एस्ट्रो वर्ल्ड

जानिए 24 मई, 2019 का अपना राशिफल

Rama Shukla  |  May 22, 2019
जानिए  24 मई, 2019 का अपना राशिफल

भविष्य अपने आप में कई रहस्य समेटे हुए है। यदि आप अपनी भाग्य के छिपे राज जानने के लिए उत्सुक हैं, तो पढ़ें रोजाना का यह राशिफल। कैसा रहेगा आपका आज का दिन, आपकी हेल्थ, रिलेशनशिप, करियर और बिजनेस। क्या कहते हैं आपके सितारे। किन राशियों के लिए है शुभ और किन राशियों को बरतनी होगी थोड़ी सावधानी। तो आइए जानें, आपके लिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन…

मेष – कार्यस्थल पर तनाव बढ़ सकता है

कार्यस्थल पर अधिकारियों से तनाव बढ़ सकता है। बातचीत में नरमी बरतें। विरोधियों से सावधान रहें। जरूरी कामों में आलस्य न करें। व्यवसाय में नुकसान हो सकता है। सेहत का ध्यान रखें। संतान की ओर से शुभ समाचार मिल सकता है।

वृषभ -दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है

कला और सिने जगत से जुड़े लोगों को फायदा होगा। दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है। व्यवसाय में उन्नति होगी और नौकरी में आय बढ़ेगी। संतान के संबंध में सुखद समाचार मिल सकता है। यात्रा का योग है। सामाजिक सम्मान और धन में वृद्धि होगी।

मिथुन – व्यावसायिक अनुबंध रद्द हो सकते हैं

कार्यस्थल पर अधिकारियों से अनबन हो सकती है। विवाद से दूर रहें। व्यावसायिक अनुबंध रद्द हो सकते हैं। विरोधियों से सावधान रहें। अपने आकर्षक व्यक्तित्व से दूसरों को प्रभावित करेंगे। परिवार से भावनात्मक सहयोग मिलेगा। रुका हुआ धन मिल सकता है।

कर्क – मानसिक रूप से अशांत हो सकते हैं

आज आप मानसिक रूप से अशांत हो सकते हैं। आपकी बातचीत से कोई गलतफहमी हो सकती है। ध्यान रखें। पार्टनर का सहयोग मिलेगा। नौकरी और व्यवसाय में चापलूसों से सतर्क रहें। आकस्मिक धन लाभ का योग है। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी।

सिंह – पारिवारिक विवाद सुलझ जाएंगे

बुजुर्गों की मदद से पारिवारिक विवाद सुलझ जाएंगे। घर में खुशहाली आएगी। संतान पक्ष की ओर से खुशखबरी मिल सकती है। व्यावसायिक मित्रों से सहयोग मिलेगा। लाभदायक विदेशी संपर्क बन सकते हैं। कार्यस्थल पर सहकर्मियों के सहयोग से काम पूरे होंगे।

कन्या – रोजगार में नए प्रयास सफल होंगे

रोजगार के क्षेत्र में नए प्रयास सफल होंगे। व्यावसायिक विस्तार की संभावना है। घर में किसी की उपलब्धि से आप उत्साहित होंगे। पार्टनर से निजी संबंध प्रेमपूर्ण रहेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। सामाजिक सम्मान और धन में वृद्धि होगी।

तुला – बढ़ सकते हैं पारिवारिक खर्चे

किसी खास व्यक्ति की वजह से आपके पारिवारिक खर्चे बढ़ सकते हैं। कम पैसों में ज्यादा लाभ देने वाली योजना पर भरोसा करना ठीक नहीं है। व्यवसाय में कोई नया प्रोजेक्ट शुरू करने से बचें। काम की धीमी गति होने से आर्थिक संकट हो सकता है।

वृश्चिक – पुरानी बीमारी से छुटकारा मिलेगा

पार्टनर को पुरानी बीमारी से छुटकारा मिलेगा। नियमित दिनचर्या और सूर्य स्नान ध्यान से करें। सामाजिक सम्मान मिलने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आत्मविश्वास से लिए फैसले में कामयाबी मिलेगी। आय के नये स्रोत बनेंगे। पुराने मित्रों का सहयोग मिलेगा।

धनु – परिवार में कलह बढ़ सकती है

जायदाद संबंधी मामले में परिवार में कलह बढ़ सकती है। कड़वी बातों से लोग नाराज होंगे। कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। सहज दिख रहे कार्यों को पूरा करने में परेशानी होगी। व्यावसायिक विस्तार की संभावना है।

मकर- पैरों या घुटने में दर्द से परेशान हो सकते हैं

आज पैरों या घुटने में दर्द से परेशान हो सकते हैं। सेहत का ख्याल रखें। वैवाहिक चर्चाओं में सफलता मिलेगी। विवादास्पद मामले बातचीत से सुलझेंगे। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। व्यवसाय में नए अनुबंध मिलेंगे। रुके हुए काम पूरे होंगे।

कुंभ – व्यवसाय की स्थिति में होगा सुधार

व्यवसाय की स्थिति में सुधार होगा। आय में वृद्धि के मौके विकसित होंगे। नौकरी में बदलाव के संकेत हैं। पार्टनर से नोक- झोंक हो सकती है। किसी को आर्थिक मदद देने से पहले परिवार की सलाह जरूर लें। परिवार के लिए महंगी वस्तु खरीद सकते हैं।

मीन- पार्टनर से तनाव दूर होगा

पार्टनर के साथ कई दिन से चल रहा तनाव दूर होगा। आज आपको संतान की ओर से कोई खुशखबरी मिल सकती है। राजनीति में कद बढ़ सकता है। मित्रों के सहयोग से बिगड़े काम बिना धन खर्च किए बनेंगे। कार्यस्थल पर अधिकारियों का सहयोग मिलेगा।

ये भी पढ़ें – 

राशि के अनुसार जानिए क्या है आपकी ताकत और क्या है आपकी कमजोरी
राशि के हिसाब से जानिए कि आपको है किस बात का सबसे ज्यादा डर
राशि के अनुसार जानिए कौन-सा नंबर है आपके लिए लकी
राशि के अनुसार जानिए अपने पार्टनर
इस राशि के पार्टनर होते हैं कुछ ज्यादा ही केयरिंग, रखते हैं हर छोटी- छोटी बातों का ख्याल

(आपके लिए खुशखबरी! POPxo शॉप आपके लिए लेकर आए हैं आकर्षक लैपटॉप कवर, कॉफी मग, बैग्स और होम डेकोर प्रोडक्ट्स और वो भी आपके बजट में! तो फिर देर किस बात की, शुरू कीजिए शॉपिंग हमारे साथ।)

… अब आयेगा अपना वाला खास फील क्योंकि Popxo आ गया है 6 भाषाओं में … तो फिर देर किस बात की! चुनें अपनी भाषा – अंग्रेजीहिन्दीतमिलतेलुगूबांग्ला और मराठी.. क्योंकि अपनी भाषा की बात अलग ही होती है।

Read More From एस्ट्रो वर्ल्ड