DIY ब्यूटी

स्टेप बाय स्टेप जानिए क्या है अंडर आई क्रीम लगाने का सही तरीका

Archana Chaturvedi  |  May 10, 2021
अंडर आई क्रीम लगाने का सही तरीका स्टेप बाय स्टेप, correct way to apply under eye cream step by step in hindi

सुंदर दिखना हर किसी को पसंद होता है, और अच्छा लगता है जब कोई आपके लुक पर तारीफ करे। लेकिन कभी-कभी छोटी-छोटी प्रॉब्लम्स भी आपकी सुंदरता में भी बाधा डाल सकते हैं जैसे कि आपकी आंखों के नीचे दिखने वाले काले घेरे। हालांकि मेकअप से डार्क आई सर्कल्स छिपा सकते हैं लेकिन तब क्या जब आप बिना मेकअप के हो। इसके लिए इस समस्या को जड़ से खत्म करने और अंडर आई स्किन की देखभाल करने की जरूरत पड़ती है। लेकिन बहुत से लोग अंडर आई क्रीम न तो अपने ब्यूटी रूटीन में शामिल करते हैं और न ही अंडर आई क्रीम लगाने का सही तरीका  (how to apply eye cream correctly)  जानते हैं। ऐसे में आई क्रीम लगाने का बेहतर परिणाम नहीं मिल पाता है।

अंडर आई क्रीम लगाने का सही तरीका स्टेप बाय स्टेप correct way to apply under eye cream step by step in hindi

हमारे पूरे फेस में हमारी अंडर आई एरिया को जो स्किन होती है वो बहुत ही सॉफ्ट, सेंसटिव और नाजुक होती है। इस एरिया में ड्राईनेस होने की वजह से रिंकल, डार्क आई, डार्क सर्कल्स और पफ़ीनेस जैसी समस्या हो जाती है। इसीलिए अंडर आई स्किन की ज़्यादा ध्यान रखने की ज़रूरत होती है, जो आपको सिर्फ एक आई क्रीम से ही मिल सकता है। क्योंकि एक मॉइश्चराइजर इन अंडर आई प्रॉब्लम्स को दूर नहीं कर सकता है। अंडर आई क्रीम को नियमित रूप से इस्तेमाल करने के अलावा इस बात का ध्यान रखना भी जरूरी है कि इसे सही तरीके से लगाया जाये। तो आइए जानते हैं। अंडर आई क्रीम लगाने का सही तरीका स्टेप बाय स्टेप –

स्टेप 1 – आई क्रीम अप्लाई करने जा रही हैं तो सबसे पहले अपने आंखें और चेहरे को अच्छे से साफ कर लें। यानि कि मेकअप बिल्कुल भी लगा नहीं होना चाहिए। क्योंकि अगर मेकअप लगा रहा तो आई क्रीम स्किन में सही से अब्जॉर्ब नहीं हो पायेगी। इसके लिए एक कॉटन पैड पर मेकअप रिमूवर लें और उसे आंखों पर 30 सेकेंड के लिए रखें और फिर वाइप कर लें। इससे स्किन में जमा तेल, धूल और गंदगी आदि साफ हो जायेगी।
स्टेप 2 – इसके बाद अपनी रिंग फिंगर या इंडेक्स फिंगर पर मटर के दाने जितनी आई क्रीम लें। ध्यान रखें कि अंडर आई क्रीम को इफेक्टिव बनाने के लिए इसमें कई शक्तिशाली तत्वों का उपयोग किया जाता है। इसीलिए क्रीम लगाने के लिए इसककी मात्रा ज्यादा लेने की कोई जरूरत नहीं है।
स्टेप 3 – अब रिंग फिंगर की मदद से डॉट-डॉट करते हुए आंखों के नीचे वाले हिस्से पर लगाएं। इसे लगाने की शुरूआत हमेशा इनर आई कार्नर से करें। ब्रो बोन तक सेमी सर्कल बनाते हुए क्रीम को अप्लाई करें।
https://hindi.popxo.com/article/right-order-to-apply-skincare-products-in-hindi

स्टेप 4 – क्रीम को तब तक थपथपाते यानि डैब-डैब करते रहें जब तक की वो सही से स्किन में अब्जॉर्ब न हो जाये। इसके बाद अब आप जो चाहे स्किन केयर प्रोडक्ट लगा सकती हैं।
स्टेप 5 – बस इस बात का ध्यान रखें कि आई क्रीम आपकी आंखों के अंदर न जाने पायें। इससे जलन पैदा हो सकती है। ये बहुत ही लाइट होती है और इसे मॉइश्चराइजर लगाने से पहले ही आंखों के आस-पास लगा सकते हैं। इसे आप मॉर्निंग और नाइट स्किन केयर रूटीन में शामिल कर सकते हैं। 
https://hindi.popxo.com/article/how-to-gently-remove-eye-makeup-tips-in-hindi

POPxo की सलाह: MyGlamm की ग्लो स्किनकेयर रेंज के साथ रखें अपनी त्वचा का खयाल।

Read More From DIY ब्यूटी