ADVERTISEMENT
home / एस्ट्रो वर्ल्ड
11 दिसंबर, 2018 का राशिफल: किसकी रिलेशनशिप के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

11 दिसंबर, 2018 का राशिफल: किसकी रिलेशनशिप के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

भविष्य अपने आप में कई रहस्य समेटे हुए है। यदि आप अपनी भाग्य के छिपे राज जानने के लिए उत्सुक हैं, तो पढ़ें रोजाना का यह राशिफल। कैसा रहेगा आपका आज का दिन, आपकी हेल्थ, रिलेशनशिप, करियर और बिजनेस। क्या कहते हैं आपके सितारे। किन राशियों के लिए है शुभ और किन राशियों को बरतनी होगी थोड़ी सावधानी। तो आइए जानें, आपके लिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन –

मेष – शारीरिक दर्द परेशान करेगा

आज आपको भावनात्मक व मानसिक ताकत की जरूरत है। शरीर का दर्द परेशान कर सकता है। किसी भी काम को पूरा होने में थोड़ा और वक्त लग सकता है। किसी काम का मनचाहा रिजल्ट नहीं मिलने से चिड़चिड़ापन हो सकता है। व्यापार में आ सकती हैं परेशानियां।

वृषभ – बिजनेस में हो सकता है घाटा

आपके कई काम रुके होने की वजह बिजनेस में फायदा कम हो सकता है। पैसों से जुड़ी किसी स्कीम पर न करें भरोसा। फिजूलखर्ची पर करें कंट्रोल। धन के लेन-देन में बरतें सावधानी। वाहन खराब हो सकता है। नौकरी में होगा वाद-विवाद। माता-पिता की ओर से भी हो सकती है नाराजगी।

मिथुन – सेहत में होगा सुधार

माता की सेहत में सुधार आने से मन प्रसन्न रहेगा। सेहत संबंधी आपकी परेशानी भी होगी दूर। खान-पान में संयम बरतें। आत्मविश्वास को मजबूत करें। सामाजिक सम्मान और सराहना की होगी प्राप्ति। आर्थिक संकट से मिल सकती है निजात।

ADVERTISEMENT

कर्क – नौकरी में मिलेंगे नये मौके

आज आप बिजनेस के सभी क्षेत्रों में प्रगति करेंगे। नये प्रोजेक्ट की मंजूरी मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में कोई अधिकारी आपको देगा सहारा। अपनी योजनाओं में कामयाब होंगे। नौकरी में बेहतर अवसर मिलने के संकेत हैं। सेहत में होगा सुधार।

सिंह – किसी खास से होगी मुलाकात

आज किसी खास से आपकी मुलाकात हो सकती है। पार्टनर के साथ आपसी समझ से रिश्तों की पुरानी कड़वाहट दूर होगी। पार्टनर का रखें ख्याल। बिजनेस में नये संबंध बनेंगे। छात्रों को परीक्षा में सफलता पाने के लिए ज्यादा मेहनत की जरूरत है।

कन्या – छात्रों को मिलेंगे सुनहरे मौके

छात्रों को प्रतियोगिता परीक्षा में सुनहरे मौके मिलेंगे। शिक्षा संबंधी समस्या होगी दूर। बेरोजगारों को अपने संपर्कों का लाभ मिलेगा। बिजनेस को बढ़ावा मिलेगा। कार्यस्थल पर होगी आपके काम की तारीफ। प्रमोशन या सम्मान मिल सकता है। सेहत का ध्यान रखें।

तुला -धन संबंधी परेशानियां होंगी

धन संबंधी परेशानियां होंगी दूर। प्रॉपर्टी का फैसला आपके पक्ष में हो सकता है। व्यस्तता रहेगी, लेकिन काम ठीक ढंग से होते रहेंगे। बिजनेस और नौकरी में नए अवसर मिलेंगे। परीक्षा व साक्षात्कार में मिलेगी सफलता। मित्रों के साथ बन सकता है घूमने का प्लान।

ADVERTISEMENT

वृश्चिक – मन रहेगा उमंग से भरपूर

आज मन सारा दिन ऊर्जावान और उमंग से भरपूर रहेगा। मन में नयी अभिलाषाएं प्रभावी होंगी। निर्धारित लक्ष्यों को प्राप्त करने में होंगे सफल। पार्टनर के साथ रिश्ते मजबूत होंगे। संबंधों में निकटता बढ़ेगी। सेहत रहेगी ठीक। माता-पिता से मिलेगा प्यार-दुलार।

धनु – किसी खास से होगी मुलाकात

आज बन सकते हैं खास और नये संबंध। पार्टनर से रिश्ते में आएंगी नजदीकियां। पार्टनर के साथ बीतेंगे खुशियों भरे पल। माता-पिता का मिलेगा सहयोग। संतान संबंधी मिल सकती है खुशखबरी। छात्रों को मिलेगी सफलता। बिजनेस में होगी वृद्धि।

मकर – बिजनेस में घाटे का योग

आज बिजनेस या प्रोफेशनल करियर में सभी निर्णय सोच समझकर करें, घाटे का योग है। दिन भर मन दुखी रह सकता है। गुस्से पर कंट्रोल रखें। सेहत भी बिगड़ सकती है। मित्रों के साथ घूमने का बन सकता है प्लान। धार्मिक कार्यों में बढ़ेगी रुचि।

कुंभ – करियर में न करें लापरवाही

कार्यक्षेत्र में आज आपकी जरा सी लापरवाही आपको नुकसान पहुंचा सकती है। अधिकारियों से वाद-विवाद न करें। सहकर्मी के व्यवहार से हो सकते हैं दुखी। छात्रों को बनाना होगा अपनी सोच को सकारात्मक। कटु शब्दों के प्रयोग से बचें। लव लाइफ रहेगी रोमांस से भरपूर।

ADVERTISEMENT

मीन – परिजनों से नहीं मिलेगा सहयोग

आज आपको उम्मीद के विपरीत अपने परिजनों से सहयोग नहीं मिलेगा। परिवार की समस्या परेशान कर सकती है। जिनके साथ आप संबंधों में सहज नहीं, वहां अलगाव की स्थिति बन रहा है। किसी के घरेलू विवाद में न पड़े। पारिवारिक समस्याओं की वजह से मानसिक तनाव रह सकता है। माता-पिता की सलाह मानें।

इसे भी पढ़ें –

10 दिसंबर, 2018 का राशिफल: जानें कि आपके लिए क्या नया लेकर आएगा आज का दिन

राशि के हिसाब से जानिए क्या है आपका लकी चार्म

ADVERTISEMENT

राशि के अनुसार जानिए कौन-सा रंग आपके लिए है लकी

30 Nov 2018

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT