Tarot

जानिए 7 मई, 2019 का अपना राशिफल

Rama Shukla  |  May 5, 2019
जानिए  7 मई, 2019 का अपना राशिफल

भविष्य अपने आप में बहुत सारे रहस्य समेटे रहता है। अगर आप अपने भाग्य के छिपे राज जानना चाहते हैं, तो पढ़ें रोजाना का यह राशिफल। जानें कि कैसा रहेगा आपका आज का दिन, आपकी हेल्थ, रिलेशनशिप, करियर और बिजनेस। क्या कहते हैं आपके सितारे। किन राशियों के लिए आज का दिन है शुभ और किन राशियों को बरतनी होगी सावधानी।

मेष – विवाह संबंधी परेशानियां दूर होंगी

आज आपको बच्चों के संबंध में बड़ा फैसला लेना पड़ सकता है। विवाह संबंधी अड़चनें दूर होंगी। पार्टनर के साथ सामाजिक समारोह में जाने की संभावना है। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। व्यावसायिक मामलों में सफलता मिलेगी। वाहन प्रयोग सावधानी से करें।

वृषभ – वर्तमान नौकरी फायदेमंद हो सकती है

विद्यार्थी शिक्षा के साथ- साथ कुछ सामाजिक काम करें। नौकरी में वरिष्ठों से मुलाकात फायदेमंद हो सकती है। व्यापार में कुछ नवीनता लाएं। भविष्य में फायदा होगा। दोस्तों के साथ यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा।

मिथुन – हो सकता है आर्थिक नुकसान

आज आपको कोई आर्थिक नुकसान हो सकता है। कोई कीमती सामान टूट या चोरी हो सकता है। पारिवारिक खर्चों को नियंत्रित करें, बजट बिगड़ सकता है। धैर्य से काम लें। प्रेमी से मुलाकात सुखद रहेगी। कानूनी मामले सुलझेंगे। आकस्मिक धन लाभ होने की संभावना है।

कर्क – ताजगी का अनुभव करेंगे

आज आपका दिन शुभ है। आप दिन भर उत्साहित रहेंगे और ताजगी का अनुभव करेंगे। सामाजिक गतिविधियों में रुझान बढ़ेगा। आर्थिक मामलों में सोच- समझकर निर्णय लें। नए व्यावसायिक अनुबंध मिल सकते हैं। कार्यस्थल में वेतन वृद्धि की संभावना है।

सिंह – प्रेम में मिलेगी निराशा

प्रेम में निराशा के संकेत हैं। पार्टनर से दूर रहना पड़ सकता है। आपको संतान की चिंता सता सकती है। कार्यस्थल पर स्थान परिवर्तन से फायदा होगा। आय में वृद्धि होगी। कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। कानूनी विवाद सुलझने की संभावना है। अटके काम पूरे होंगे।

कन्या – लाभ के कई मौके मिलेंगे

आज आपको किसी नई योजना में सफलता मिलेगी। लाभ के कई मौके मिलेंगे। कानूनी विवाद में सफलता मिलेगी। रुके हुए काम पूरे होने के संकेत हैं। व्यावसायिक यात्रा फायदेमंद रहेगी। विचारों की भिन्नता मधुर संबंधों में दूरियां ला सकती हैं।

तुला – मानसिक बेचैनी और अस्वस्थता का अनुभव करेंगे

आज मानसिक बेचैनी और अस्वस्थता का अनुभव करेंगे। पार्टनर का सहयोग मिलेगा। परिवार के साथ समय बिताने से संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। लेन- देन में सावधानी बरतें। सामाजिक सम्मान और धन में वृद्धि होगी। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा।

वृश्चिक – भाई- बहनों में प्यार बढ़ेगा

भाई- बहनों में प्यार बढ़ेगा। शादी योग्य युवा शादी का मन बना सकते हैं। अटका हुआ काम पूरा करने का सही मौका है। पुराने संपर्कों का लाभ मिलेगा। व्यावसायिक विस्तार संभव है। नौकरी में वरिष्ठ अधिकारियों से प्रशंसा मिलेगी। यात्रा का योग है।

धनु – व्यावसायिक अनुबंध अचानक रद्द हो सकता है

कोई व्यावसायिक अनुबंध अचानक रद्द हो सकता है। कार्यस्थल में जल्दबाजी में भूल हो सकती है। हर काम सोच- समझ कर करें। उपहार या सम्मान का लाभ मिलेगा। लोकप्रियता बढ़ेगी। राजनीति में जिम्मेदारियां बढ़ने से आत्मसम्मान में वृद्धि होगी।

मकर – व्यवसाय में होगा विस्तार

आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। व्यावसायिक विस्तार की संभावना है। चल- अचल संपत्ति खरीदने की योजना बन सकती है। दिया हुआ ऋण मिल सकता है। पार्टनर की सेहत का ध्यान रखें। मांगलिक कार्यों के आयोजन की तैयारी होगी। माता- पिता का सहयोग मिलेगा।

कुंभ – व्यवसाय में घाटा हो सकता है

आज कामकाज में सावधानी बरतें। व्यवसाय में घाटा हो सकता है। धन के लेन- देन व निवेश के मामलों में सतर्क रहें। विरोधी पद व प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचा सकते हैं। ध्यान रखें। परिवार में सुखद समय व्यतीत होगा। शांत रहकर अपने काम पर ध्यान दें।

मीन – कान में रहेगी तकलीफ

आज कान में तकलीफ हो सकती है। धर्म- अध्यात्म में मन लगेगा। प्रेम संबंधों को सहेज कर रखें। आर्थिक मामलों में परेशानियां दूर होंगी। कार्यस्थल में आपकी योग्यता और कुशलता से जिम्मेदारियां बढ़ेगी। निर्धारित लक्ष्यों को प्राप्त करने में कामयाब होंगे।

जानिए 6 मई, 2019 का अपना राशिफल

हर रंग कुछ कहता है… जानिए क्या?!

राशि के अनुसार जानिए अपने पार्टनर का नेचर

Read More From Tarot