Inspiration

अपनी शादी के लिए लहंगा डिजाइन ढूंढ रही हैं तो एलि अवराम के इन ब्राइडल लुक से ले सकती हैं इंस्पिरेशन

Archana Chaturvedi  |  Oct 7, 2021
अपनी शादी के लिए लहंगा डिजाइन ढूंढ रही हैं तो एलि अवराम के इन ब्राइडल लुक से ले सकती हैं इंस्पिरेशन

चाहे कितने भी ट्रेंड क्यों न बदल जाएं, लाल रंग हमेशा बरकरार रहता है। आजकल शादी में दुल्हनें कई डिफरेंट लाइट कलर्स के भी लहंगे पहन रही हैं लेकिन लाल रंग के ब्राइडल लहंगे की बात ही अलग है। क्योंकि ये एक ऐसा रंग है जो दुल्हन पर सबसे ज्यादा जंचता है। अगर आपको अपनी शादी के लिए लाल रंग का एक बढ़िया ब्राइडल लहंगा डिजाइन ढूंढ रही है तो आप सही जगह आयी हैं।  

एलि अवराम ब्राइडल रेड कलर लहंगा डिजाइन elli avram red bridal lehenga designs

शादियों का सीजन आने वाला है और अगर आपकी भी जल्द शादी होने वाली है तो जायज है कि तैयारी भी शुरू ही कर दी होगी। अगर आपको अभी तक कोई अच्छा लहंगा डिजाइन नहीं समझ आया है तो यहां हम आपकी हेल्प कर देते हैं। यहां हम आपके लिए लेकर आये एक्ट्रेस एलि अवराम के बेस्ट ब्राइडल लहंगा लुक, जिनसे आप इंस्पिरेशन ले सकती हैं।

#लहंगा डिजाइन नंबर 1

आप एलि के इस खूबसूरत लहंगे को अपने वार्डरोब में शामिल कर सकते हैं। इसमें रेड कलर के साथ दूसरे मल्टी कलर्स भी यूज किये हैं, जो किसी खूबसूरती को और भी बढ़ा रहा है। ये लहंगा फैशन डिजाइनर ललित डालमिया ने डिजाइन किया है।

#लहंगा डिजाइन नंबर 2

अगर आप अपनी शादी में कोई ट्रडिशनल ब्राइडल लहंगा डिजाइन की तलाश कर रही हैं तो एलि अवराम का ये ब्राइडल लहंगा आपको पसंद आ सकता है। लैक्मे फैशन वीक 2017 में उन्होंने इस लंहगा लुक से सभी का दिल जीत लिया था। डिजाइनर मनोज अग्रवाल का ये जोधा ब्राइडल लहंगा कलेक्शन काफी पॉपुलर भी हुआ।

#लहंगा डिजाइन नंबर 3

वहीं अगर आप अपने ब्राइडल लहंगा में ज्यादा वर्क या फिर हैवीनेस नहीं चाहती हैं तो एलि का ये सिंपल लहंगा डिजाइन कैरी कर सकती हैं। रेड और गोल्डन कलर का ये ब्राइडल लहंगा डिजाइनर मनोज अग्रवाल का ही ब्राइडल कलेक्शन है। यकीन मानिए इस लहंगे डिजाइन में आप किसी अप्सरा से कम नहीं लगेंगी।

ये भी पढ़ें –
लहंगे में नहीं बल्कि बनारसी साड़ी में दिखा दिया मिर्जा का ब्राइडल लुक
शादी के दौरान होने वाले खर्चों में कटौती करने के कुछ स्मार्ट Tips
ये 5 ब्राइडल सनग्लास हैं ट्रेंडिंग तो इस वेडिंग सीजन जरूर ट्राई करें ये लुक्स
आपकी खूबसूरती में चार-चांद लगा देंगे ये ब्राइडल माथा पट्टी डिजाइन

अब POPxo मेकअप के कलेक्शन को हैलो कहिए…. , आपकी नई ब्यूटी BFF आपके फेस, आईज, लिप्स और नेल्स के लिए लाये हैं किफायती ऑल-इन-वन मेकअप किट…

Read More From Inspiration