Tarot

जानिए 20 मार्च, 2019 का अपना राशिफल

Rama Shukla  |  Mar 19, 2019
जानिए  20 मार्च, 2019 का अपना राशिफल

भविष्य अपने आप में बहुत सारे रहस्य समेटे रहता है। अगर आप अपने भाग्य के छिपे राज जानना चाहते हैं, तो पढ़ें रोजाना का यह राशिफल। जानें कि कैसा रहेगा आपका आज का दिन, आपकी हेल्थ, रिलेशनशिप, करियर और बिजनेस। क्या कहते हैं आपके सितारे। किन राशियों के लिए आज का दिन है शुभ और किन राशियों को बरतनी होगी सावधानी।

मेष – भाई से कड़वाहट दूर होगी

आज कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। भाई से कड़वाहट दूर होगी। नये लोगों से मेलजोल से मन खुश होगा। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों से प्रशंसा मिलेगी। वेतन में वृद्धि होगी। व्यावसायिक साझेदारी में मुनाफा होगा। आत्मविश्वास बढ़ेगा।

वृषभ – खांसी- जुकाम से परेशान हो सकते हैं

खांसी-जुकाम से परेशान हो सकते हैं और इसीलिए स्वभाव में कुछ चिड़चिड़ापन हो सकता है। व्यावसायिक अनुबंध पूरा करने में कुछ अड़चनें आ सकती हैं। मित्रों के सहयोग से बिगड़े हुए काम बनेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें।

मिथुन – नौकरी में पदोन्नति की संभावना है

इस राशि के लोगों को नौकरी में सराहना, सहयोग और पदोन्नति मिलने की संभावना है। नए कार्यों की योजनाएं बनेंगी, जो सफल रहेंगी। नौकरी की तलाश में लगे युवा होंगे कामयाब। निवेश किए धन का लाभ मिलेगा। विरोधी परास्त होंगे।

कर्क – खो सकती है कोई महंगी वस्तु

आज धन संबंधी परेशानी आ सकती है। किसी मूल्यवान वस्तु के चोरी होने या खोने की आशंका है। व्यवसाय या नौकरी में कई काम होते-होते रुक जाएंगे। पैसा लगाने के बाद भी फायदा नहीं होगा। लेकिन कर्ज लेने से बचें। पार्टनर को इग्नोर न करें। तालमेल बना कर रहें।

सिंह – सेहत में होगा सुधार

लंबी बीमारी के बाद सेहत में सुधार होगा। जीवनशैली में करें बदलाव। परिवार के साथ समय बिताएं। प्रेम संबंध मधुर होंगे। व्यापार में बनेंगे नये संबंध जिनसे भविष्य में फायदा होगा। नौकरी में पदोन्नति होगी। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें।

कन्या – गुस्से पर रखें कंट्रोल

किसी निकट संबंधी के साथ वाद-विवाद से बचें। गुस्से पर नियंत्रण रखें। रिलेशनशिप के मामले में बैलेंस बनाकर चलेंगे तो फायदा रहेगा। सेहत का ख्याल रखें। आय बढ़ने के साथ-साथ खर्चें भी बढ़ सकते हैं। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा।

तुला – अटका हुआ धन मिलने की संभावना है

आज अटका हुआ धन मिलने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में पदोन्नति होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा और धन में वृद्धि होगी। जोखिम भरे कार्यों से बचना चाहिए।मित्रों के साथ आज यात्रा के योग बन रहे हैं। समय का दुरुपयोग न करें। पार्टनर की भावनाओं को समझें।

वृश्चिक – पिता की सेहत रहेगी खराब

पिता की खराब सेहत को लेकर मन अशांत रहेगा। मन में निराशा के भाव रहेंगे। दूसरों से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी। तात्कालिक लाभ के लिए कोई भी समझौता करने को तैयार हो जाएंगे। पार्टनर का मिलेगा सहयोग।

धनु – पारिवारिक समस्या का हल होगा

मित्रों के सहयोग से पारिवारिक समस्या का हल होगा। सुख-शांति बनी रहेगी। आपकी व्यावसायिक सफलता के कारण आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। आय से अधिक खर्च न करें। कार्यक्षेत्र में पदोन्नति के साथ स्थानांतरण के योग हैं। सेहत का ध्यान रखें।

मकर- आज नया काम शुरू करने से बचें

आज नया काम शुरू करने से बचें। आलस्य का त्याग करें वरना नौकरी या व्यवसाय में आर्थिक घाटा हो सकता है। विरोधियों से सतर्क रहें। संतान उज्ज्वल भविष्य का ओर अग्रसर होंगे। राजनीति में जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा।

कुंभ – व्यावसायिक प्रगति का योग है

आज व्यावसायिक प्रगति का योग है। मित्रों से उपहार, भेंट मिल सकते हैं। आज सामाजिक प्रतिष्ठा और आय में वृद्धि होगी। आर्थिक निवेश लाभदायक रहेगा। पार्टनर से तनाव बढ़ सकता है। गुस्से पर नियंत्रण रखें। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें।

मीन- कार्यस्थल पर परेशानी बढ़ सकती है

आज व्यर्थ के दिखावे और आडंबरों से दूर रहें। कार्यस्थल पर परेशानी बढ़ सकती है। व्यवसाय में मन नहीं लगेगा। निजी संबंधों पर भी ध्यान दें। अपने आकर्षक व्यक्तित्व से दूसरों को प्रभावित करेंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा। रुका हुआ धन मिल सकता है।

जानिए 19 मार्च, 2019 का अपना राशिफल

जानिए किस राशि के लोगों को किस फील्ड में बनाना चाहिए अपना करियर

राशि के अनुसार जानिए क्या है आपकी ताकत और क्या है आपकी कमजोरी

Read More From Tarot