ADVERTISEMENT
home / एंटरटेनमेंट
दीपवीर : दीपिका- रणवीर पहुंचे सिद्धिविनायक मंदिर, परिवार के साथ किए बप्पा के दर्शन

दीपवीर : दीपिका- रणवीर पहुंचे सिद्धिविनायक मंदिर, परिवार के साथ किए बप्पा के दर्शन

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी किसी फेयरी टेल से कम नहीं थी। खूबसूरत लेक कोमो की झील के किनारे हुई इस शादी का हैंगओवर अभी तक लोगों से सिर से नहीं उतरा है। दीपिका- रणवीर भी लोगों के सामने आने और फैंस की उत्सुकता बढ़ाने में कोई कमी नहीं छोड़ते। बेंगलुरु रिसेप्शन के बाद हाल में दोनों ने मुंबई के “दि ग्रैंड हयात” में दूसरी रिसेप्शन पार्टी दी थी जिसमें रणवीर सिंह की तरफ से सभी रिश्तेदार शामिल हुई थे। अब जल्द ही ये जोड़ा मुंबई में बॉलीवुड फ्रेंड्स के लिए तीसरा रिसेप्शन देने जा रहा है। मगर उससे पहले दीपिका- रणवीर अपने परिवार के साथ गणपति बप्पा के दर्शन करने सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे। जहां दोनों ने फोटोग्राफर्स को जम कर पोज़ दिए।

DeepVeer in Siddhivinayak

DeepVeer in Siddhivinayak 3

देखिए कैसे बना दीपिका की शादी का लहंगा, सब्यसाची ने शेयर किया वीडियो

ADVERTISEMENT

यहां भी दिखी ट्विनिंग

सिद्धिविनायक मंदिर में दर्शन करने पहुंचे दीपिका- रणवीर ने यहां भी अपने कपड़ों की ट्विनिंग कर रखी थी। दोनों ने ही ऑफ व्हाइट कलर के पारंपरिक परिधान पहने थे। दीपिका जहां खूबसूरत कुर्ते- प्लाज़ो में भारी चुन्नी लिए नजर आईं वहीं रणवीर सिंह ने कुर्ते- पजामे पर नेहरू जैकेट पहनी हुई थी।

DeepVeer in Siddhivinayak 4

मुंबई रिसेप्शन वीडियोज़: रणवीर खुद बने डीजे और दीपिका समेत सबको नचाया अपनी धुन पर

दीपिका पादुकोण की मां उज्जला पादुकोण और रणवीर सिंह की बहन रीतिका भवनानी भी बप्पा से आशीर्वाद लेने सिद्धिविनायक मंदिर पहुंची थीं।

ADVERTISEMENT

DeepVeer in Siddhivinayak 1

अब तीसरे रिसेप्शन की बारी

दीपिका- रणवीर के शादी के फंक्शन्स खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। पहले इटली के लेक कोमो में दो अलग- अलग रीति- रिवाज़ों के साथ शादी उसके बाद बेंगलुरु में परिवार और खेल जगत की हस्तियों के बीच पहला रिसेप्शन। दीपिका- रणवीर इतने में ही नहीं रुके, हाल ही में दीपिका की ननद रीतिका भवनानी ने भी मुंबई में दोनों के लिए शानदार वेडिंग पार्टी का आयोजन किया था। इस पार्टी में दीपिका बिलकुल रणवीर सिंह के रंग में रंगी हुई नजर आई थीं। उनका लुक हमेशा से काफी हटकर था। उनके इस ऑउटफिट को भी फैशन डिजाइनर सब्यसाची ने ही डिजाइन किया था। वहीं रणवीर सिंह भी अपने चिर- परिचित अंदाज़ में नजर आए। अब इंतज़ार है तो दीपिका- रणवीर के तीसरे रिसेप्शन का, जहां बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियां अपना जलवा बिखेरेंगी।

दीपवीर की शादी से हुआ उत्तर-दक्षिण का मिलन, देखिए कोंकणी रस्मों की तस्वीरें

इमेज सोर्सः Instagram

ADVERTISEMENT
30 Nov 2018

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT