Tarot

जानिए 4 मई, 2019 का अपना राशिफल

Rama Shukla  |  May 3, 2019
जानिए  4 मई, 2019 का अपना राशिफल

भविष्य अपने आप में बहुत सारे रहस्य समेटे रहता है। अगर आप अपने भाग्य के छिपे राज जानना चाहते हैं, तो पढ़ें रोजाना का यह राशिफल। जानें कि कैसा रहेगा आपका आज का दिन, आपकी हेल्थ, रिलेशनशिप, करियर और बिजनेस। क्या कहते हैं आपके सितारे। किन राशियों के लिए आज का दिन है शुभ और किन राशियों को बरतनी होगी सावधानी।

मेष – शारीरिक दर्द में मिलेगा आराम

शारीरिक दर्द में आराम रहेगा। अपने व्यक्तित्व से आप बहुत कुछ हासिल कर सकते हैं। सकारात्मक सोच का लाभ मिलेगा। परिजनों के साथ यात्रा में कठिनाई की आशंका है। विरोधियों से सतर्क रहें। नौकरी में कुछ परेशानियां आ सकती हैं। राजनीतिक लाभ मिलने की भी संभावना है।

वृषभ – प्रेम संबंधों में आ सकती है दरार

किसी रिश्तेदार के साथ तनाव की स्थिति बन सकती है। प्रेम संबंधों में दरार आ सकती है। निजी मामले टालने से समस्या बढ़ सकती है। आध्यात्मिक भावनाएं मन को प्रभावित करेंगी। कार्य कुशलता से पदोन्नति हो सकती है। व्यापारिक यात्राएं सफल रहेंगी। नया वाहन खरीदने का संभावना।

मिथुन – मिलेंगी कई सफलताएं

व्यवसाय में नयी सफलताएं मिलेंगी। नये रोजगार के मौके भी मिलेंगे। सुख के साधनों में वृद्धि होगी। धार्मिक या सामाजिक कार्यों से प्रतिष्ठा बढ़ेगी। रुके हुए काम पूरे होने की संभावना है। राजनीति में भी सक्रियता बढ़ सकती है। लेन- देन के मामले सुलझेंगे।

कर्क – आंखों की समस्या से हो सकते हैं परेशान

आज आपको आंखों से संबंधित कोई समस्या हो सकती है। छोटी- मोटी बीमारियों को नजरअंदाज न करें। आय और व्यय में संतुलन बनाकर चलें। कार्यस्थल का माहौल तनाव पूर्ण हो सकता है। आलस्यवश जरूरी काम न रोकें। पार्टनर के साथ सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

सिंह – बुजुर्गों की मदद से सुलझेंगे मामले

बुजुर्गों की सलाह से पुराने विवादित मामले सुलझ जाएंगे। परिजनों की मदद से कार्यस्थल की परेशानियां दूर होंगी। पुराने मित्रों से मुलाकात फायदेमंद रहेगी। मानसिक ऊर्जा में वृद्धि होगी। क्रोध पर नियंत्रण रखें। छोटी- मोटी बीमारियां संभव हैं।

कन्या – व्यापार में कुछ मुश्किलें आ सकती हैं

व्यापार में कुछ मुश्किलें आ सकती हैं। आर्थिक नुकसान की भी आशंका है। बढ़ते खर्च से परेशान होंगे। मौसम संबंधित बीमारियां संभव हैं। मित्रों के साथ यात्रा सुखद और फायदेमंद रहेगी। पारिवारिक संबंधों में मधुरता लौट आएगी।

तुला – नई योजनाएं शुरू हो सकती हैं

आज व्यवसाय में लाभ के अच्छे अवसरों से मन में प्रसन्नता रहेगी। कोई नया काम शुरू होने की संभावना है। आर्थिक क्षेत्र में प्रगति के आसार बनेंगे। कुछ पारिवारिक समस्याएं परेशान कर सकती हैं। पार्टनर का भावनात्मक सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक – काम की तलाश में होंगे परेशान

नये काम की तलाश में भटकना पड़ सकता है। अधिकारियों के आश्वासन से बिगड़ा काम बन सकता है। आलोचना से न घबराएं। कानूनी विवाद में सफलता मिलेगी। किसी नये काम में असहज महसूस करेंगे। माता- पिता से धन मिलने की संभावना है। मित्रों के साथ मौज- मस्ती रहेगी।

धनु – सेहत को लेकर हो सकते हैं तनावग्रस्त

आज परिवार में तनाव बढ़ सकता है। आप सेहत को लेकर तनावग्रस्त हो सकते हैं। भविष्य के प्रति आशंकित रहेंगे। नौकरी में उन्नति के लिए आलस्य का त्याग करें। व्यापार में वृद्धि होगी। संतान सुख की प्राप्ति हो सकती है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।

मकर – प्रेमी से होगी मुलाकात

आज प्रेमी से मुलाकात हो सकती है। नये प्रेम संबंध बन सकते हैं। आर्थिक स्थिति में सूधार होगा। साहित्य व संगीत में रुचि बढ़ेगी। लेन- देन के मामले सुलझने की उम्मीद है। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। पारिवारिक सहयोग से जटिल काम पूरे होंगे।

कुंभ – उच्च अध्ययन की बाधाएं होंगी दूर

उच्च अध्ययन में आ रही बाधाएं दूर होंगी। अधिकारियों से तालमेल तरक्की में सहायक रहेगा। अपनी व्यवहार कुशलता से भरपूर लाभ प्राप्त करेंगे। नैतिक कार्यों के प्रति लापरवाही न करें। बिगड़े व अटके काम पूरे करने में सफल होंगे। प्रेमी से मुलाकात  होगी।

मीन – समय व धन की हो सकती है बर्बादी

आज के दिन व्यर्थ में समय और धन नष्ट हो सकता है। आय से अधिक खर्च होने से परेशान रहेंगे। नौकरी के बोझिल माहौल से परेशान हो सकते हैं। स्थान परिवर्तन का भी योग है। पुरानी गलतियों का सुधारने का अच्छा मौका है। रचनात्मक कार्यों से सम्मान मिलेगा।

जानिए 3 मई, 2019 का अपना राशिफल

हर रंग कुछ कहता है… जानिए क्या?!

राशि के अनुसार जानिए अपने पार्टनर का नेचर

Read More From Tarot