ADVERTISEMENT
home / एंटरटेनमेंट
दिव्यांका त्रिपाठी ने फैन्स को दिया चैलेंज, बताएं उनके अगले शो का नाम

दिव्यांका त्रिपाठी ने फैन्स को दिया चैलेंज, बताएं उनके अगले शो का नाम

टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी दाहिया (Divyanka Tripathi Dahiya) अब किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। टीवी सीरियल ‘ये है मोहब्बतें’ में डॉ. इशिता भल्ला के अपने किरदार से उन्हें घर- घर में पहचान मिल गई है। ‘ये है मोहब्बतें’ से पहले दिव्यांका ‘बनूं मैं तेरी दुल्हन’ में भी नज़र आई थीं। मगर अब दिव्यांका कुछ समय के लिए टीवी की दुनिया से ब्रेक ले रही हैं।

‘ये है मोहब्बतें’ को अलविदा

2013 में शुरू हुआ टीवी सीरियल ‘ये है मोहब्बतें’ अपनी स्टोरी लाइन और दमदार कास्टिंग की वजह से लंबे समय तक दर्शकों का फेवरिट शो रहा है। मगर शो में आदित्य भल्ला की मौत के बाद से इस टीवी सीरियल की टीआरपी में काफी गिरावट दर्ज की जा रही है। शो के मेकर्स ने बीच- बीच में कुछ नए ट्रैक डालकर सीरियल को फिर से टीआरपी रेटिंग में ऊपर लाने की कोशिश की है मगर उसका खास फायदा नज़र नहीं आ रहा है।

दिव्यांका त्रिपाठी के घर में आया नया मेहमान

ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि यह टीवी सीरियल जल्द ही ऑफ एयर हो सकता है। इस सीरियल में इशिता भल्ला उर्फ इशी मां का किरदार निभाने वाली दिव्यांका त्रिपाठी दाहिया को छोटे पर्दे की बेस्ट एक्ट्रेस माना जाता है। अपनी लोकप्रियता के चलते उनकी फैन फॉलोइंग भी बढ़ती जा रही है। ऐसे में शो के खत्म होने के बाद भी अपने फैन्स से जुड़े रहने के लिए दिव्यांका के पास एक गजब का ऑफर है।

ADVERTISEMENT

वेबसीरीज में आएंगी नजर

एकता कपूर की ऐप ‘ऑल्ट बालाजी’ (ALT Balaji) ने कम समय में ही हर उम्र के दर्शकों को अपनी ओर खींच लिया है। ऐप पर प्रसारित हो रही विभिन्न वेबसीरीज (webseries) में बड़े- बड़े कलाकारों के साथ बिलकुल डिफरेंट थीम पर काम किया जा रहा है। इस ऐप में कॉमेडी, हॉरर, रोमांस का मिला- जुला तड़का देखने को मिलता है। ‘ये है मोहब्बतें’ के ऑफ एयर होने के बाद दिव्यांका त्रिपाठी भी वेबसीरीज की दुनिया में डेब्यू करने वाली हैं।

अब सिंगर बनना चाहती हैं दिव्यांका त्रिपाठी

हाल ही में उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस बात की घोषणा भी की है। दरअसल, दिव्यांका ने एक फोटो शेयर की है, जिसमें वे शेफ के गेटअप में नज़र आ रही हैं। उसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है, ‘तड़का लगाया है ज़बर्दस्त। मेरा पहला लुक। क्या आप इस वेबसीरीज का टाइटल बता सकते हैं? दूसरा भाग आ रहा है कल शाम 5 बजे। बने रहिएगा साथ।’ दिव्यांका ने अपने फैन्स को अपने नए प्रोजेक्ट का टाइटल बताने के लिए कहा है।

divyanka-tripathi-dahiya-webseries-as-chef

ADVERTISEMENT

इंस्टाग्राम पर दिव्यांका त्रिपाठी दाहिया को 8.9 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। ‘ये है मोहब्बतें’ के दर्शक इस शो को मिस ज़रूर करेंगे पर दिव्यांका के नए प्रोजेक्ट के बारे में जानकर उन्हें खुशी भी होगी।

ये भी पढ़ें :

दिव्यांका त्रिपाठी के बाद अब विवेक दाहिया ने जीता फैन्स का दिल

सेट पर को स्टार के साथ ऐसा व्यवहार करती हैं दिव्यांका त्रिपाठी

ADVERTISEMENT

दिव्यांका त्रिपाठी ने दी पति विवेक को जान से मारने की धमकी

30 Oct 2018

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT