Tarot

जानिए 18 फरवरी, 2019 का अपना राशिफल

Rama Shukla  |  Feb 14, 2019
जानिए 18 फरवरी, 2019 का अपना राशिफल

भविष्य अपने आप में कई रहस्य समेटे हुए है। यदि आप अपनी भाग्य के छिपे राज जानने के लिए उत्सुक हैं, तो पढ़ें रोजाना का यह राशिफल। कैसा रहेगा आपका आज का दिन, आपकी हेल्थ, रिलेशनशिप, करियर और बिजनेस। क्या कहते हैं आपके सितारे। किन राशियों के लिए है शुभ और किन राशियों को बरतनी होगी थोड़ी सावधानी। तो आइए जानें, आपके लिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन –

मेष – व्यापार में होगा मुनाफा

व्यापार में मुनाफा होगा। नौकरी में पदोन्नति संभव है। आर्थिक स्थिति में सुधार से जीवन स्तर में बदलाव आएगा। मानसिक शांति रहेगी। अटके काम पूरे होंगे। राजनीति में रुझान बढ़ेगा। पार्टनर की सेहत का ध्यान रखें। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।

वृषभ – बुजुर्ग की सेहत खराब हो सकती है

परिवार में किसी बुजुर्ग की सेहत खराब हो सकती है। चिंता बनी रहेगी। कार्यस्थल पर विरोधी परेशान कर सकते हैं। साझेदारी में चल रही योजना रोकनी पड़ सकती है। अटका हुआ धन मिलने की संभावना है। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी।

मिथुन – प्रेमी से हो सकता है मिलन

आज प्रेमी से मिलन हो सकता है। संबंधों में मजबूती आएगी। आप मित्रों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहेंगे। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। प्रभावशाली व्यक्तियों से मुलाकात फायदेमंद रहेगी। यात्रा की योजना बन सकती है।

कर्क – बढ़ सकती है अतिरिक्त जिम्मेदारी

आज कार्यक्षेत्र में अतिरिक्त जिम्मेदारी बढ़ सकती है। आप कुछ असहज महसूस करेंगे। आगे बढ़ने में रुकावटें आ सकती हैं। मनोबल कमजोर होगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। पार्टनर के साथ सामाजिक समारोह में जाने की संभावना है। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें।

सिंह – नई तकनीक से लाभ कमा सकते हैं

नई तकनीक का प्रयोग कर अच्छा लाभ कमा सकते हैं। व्यावसायिक विस्तार की संभावना है। ससुराल से कीमती उपहार या धन मिल सकता है। रुके हुए काम पूरे होंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा और धन में वृद्धि होगी। पार्टनर के साथ जीवन आनंदमय रहेगा।

कन्या – विरोधी परेशान कर सकते हैं

कार्यक्षेत्र में अपनी जिम्मेदारियों को हल्के में न लें। विरोधी परेशान कर सकते हैं। काम बनते-बनते अटक सकता है। काम की व्यस्तता के कारण जिम्मेदारी निभाने में विफल रहेंगे। विवादास्पद मामले सुलझेंगे। पार्टनर का सहयोग रहेगा।

तुला – रिश्तों का मनमुटाव दूर होगा

आज आपसी रिश्तों का मनमुटाव दूर होगा। परिजनों के सहयोग से हर मुश्किल आसान होगी। सामाजिक संस्था द्वारा सम्मानित होंगे। कार्यस्थल पर अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। रुके हुए काम पूरे होंगे। राजनीति में जिम्मेदारियां बढ़ सकती है।

वृश्चिक – सेहत खराब हो सकती है

आज बाहर के खाने से बचें। सेहत खराब हो सकती है। पार्टनर का सहयोग मिलेगा। लेन-देन के मामले सुलझेंगे। कार्यस्थल पर अधिकारियों से प्रशंसा मिलेगी। सम्मान और धन में वृद्धि होगी। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। आवागमन में सावधानी बरतें।

धनु – नौकरी की तलाश होगी पूरी

आज नई नौकरी की तलाश पूरी हो सकती है। शिक्षा संबंधी समस्याएं दूर होंगी। नए संपर्कों का लाभ मिलेगा। कड़ी मेहनत से उलझे मामले सुलझेंगे। आपकी योजना का लाभ सभी उठाएंगे। पारिवारिक कलह से बचें। जरूरी मामलों में शीघ्र निर्णय लें।

मकर- आर्थिक नुकसान हो सकते हैं

आज किसी सम्मोहन में फंसकर आर्थिक नुकसान हो सकता है। फिजूल की खरीदारी से बजट बिगड़ सकता है। पारिवारिक जिम्मेदारियों को पूरा करने में सफल होंगे। बुजुर्गों के सेहत की चिंता रहेगी। जोखिम के कार्यों में सावधानी बरतें। यात्रा टालें।

कुंभ – डायबिटीज जैसी बीमारी नियंत्रण में रहेगी

डायबिटीज जैसी बीमारी नियंत्रण में रहेगी। तनाव दूर होगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। पार्टनर के साथ संबंध प्रगाढ़ होंगे। आर्थिक उन्नति होगी। मित्रों के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। लेन-देन में सावधानी रखें। निवेश करने से बचें। धार्मिक साहित्य में रुचि बढ़ेगी।

मीन- जायदाद के मामले में परेशानी आ सकती है

जायदाद के मामले में कानूनी कार्रवाई का सहारा लेना पड़ सकता है। घरेलू मामलों में लापरवाही ठीक नहीं है। कार्यक्षेत्र में अधिकारी से कुछ परेशानी आ सकती है। विरोधी आपको परेशान कर सकते हैं। मौसमी बीमारी से परेशान हो सकते हैं।

जानिए 15 फरवरी, 2019 का अपना राशिफल

जल्दी ब्रेकअप कर लेते हैं इस राशि के लोग, नहीं याद आता इन्हें अपना पुराना प्यार

वैलेंटाइंस डे पर अपनी राशि के अनुसार इस तरह करें अपना मेकओवर

Read More From Tarot