकर विवादों में बने हुए हैं।

https://hindi.popxo.com/article/bigg-boss-14-vikas-gupta-name-removed-from-special-guest-list-at-last-moment-in-hindi-909740

यौन उत्पीड़न का आरोप

एक्टर पायल घोष (Payal Ghosh) ने फिल्ममेकर अनुराग कश्यप पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में पायल ने एक घटना के बारे में बात करते हुए कहा कि अनुराग उन्हें ज़बरदस्ती एक कमरे में ले गए, जहां उन्होंने अपनी पैंट की ज़िप खोल दी और बिना एक्टर की इजाजत के उनकी सलवार कमीज खोलने लगे।

पायल ने यह भी दावा किया कि, कश्यप ने उनसे कहा कि यह पूरी तरह से सही है क्योंकि उनके साथ काम कर चुकीं दूसरी एक्ट्रेस, जैस हूमा कुरैशी, रिच्चा चड्ढा और माही गिल को इससे कोई परेशानी नहीं है। पायल ने कहा कि इस घटना ने उन्हें हिला कर रख दिया था और वह बहुत मुश्किल से इस स्थिति से निकली थीं। हालांकि, पायल के इन आरोपों को अनुराग ने सिरे से खारिज कर दिया है।

https://hindi.popxo.com/article/deepika-padukone-name-revealed-in-drugs-whatsapp-chat-news-in-hindi-909860

जब खान ब्रदर्स पर अनुराग कश्यप ने साधा था निशाना

यह तब हुआ था, जब अनुराग के भाई अभिनव की अरबाज़ खान और सलमान खान के साथ फिल्म को लेकर विवाद हुआ था। अपने एक ट्वीट में अनुराग कश्यप ने कहा था, ”सलमान खान को लगता है कि उन्होंने मेरे भाई की ज़िंदगी बना दी, उम्मीद करता हूं कि उन्होंने अपने भाई अरबाज़ की भी ”दबंग 2” से ज़िंदगी बना दी है।” इस पर अरबाज़ ने जवाब देते हुए कहा था कि सलमान खान ने पहले ही ”दबंग” फिल्म से उनकी ज़िंदगी बना दी थी।

अमिताभ बच्चन की ”ब्लैक” की थी आलोचना

अमिताभ बच्चन की फिल्म ”ब्लैक” साल 2005 में रिलीज़ हुई थी। इस फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक द्वारा काफी पसंद किया गया थता और कइयों ने फिल्म को काफी अच्छा बताया था। हालांकि, अनुराग कश्यप ने फिल्म की आलोचना करते हुए एक लेख लिखा था, जिससे अमिताभ बच्चन को काफी बुरा लगा था। इसके बाद लगभग 14 सालों तक अनुराग और अमिताभ ने एक दूसरे से बात नहीं की।

करण जौहर के साथ मनमुटाव

अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap), करण जौहर के मशहूर शो ”कॉफी विद करण” में ही करण के एक सवाल पर भड़क गए थे। दरअसल, करण ने शो में अनुराग से एक सवाल किया था, इसमें उन्होंने ऋतिक, अभिषेक, सलमान और शाह रुख खान में से बेस्ट एक्टर के बारे में पूछा था। इस सवाल पर अनुराग ने कहा था कि इनमें से कोई कैसे किसी एक को बेस्ट एक्टर बता सकता है। इसके बाद अनुराग ने शो को भद्दा बताया था। इस पर करण ने कहा था कि अनुराग को मनोचिकित्सक को दिखाने की ज़रूरत है। 

जब अनुराग ने राम गोपाल वर्मा की थी आलोचना

2007 में वर्मा ने राम गोपाल वर्मा की आग फिल्म बनाई थी। इस पर अनुराग कश्यप ने कहा था कि डायरेक्टर फिल्म के प्लोट को ही भूल गया था। कॉफी विद करण में जब करण ने कहा, ”राम गोपाल वर्मा…” इस पर अनुराग ने करण को रोकते हुए कहा, ”राम गोपाल वर्मा था, वो अब ”है” नहीं रहा है।” 

Read More From एंटरटेनमेंट