Honeymoon Ideas

रणवीर ने दीपिका पादुकोण को दी ढेर सारी झप्पियों की सौगात, देखें हनीमून की तस्वीरें

Supriya Srivastava  |  Jan 3, 2019
रणवीर ने दीपिका पादुकोण को दी ढेर सारी झप्पियों की सौगात, देखें हनीमून की तस्वीरें

बॉलीवुड के सबसे रोमांटिक कपल्स में से एक हैं दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह। इनकी लव स्टोरी हो या फिर शादी, दोनों हमेशा सुर्खियों में बने ही रहते हैं। 14 व 15 नवंबर को हुई अपनी शादी के बाद रणवीर सिंह अपनी फिल्म “सिम्बा” के प्रमोशन में जुट गए थे, जिस वजह से दोनों का हनीमून कुछ समय के लिए टल गया था। अब जबकि “सिम्बा” बड़े पर्दे पर रिलीज़ हो चुकी है, तब शादी के डेढ़ महीने बाद आखिरकार दीपिका- रणवीर अपना हनीमून और न्यू ईयर एक साथ मनाने निकले । खबरों की मानें तो दोनों हनीमून के लिए श्रीलंका गए हुए हैं। सोशल मीडिया और फैंस के बीच उनकी शादी की तरह हनीमून की तस्वीरों का भी बेसब्री से इंतज़ार हो रहा है। इसी इंतज़ार को खत्म करते हुए दीपिका पादुकोण ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर हनीमून की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं और इन पर रणवीर सिंह ने खासा रोमांटिक कमेंट भी किया है।

दीपिका ने शेयर की हनीमून की तस्वीरें

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह इन दिनों न्यू ईयर और हनीमून एक साथ सेलिब्रेट कर रहे हैं। इसके अलावा जल्द ही दीपिका का बर्थडे भी आने वाला है। ऐसे में दोनों का लॉन्ग वैकेशन पर जाना तो लाज़मी ही था। हाल ही में दीपिका पादुकोण ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर न्यू ईयर विश करते हुए कुछ तस्वीरें शेयर किये हैं। ये तस्वीरें श्रीलंका की किस जगह के हैं, ये तो दीपिका ने नहीं बताया मगर कुछ मेसेज लिखे पिलोज़ और ग्रीन प्लांट्स शेयर कर उन्होंने इस बात का इशारा तो ज़रूर कर दिया है कि वो रणवीर सिंह के साथ नया साल और अपना हनीमून काफी एन्जॉय कर रही हैं।

रणवीर ने किये रोमांटिक कमेंट

दीपिका जब भी कोई पोस्ट शेयर करती हैं तो उस पोस्ट से ज्यादा उसपर किये गए रणवीर सिंह के कमेंट्स ज्यादा चर्चा में रहते हैं। कुछ ऐसा ही इस बार भी देखने को मिला। दीपिका ने जैसे ही इन तस्वीरें को शेयर किया वैसे ही रणवीर सिंह ने भी उनपर कमेंट करने शुरू कर दिए। दीपिका के मैसेज पिलोज़ पर लिखा, “मेरा न्यू ईयर रिज़ोल्यूशन है: ढेर सारी झप्पियां।” वहीं दीपिका ने जब प्लांट्स और आसमान की फोटो शेयर की तब रणवीर ने लिखा, “तुम ही मेरा अनंत आकाश हो।”  रणवीर सिंह के इन दोनों कमेंट्स को दीपवीर के फैंस काफी ज्यादा लाइक कर रहे हैं।

इमेज सोर्सः Instagram

ये भी पढ़ें-

दीपिका पादुकोण या प्रियंका चोपड़ा, जानिए कौन बनी बाॅलीवुड की सबसे खूबसूरत दुल्हन

दीपवीर : दीपिका- रणवीर पहुंचे सिद्धिविनायक मंदिर, परिवार के साथ किए बप्पा के दर्शन

देखिए कैसे बना दीपिका की शादी का लहंगा, सब्यसाची ने शेयर किया वीडियो

 

Read More From Honeymoon Ideas