Tarot

जानिए 3 मई, 2019 का अपना राशिफल

Rama Shukla  |  May 2, 2019
जानिए  3 मई, 2019 का अपना राशिफल

भविष्य अपने आप में बहुत सारे रहस्य समेटे रहता है। अगर आप अपने भाग्य के छिपे राज जानना चाहते हैं, तो पढ़ें रोजाना का यह राशिफल। जानें कि कैसा रहेगा आपका आज का दिन, आपकी हेल्थ, रिलेशनशिप, करियर और बिजनेस। क्या कहते हैं आपके सितारे। किन राशियों के लिए आज का दिन है शुभ और किन राशियों को बरतनी होगी सावधानी।

मेष – प्रेम संबंधों में तनाव की आशंका

कुछ पारिवारिक समस्याओं से प्रेम संबंधों में तनाव की आशंका है। व्यावसायिक योजना पूरी होने में देरी हो सकती है। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। अटके हुए काम पूरा करने का सही मौका है। विदेश जाने में सफलता मिल सकती है। भौतिक सुख- साधनों में वृद्धि होगी।

वृषभ – आय में वृद्धि संभव है

नौकरीपेशा लोगों की आय में वृद्धि हो सकती है। व्यावसायिक योजना लाभदायक रहेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रिश्तों में आयी कड़वाहट दूर होगी और नए संबंध भी बनेंगे। आधुनिक सुख के साधन बढ़ेंगे। सेहत को लेकर सतर्क रहें। विरोधियों से सावधान रहें।

मिथुन – सेहत को लेकर मन चिंतित रहेगा

नकारात्मक सोच और सेहत की चिंता से मन परेशान रहेगा। परिवार में किसी बुरी खबर से मन चिंतित रहेगा। परिवार और दोस्तों का भरपूर सहयोग मिलेगा। विरोधियों से सावधान रहें। नौकरी में बदनामी की आशंका है। व्यावसायिक योजनाएं पूरी होने की संभावना है।

कर्क – किसी खास से होगी मुलाकात

किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। किसी अभिन्न मित्र की मदद से व्यवसाय में सफलता मिलेगी। नौकरी में पदोन्नति संभव है। खान- पान में लापरवाही न बरतें। पारिवारिक समस्या से मुक्ति मिलेगी। वैवाहिक जीवन सुखमय होगा। सामाजिक सम्मान में वृद्धि होगी।

सिंह – शिक्षा व रोजगार में कठिनाइयां संभव

शिक्षा व रोजगार के क्षेत्रों में कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार में नए संबंध सोच- समझ कर बनाएं। धन संबंधी परेशानियां आ सकती हैं। मित्रों के सहयोग से बिगड़े हुए काम पूरे होंगे। रिश्तेदारों की बातों का बुरा न मानें।

कन्या – नौकरी में होगी पदोन्नति

नये व्यावसायिक संबंध मजबूत होंगे। नौकरी में पदोन्नति की संभावना है। व्यस्तता बनी रहेगी। कोई बड़ा आयोजन करने में सफल होंगे। पार्टनर की सेहत के प्रति सतर्क रहें। किसी बात पर अनबन हो सकती है। रचनात्मक कार्यों से प्रसिद्धि मिलेगी। मित्रों से मुलाकात होगी।

तुला – शिक्षा व रोजगार में कठिनाइयां संभव

शिक्षा व रोजगार के क्षेत्रों में कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार में नए संबंध सोच-समझ कर बनाएं। धन संबंधी परेशानियां आ सकती हैं। बिगड़े हुए काम मित्रों के सहयोग पूरे होंगे। रिश्तेदारों की बातों का बुरा न मानें।

वृश्चिक – पार्टनर की सेहत के प्रति सचेत रहें

किसी अनजाने भय से मन डरा रहेगा। पार्टनर की सेहत के प्रति सचेत रहें। खान- पान में सावधानी बरतें। धार्मिक आस्था से सुख- शांति की अनुभूति होगी। रचनात्मक कार्यों से मन उत्साहित रहेगा। व्यवसाय में नई योजनाओं को पूरा करने में सफल होंगे।

धनु –  रिश्तों में रहेगा प्यार

परिवार के साथ समय बिताने से रिश्तों में प्यार बना रहेगा। बीती बातें भूलने की कोशिश करें। मन को सकारात्मक दिशा दें। व्यवसाय में नई योजनाओं को शुरू करने के लिए प्रयत्नशील रहेंगे। नौकरी में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। सब कुछ सामान्य होते हुए भी मन परेशान रहेगा।

मकर –  नौकरी में मनचाही सफलता मिलेगी

छात्रों के लिए समय अनुकूल है। व्यवसाय और नौकरी के मामले में मनचाही सफलता मिलेगी। करियर के क्षेत्र में आपके प्रयास सफल होंगे। पदोन्नति संभव है। सहकर्मी का सहयोग मिलेगा। वैवाहिक संबंधों में तनाव आ सकता है। सेहत संबंधी परेशानियां सता सकती हैं।

कुंभ – आर्थिक लाभ से वंचित हो सकते हैं

कार्यस्थल पर आलस्य का त्याग करें, नहीं तो किसी आर्थिक लाभ से वंचित हो सकते हैं। लेन- देन में सावधानी रखें। निवेश करने से बचें। फिजूल की खरीदारी से बजट बिगड़ सकता है। पारिवारिक जिम्मेदारियों का पूरा करने में सफल होंगे। नौकरी में बदलाव का मन बन सकता है।

मीन – लंबी बीमारी में आएगा सुधार

जीवनशैली में बदलाव सेहत के लिए फायदेमंद रहेगा। लंबी बीमारी में सुधार होगा। लापरवाही न बरतें। आज कहीं से सुखद समाचार मिलेगा। कार्यक्षेत्र में अनुकूल माहौल से मन खुश रहेगा। उत्साह में वृद्धि होगी। परिजनों या दोस्तों के साथ घूमने जा सकते हैं।

जानिए 2 मई, 2019 का अपना राशिफल

हर रंग कुछ कहता है… जानिए क्या?!

राशि के अनुसार जानिए अपने पार्टनर का नेचर

Read More From Tarot