एस्ट्रो वर्ल्ड

जानिए 25 मई, 2019 का अपना राशिफल

Rama Shukla  |  May 22, 2019
जानिए  25 मई, 2019 का अपना राशिफल

भविष्य अपने आप में कई रहस्य समेटे हुए है। यदि आप अपनी भाग्य के छिपे राज जानने के लिए उत्सुक हैं, तो पढ़ें रोजाना का यह राशिफल। कैसा रहेगा आपका आज का दिन, आपकी हेल्थ, रिलेशनशिप, करियर और बिजनेस। क्या कहते हैं आपके सितारे। किन राशियों के लिए है शुभ और किन राशियों को बरतनी होगी थोड़ी सावधानी। तो आइए जानें, आपके लिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन…

मेष – विवाह के योग बनेंगे

अविवाहितों के लिए अनुकूल समय है। विवाह के योग बनेंगे। अपने दिल की बात को मन में न रखें। प्रभावशाली व्यक्तियों से मुलाकात होगी। व्यवसाय में विस्तार की संभावना है। अचानक कहीं जाने का प्रोग्राम बन सकता है। अटके काम पूरे होंगे।

वृषभ – लापरवाही से गंवा देंगे बेहतर मौके

आज अपनी लापरवाही से बेहतर मौके गंवा सकते हैं। व्यावसायिक यात्रा में सतर्क रहें। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। कार्यस्थल पर विवाद से दूर रहें। बुजुर्गों की मदद से पुरानी समस्याएं दूर होंगी। जोखिम के कार्यों से दूर रहें। पार्टनर का सहयोग मिलेगा।

मिथुन – उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी

आज उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। व्यावसायिक योजनाएं कामयाब होंगी। नए अनुबंध मिलेंगे। नौकरी में पदोन्नति होगी। परिवार के साथ यात्रा पर जाने की संभावना है। बिगड़े कार्य बनेंगे। आय-व्यय में नियंत्रण रखें। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी।

कर्क – रुक सकता है कोई बड़ा अनुबंध या पैसा

आज कार्यस्थल पर आपकी छोटी-सी गलती अधिकारी का मूड खराब कर सकती है। अचानक कोई बड़ा अनुबंध या पैसा आपको मिलते- मिलते रुक सकता है। मन परेशान रहेगा। पार्टनर का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। कानूनी मामलों में सफलता मिलेगी।

सिंह – सेहत खराब हो सकती है

आज आपकी सेहत कुछ खराब हो सकती है। अपनी खाने-पीने की आदतों पर काबू रखें। परिवार में बहस हो सकती है। व्यवसाय में साझेदारी के काम से लाभ होगा। आर्थिक स्तर में सुधार होगा। अटके हुए काम पूरे होंगे। वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतें।

कन्या – पारिवारिक विवाद हल होगा

पारिवारिक विवाद हल होगा। सामाजिक कार्यक्रमों में आपकी भागीदारी बढ़ेगी। कार्यस्थल पर अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। विरोधियों को मात देने में कामयाब होंगे। फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखें। निवेश से संबंधित निर्णय टाल दें।

तुला – छात्रों को मेहनत का लाभ मिलेगा

छात्रों को मेहनत का पूरा लाभ मिलेगा। मार्केटिंग का काम करने वालों को सफलता मिलने की संभावना है। व्यावसायिक नई योजना आपको उत्साहित करेंगी। राजनीति में आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे। सामाजिक सम्मान और धन में वृद्धि होगी।

वृश्चिक – धन संबंधी समस्याएं करेंगी परेशान

रुपये-पैसों के मामले में जोखिम न उठाएं। धन संबंधी परेशानियां आ सकती हैं। कर्ज लेने से बचें। तनाव की वजह से आपकी सेहत पर संकट आ सकता है। कार्यक्षेत्र में अपनी कार्यकुशलता बनाए रखें। पार्टनर के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताएं।

धनु – खराब सेहत में होगा सुधार

जीवनशैली में करें बदलाव, खराब सेहत में सुधार होगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। बिगड़े हुए काम बनेंगे। सामाजिक संबंधों में संतुलित व्यवहार से गरिमा बढ़ेगी। व्यावसायिक साझेदारी से लाभ होगा। कार्यस्थल पर अधिकारी आपकी कार्यशैली से प्रभावित होंगे।

मकर- पड़ोसियों के कारण हो सकते हैं परेशान

आज पड़ोसियों के कारण कुछ परेशानी सामने आ सकती है। किसी विशेष कार्य में परिजनों का सहयोग नहीं मिलेगा। सोचे हुए कार्य पूरे करने में कामयाब होंगे। कार्यस्थल पर अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। आय-व्यय में संतुलन रहेगा। रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा।

कुंभ – शरीर में कहीं चोट लग सकती है

पार्टनर आज संभल कर चलें। शरीर में कहीं चोट लग सकती है। संतान पक्ष से खुशखबरी मिलने की संभावना है। पारिवारिक माहौल में मस्ती रहेगी। नौकरी में बदलाव का मन होगा। बढ़ते खर्चों की वजह से नया काम शुरू कर सकते हैं। अटका धन मिलने की संभावना है।

मीन – पारिवारिक संपत्ति मिलने की संभावना है

पारिवारिक संपत्ति मिलने की संभावना है। रुके हुए काम पूरे होंगे। सामाजिक सम्मान और धन में वृद्धि होगी। व्यावसायिक विस्तार की संभावना है। आय के स्रोतों में वृद्धि होगी। पार्टनर से निजी संबंध प्रेमपूर्ण रहेंगे। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें।

ये भी पढ़ें –

राशि के अनुसार जानिए क्या है आपकी ताकत और क्या है आपकी कमजोरी
राशि के हिसाब से जानिए कि आपको है किस बात का सबसे ज्यादा डर
राशि के अनुसार जानिए कौन-सा नंबर है आपके लिए लकी
राशि के अनुसार जानिए अपने पार्टनर 

(आपके लिए खुशखबरी! POPxo शॉप आपके लिए लेकर आए हैं आकर्षक लैपटॉप कवर, कॉफी मग, बैग्स और होम डेकोर प्रोडक्ट्स और वो भी आपके बजट में! तो फिर देर किस बात की, शुरू कीजिए शॉपिंग हमारे साथ।)

Read More From एस्ट्रो वर्ल्ड