एस्ट्रो वर्ल्ड

26 जनवरी, 2019 का राशिफल: जानें अपने भाग्य के पीछे छिपे राज़, कैसा रहेगा आपका दिन

Rama Shukla  |  Jan 24, 2019
26 जनवरी, 2019 का राशिफल: जानें अपने भाग्य के पीछे छिपे राज़, कैसा रहेगा आपका दिन

भविष्य अपने आप में कई रहस्य समेटे हुए है। यदि आप अपनी भाग्य के छिपे राज जानने के लिए उत्सुक हैं, तो पढ़ें रोजाना का यह राशिफल। कैसा रहेगा आपका आज का दिन, आपकी हेल्थ, रिलेशनशिप, करियर और बिजनेस। क्या कहते हैं आपके सितारे। किन राशियों के लिए है शुभ और किन राशियों को बरतनी होगी थोड़ी सावधानी। तो आइए जानें, आपके लिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन –

मेष – वाद-विवाद हो सकता है

संतान के प्रति चिंता हो सकती है। घरवालों से वाद-विवाद हो सकता है। कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारी आने से व्यस्तता बढ़ेगी। व्यवसाय में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। कानूनी मामले सुलझेंगे। अनजान लोगों पर भरोसा करना ठीक नहीं है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।

वृषभ – व्यवसाय में लाभ हो सकता है

सूर्य का परिवर्तन सुखद और उत्साहवर्धक साबित होगा। व्यवसाय में खूब लाभ होगा। नौकरी में पदोन्नति का योग है। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। कई लक्ष्यों को पाने में सफल रहेंगे। ईमानदारी से काम करने में होगा फायदा। कई अटके हुए काम बन सकते हैं।

मिथुन – बढ़े वजन की वजह से होगी परेशानी

बढ़े हुए वजन की वजह से सेहत संबंधी परेशानी आ सकती है। उचित खान-पान और दिनचर्या नियमित करें। सामाजिक कार्यों से धन- सम्मान में होगी वृद्धि। कार्यक्षेत्र में ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। विरोधी कर सकते हैं परेशान। पार्टनर के साथ प्यार बना रहेगा।

जानिए कैसे होते हैं दिसंबर के महीने में पैदा होने वाले लोग

कर्क – प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी

संतान पक्ष की ओर से शुभ समाचार मिलेंगे। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। व्यावसायिक मामलों में सचेत रहें। निवेश करने से बचें। रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा। आकस्मिक धन लाभ होने से मन खुश रहेगा। यात्रा का योग है।

सिंह – रोजगार संबंधी समस्या हो सकती है

व्यापार और रोजगार संबंधी समस्या हो सकती है। विरोधी परेशान कर सकते हैं। अधिक खर्चों की वजह से बजट बिगड़ सकता है। लोग आपको अनावश्यक विवाद में घसीट सकते हैं। वाद-विवाद से दूर रहें। पार्टनर का मिलेगा सहयोग। जरूरी काम होंगे पूरे।

कन्या – पारिवारिक संपत्ति मिलने के संकेत हैं

पारिवारिक संपत्ति मिलने के संकेत हैं। कुछ खर्चा भी संभव है। व्यवसाय की नई योजनाएं कामयाब होंगी। नए संपर्कों का लाभ मिलेगा। अधूरे काम होंगे पूरे। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। वाहन खरीदने की योजना बन सकती है।

बेडरूम के लिए अपनाएं ये वास्तु टिप्स, कभी नहीं होगी किसी तरह की परेशानी

तुला – नौकरी में तनाव मिल सकता है

नौकरी में वरिष्ठ अधिकारी से तनाव मिल सकता है। व्यवसाय में कार्य की गति धीमी रहेगी। आर्थिक नुकसान होगा। कानूनी मामले सुलझेंगे। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी। छोटी-मोटी बीमारी से परेशान हो सकते हैं। पार्टनर की भावनाओं का रखें ख्याल।

वृश्चिक – प्रेम संबंध पहुंचेंगे मंजिल तक

लंबे समय से चल रहे प्रेम संबंध मंजिल तक पहुंचेंगे। पुराने समय से चल रहा तनाव दूर होगा। कार्यस्थल पर अधिकारी का सहयोग मिलेगा। पार्टनर के साथ सामाजिक समारोह में जाने की संभावना है। समारोह में प्रभावशाली लोगों से मुलाकात रहेगी फायदेमंद।

धनु – शारीरिक कष्ट होने की आशंका है

आज पार्टनर को अचानक शारीरिक कष्ट होने की आशंका है। दिन में भाग-दौड़ की स्थिति रह सकती है। संतान के दायित्व पूरे होंगे। कार्यस्थल में स्थितियां बेहतर होंगी। व्यावसायिक विस्तार होने की संभावना है। राजनीति की ओर बढ़ सकता है रुझान।

मकर – शिक्षा संबंधी समस्याएं सुलझेंगी

छात्रों की शिक्षा संबंधी समस्याएं सुलझेंगी। नए व्यापार की योजना बन सकती है। राजनैतिक लाभ मिलेगा। अचानक धन मिलने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जीवन स्तर में आएगा बदलाव। पार्टनर से मिलेगा सहयोग। किसी संस्था द्वारा सम्मानित हो सकते हैं।

कुंभ – मेहनत का पूरा परिणाम नहीं मिलेगा

व्यवसाय में मेहनत के बावजूद मनोवांछित परिणाम न मिलने की आशंका है। किसी महंगी वस्तु की खरीदारी से बचें। संपत्ति के मामले में पारिवारिक लोग परेशानियां पैदा कर सकते हैं। जिद में अपना नुकसान न करें। परिजनों के सहयोग से जटिल काम होंगे पूरे।

मीन -सेहत में होगा सुधार

आज आराम और चिंतन का समय है। सेहत में होगा सुधार। खान-पान में लापरवाही न करें। अध्यात्म और योग में बढ़ेगी रुचि। मानसिक ऊर्जा में होगी वृद्धि। व्यवसाय में नए संपर्कों का लाभ मिलेगा। धन के लेन-देन में सावधानी बरतें। कटु शब्दों के प्रयोग से बचें।

25 जनवरी, 2019 का राशिफल: किसी के लिए भारी तो किसी के लिए खुशनुमा रहेगा दिन

Read More From एस्ट्रो वर्ल्ड