Tarot

जानिए 18 मार्च, 2019 का अपना राशिफल

Rama Shukla  |  Mar 17, 2019
जानिए 18 मार्च, 2019 का अपना राशिफल

भविष्य अपने आप में बहुत सारे रहस्य समेटे रहता है। अगर आप अपने भाग्य के छिपे राज जानना चाहते हैं, तो पढ़ें रोजाना का यह राशिफल। जानें कि कैसा रहेगा आपका आज का दिन, आपकी हेल्थ, रिलेशनशिप, करियर और बिजनेस। क्या कहते हैं आपके सितारे। किन राशियों के लिए आज का दिन है शुभ और किन राशियों को बरतनी होगी सावधानी।

मेष – नौकरी की तलाश पूरी होगी

नौकरी की तलाश आज पूरी होगी। कार्यस्थल पर होगी तारीफ। व्यावसायिक विस्तार की संभावना है। राजनीति में रुचि बढ़ सकती है। सेहत को नजरअंदाज करना महंगा पड़ सकता है, ध्यान रखें। परिवार के साथ संबंधों में मधुरता आएगी।

वृषभ – आर्थिक संकट बना रहेगा

आर्थिक संकट बना रहेगा। व्यवसाय में लगा पैसा डूब सकता है या नौकरी में तनाव बढ़ सकता है। आत्मविश्वास मजबूत करें। सही वक्त पर लिया गया फैसला मददगार साबित होगा। पार्टनर की सेहत का रखें ख्याल। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी।

मिथुन – पुरानी बीमारी से मिलेगा छुटकारा

पुरानी बीमारी से छुटकारा मिलने पर आत्मविश्वास बढ़ेगा। आज आप पूरे दिन उत्साहित रहेंगे, लेकिन खान-पान का ख्याल रखें। पेट खराब हो सकता है। कार्यस्थल पर उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक मित्रों के साथ यात्रा का योग है।

कर्क – बढ़ सकता है पारिवारिक विवाद

आज दिन की शुरूआत तनाव से हो सकती है। पारिवारिक वाद-विवाद बढ़ सकता है। इन परेशानियों को आपसी समझ और प्यार से सुलझाएं। छात्रों को मेहनत के अनुसार परिणाम मिलेंगे। आकस्मिक धन प्राप्ति का योग है। मित्रों से मुलाकात होगी।

सिंह – पारिवारिक संपत्ति मिलने की संभावना है

पारिवारिक संपत्ति मिलने की संभावना है। नई नौकरी के सुनहरे अवसर मिलेंगे। व्यवसाय में फायदा होगा। सामाजिक संपर्क का लाभ मिलेगा। कानूनी मामलों में पक्ष मजबूत होगा। अपने पार्टनर को समय दें। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें।

कन्या – सेहत संबंधी चिंता बढ़ सकती है

पार्टनर की सेहत खराब होने से चिंता बढ़ सकती है। धैर्य से काम लें। खाने-पीने में सावधानी बरतें। स्वभाव में चिड़चिड़ापन और झुंझलाहट रहेगी। करियर में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। पार्टनर के साथ बिताएं यादगार पल। आकस्मिक धन लाभ का योग है।

तुला – नए संबंध से भाग्य चमकेगा

आज प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात होगी। नए बने संबंधों के माध्यम से भाग्य चमकेगा। सामाजिक संस्था द्वारा सम्मानित होंगे। व्यावसायिक अनुबंध से लाभ होगा। मित्रों के साथ यात्रा हो सकती है। पार्टनर के साथ संबंध मजबूत होंगे। अटके हुए कार्य पूरे होंगे।

वृश्चिक – कार्यस्थल पर परेशानी का अनुभव करेंगे

व्यवसाय में धन संबंधी समस्या आ सकती है। कार्यस्थल पर अधिकारियों से परेशानी आ सकती है। सोच-समझ कर पूंजी निवेश करें। विरोधी कर सकते हैं परेशान। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी। सामाजिक सम्मान और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

धनु – आय के नए विकल्प मिलेंगे

आय के नए विकल्प मिलेंगे। घर खरीदने की योजना बना सकते हैं। नए व्यावसायिक अनुबंध मिलने की संभावना है। आर्थिक मामलों में आप मजबूत रहेंगे। माता पिता का सहयोग मिलेगा। सामाजिक संस्था द्वारा सम्मानित होंगे। रुके हुए काम पूरे होंगे।

मकर- लापरवाही से अच्छे मौके गंवा सकते हैं

लापरवाही से करियर के अच्छे मौके गंवा सकते हैं। कार्यस्थल पर नई तकनीक अपनाने से मुश्किलें बढ़ेंगी। व्यवसाय में आपका हर दांव उल्टा पड़ेगा। रचनात्मक कार्यों से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी। पार्टनर का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। पार्टनर के साथ यादगार पल गुजारेंगे।

कुंभ – प्रेम संबंध होंगे मजबूत

प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी और पार्टनर का भरपूर सहयोग मिलेगा। कारोबार में होगी उन्नति और डूबी हुई रकम मिलने से खुशी मिलेगी। माता-पिता की सेहत का रखें ख्याल। सामाजिक सम्मान और धन में वृद्धि होगी। छात्रों को मिलेगी खुशखबरी।

मीन – शारीरिक थकान और कमजोरी रहेगी

आप आज व्यर्थ की भागदौड़ से परेशान रहेंगे। शारीरिक थकान और कमजोरी रहेगी। पार्टनर का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक योजनाओं में भी सफलता मिलेगी। रुका हुआ काम पूरा होगा। कोई पुराना विवाद सुलझेगा। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी।

जानिए 17 मार्च, 2019 का अपना राशिफल

जानिए किस राशि के लोगों को किस फील्ड में बनाना चाहिए अपना करियर

राशि के अनुसार जानिए क्या है आपकी ताकत और क्या है आपकी कमजोरी

Read More From Tarot