एंटरटेनमेंट

राजीव खंडेलवाल संग हॉट रोमांस के लिए दिव्यांका त्रिपाठी ने करवाया अपना मेकओवर

Deepali Porwal  |  Sep 4, 2019
राजीव खंडेलवाल संग हॉट रोमांस के लिए दिव्यांका त्रिपाठी ने करवाया अपना मेकओवर

डिजिटल मीडियम के बढ़ते प्रभाव से बॉलीवुड व टीवी सितारे खुद को बचा नहीं पा रहे हैं। कई छोटे-बड़े सितारों के साथ-साथ ही छोटे पर्दे की मशहूर ‘इशी मां’ यानी कि दिव्यांका त्रिपाठी दाहिया (Divyanka Tripathi Dahiya) भी इस नए माध्यम की तरफ अपने कदम बढ़ा चुकी हैं। उनका डिजिटल डेब्यू काफी चर्चा में है।

हॉट हुईं फैंस की प्रिय ‘इशी मां’

टीवी सीरियल ‘ये है मोहब्बतें’ में इशिता रमन भल्ला के तौर पर सबके दिलों में जगह बना चुकीं दिव्यांका त्रिपाठी अब अपने करियर के नए फेज़ की शुरुआत कर चुकी हैं। इस सीरियल के ऑफ एयर होने की तमाम अटकलों के बीच फैंस को उनका ये नया रूप बेहद पसंद आ रहा है। एकता कपूर के प्रसिद्ध ओटीटी प्लेटफॉर्म ऑल्ट बालाजी के माध्यम से दिव्यांका ने डिजिटल की दुनिया में डेब्यू कर लिया है। वेबसीरीज़ ‘कोल्ड लस्सी और चिकन मसाला’ (Coldd Lassi Aur Chicken Masala) में हॉट एंड एंग्री शेफ (chef) नित्या के किरदार में दिव्यांका त्रिपाठी ने जान फूंक दी है। हालांकि, उनके लिए यह सफ़र बहुत आसान नहीं रहा। इसके लिए उन्होंने बहुत कड़ी मेहनत की है।

ये है मोहब्बतें फेम दिव्यांका त्रिपाठी को स्टार के साथ करती हैं ऐसा व्यवहार

Instagram

शेफ नित्या के लिए करवाया मेकओवर

टीवी की सबसे लोकप्रिय एक्ट्रेसेस में से एक दिव्यांका त्रिपाठी दहिया अपने हर किरदार में छा जाती हैं। सोशल मीडिया पर उनकी फैन फॉलोइंग की लिस्ट देखकर ही उनकी लोकप्रियता का अंदाज़ा आसानी से लगाया जा सकता है। फैंस के इस प्यार को बरकरार रखने के लिए वे लगातार कड़ी मेहनत करती हैं और साथ ही कुछ न कुछ नया पेश करने की कोशिश भी करती रहती हैं। अपनी डेब्यू वेबसीरीज़ ‘कोल्ड लस्सी और चिकन मसाला’ में वे एक बेहद मेहनती शेफ का किरदार निभा रही हैं। सिंगल मदर शेफ नित्या बेहद हॉट और चार्मिंग हैं। इस किरदार में ढलने के लिए दिव्यांका त्रिपाठी ने अपना वज़न घटाने पर भी काफी मेहनत की। लुक को बदलने के लिए उन्होंने अपने बाल भी छोटे और स्टाइलिश करवाए।

दिव्यांका त्रिपाठी के पति की आपबीती सुनकर हैरान रह गए फैन्स

Instagram

पर्दे पर राजीव के संग इंटीमेट सींस

इस वेबसीरीज़ के लिए दिव्यांका त्रिपाठी और उनके को एक्टर राजीव खंडेलवाल (Rajeev Khandelwal) ने कई इंटीमेट सीन भी शूट किए थे। इस वेब शो में इन दोनों का काफी स्पाइसी रोमांस देखने को मिल रहा है। इस बाबत एक इंटरव्यू में राजीव खंडेलवाल ने अपनी और दिव्यांका की केमिस्ट्री के बारे में काफी कुछ बताया था। उनके मुताबिक, प्रदीप सरकार की वर्कशॉप ने उन्हें और दिव्यांका को एक-दूसरे के करीब आने में मदद की। दरअसल, इंटीमेट सीन शूट करने के लिए सितारों की आपस में अच्छी बॉन्डिंग होना बहुत ज़रूरी है, इसीलिए शूटिंग शुरू करने से पहले दोनों ने एक-दूसरे से दोस्ती की और अपने बीच के संकोच को दूर किया।

दिव्यांका त्रिपाठी ने वेबसीरीज़ के शुरू होने से पहले फैन्स को दिया था अनोखा चैलेंज

Instagram

आपके लिए खुशखबरी! POPxo शॉप आपके लिए लेकर आए हैं आकर्षक लैपटॉप कवर, कॉफी मग, बैग्स और होम डेकोर प्रोडक्ट्स और वो भी आपके बजट में! तो फिर देर किस बात की, शुरू कीजिए शॉपिंग हमारे साथ।

… अब आयेगा अपना वाला खास फील क्योंकि Popxo आ गया है 6 भाषाओं में … तो फिर देर किस बात की! चुनें अपनी भाषा – अंग्रेजी, हिन्दी, तमिल, तेलुगू, बांग्ला और मराठी.. क्योंकि अपनी भाषा की बात अलग ही होती है।

Read More From एंटरटेनमेंट