एस्ट्रो वर्ल्ड

12 दिसंबर, 2018 का राशिफल: किसको मिलेंगी खुशियां तो किसे मिलेंगे गम के पहाड़

Rama Shukla  |  Nov 30, 2018
12 दिसंबर, 2018 का राशिफल: किसको मिलेंगी खुशियां तो किसे मिलेंगे गम के पहाड़

भविष्य अपने आप में कई रहस्य समेटे हुए है। यदि आप अपनी भाग्य के छिपे राज जानने के लिए उत्सुक हैं, तो पढ़ें रोजाना का यह राशिफल। कैसा रहेगा आपका आज का दिन, आपकी हेल्थ, रिलेशनशिप, करियर और बिजनेस। क्या कहते हैं आपके सितारे। किन राशियों के लिए है शुभ और किन राशियों को बरतनी होगी थोड़ी सावधानी। तो आइए जानें, आपके लिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन – 

मेष – कमज़ोरी व थकान अनुभव करेंगे

सेहत के मामले में आप थोड़ा सा संभल कर रहें। कार्यों की अधिकता की वजह से आप शारीरिक और मानसिक रूप से कमज़ोरी अनुभव करेंगे। आपके पार्टनर को कुछ शारीरिक परेशानियां रह सकती हैं। पार्टनर के प्रति लापरवाही न बरतें। पैसों के मामले में रुकावट आ सकती है।

वृषभ – होगा कोई आर्थिक नुकसान

आपको आर्थिक रूप से कोई नुकसान हो सकता है। जेब भी कट सकती है। भागदौड़ अधिक रहेगी। महत्वपूर्ण काम न होने से टेंशन होगी। किसी को उधार न दें। आर्थिक संकट रहेगा। परिजनों की सुख-सुविधा के लिए मन परेशान रहेगा।

मिथुन – सेहत में होगा सुधार

सेहत को लेकर चल रही परेशानियों से निजात मिलेगी। खान-पान में लापरवाही न बरतें। किसी खास मामले में सगे-संबंधियों और मित्रों के सहयोग से मन प्रसन्न रहेगा। पारिवारिक माहौल मौज-मस्ती का रहेगा। पार्टनर के साथ संबंध रहेंगे मधुर।

कर्क – नौकरी में रुके काम बनेंगे

आज प्रोफेशनल करियर में रुके हुए काम पूरे होने में मिलेगी सफलता। मिल सकता है कोई नया कांट्रेक्ट। बिजनेस या नौकरी में अधिकारियों से तालमेल बना रहेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। प्रमोशन हो सकता है। नौकरी से संबंधित सपने होंगे पूरे। रुकावटें होंगी दूर।

सिंह – नये प्यार से होगी मुलाकात

आज दिल और दिमाग में नये प्यार का नशा रहेगा। किसी खास से होगी मुलाकात। ससुराल पक्ष से लाभ मिलेगा। पार्टनर से प्रेम संबंधों में आयेगी मजबूती। मान-प्रतिष्ठा में होगी वृद्धि। राजनैतिक सहयोग मिल सकता है। बिजनेस में नये लोगों से होगी मुलाकात।

कन्या – बेरोजगारों के लिए बेहतर रहेगा दिन

बेरोजगारों को प्रोफेशनल करियर में मिलेंगे सुनहरे मौके। पढ़ाई में आ रही रुकावट दूर होगी और अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। नौकरी में आप अधिकारियों के सहयोग से रुके प्रोजेक्ट पूरे करने में होंगे सफल। उन्नति, सम्मान और गिफ्ट मिलने की संभावना है।

तुला – मिलेगा फायदेमंद प्रोजेक्ट

करीबी मित्र की मदद से मिलेगा कोई फायदेमंद प्रोजेक्ट। आर्थिक दशा में किये गये प्रयास सफल होंगे। प्रॉपर्टी संबंधित विवाद में सफलता मिलेगी। कहीं से मिल सकता है महंगा उपहार। बिजनेस या नौकरी में आपको अनुभव का फायदा होगा।

वृश्चिक – सेहत में होगा सुधार

आप अपने स्वास्थ्य के प्रति लापरवाह न रहें। जो लोग पहले से ही किसी बीमारी से ग्रस्त हैं, उनकी सेहत में सुधार आएगा। आपको अपनी मेहनत के लिए सराहना मिल सकती है। पार्टनर के साथ रिश्ते मजबूत रहेंगे। छात्रों को मिलेगी सफलता।

धनु – लव लाइफ में रहेगा रोमांस

वैवाहिक संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी और लव लाइफ में भी खूब होगा रोमांस। परिवार में संतान की ओर से मिलेगी खुशखबरी और माता-पिता और मित्रों का सहयोग। पारिवारिक माहौल मौज-मस्ती में बीतेगा। मित्रों के साथ बन सकता है लंबी यात्रा का प्लान।

मकर – हो सकती है किसी तरह की ठगी

आज आपको थोड़ा सावधान रहना होगा क्योंकि आपके साथ किसी तरह की ठगी हो सकती है। वाद-विवाद से व्यर्थ की होगी परेशानी। आर्थिक नुकसान हो सकता है। नौकरी में किसी अधिकारी के व्यवहार से बढ़ेगा तनाव। लालच छोड़कर अनजान लोगों के साथ बिजनेस करने से बचें।

कुंभ – छात्रों को कड़ी मेहनत की जरूरत 

व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। कार्यस्थल पर आ सकती हैं परेशानियां। आत्मविश्वास में कमी महसूस होगी। नये लोगों के साथ व्यापारिक संबंध बनाने से पहले जांच- परख कर लें। छात्रों को प्रतियोगिता परीक्षा के कड़ी मेहनत करनी होगी। बेरोजगारों को भावनात्मक सहयोग की होगी जरूरत।

मीन – परिजनों से नहीं मिलेगा सहयोग

आज आपको उम्मीद के विपरीत अपने परिजनों से सहयोग नहीं मिलेगा। परिवार की कोई समस्या परेशान कर सकती है। जहां आप संबंधों में सहज नहीं, वहां अलगाव की स्थिति बन रही है। किसी घरेलू विवाद में न पड़ें। मानसिक तनाव बढ़ सकता है।

इसे भी पढ़ें –

11 दिसंबर, 2018 का राशिफल: किसकी रिलेशनशिप के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

अपनी राशि से जानिए आपकी किस खूबी के दीवाने हैं लोग

राशि के अनुसार जानिए किस तरह के दोस्त हैं आप

Read More From एस्ट्रो वर्ल्ड