एंटरटेनमेंट

बॉलीवुड स्टार्स, जो असल ज़िंदगी में हैं शाकाहारी

Supriya Srivastava  |  Jul 26, 2019
बॉलीवुड स्टार्स, जो असल ज़िंदगी में हैं शाकाहारी

बाॅलीवुड स्टार्स को हर समय फिट और खूबसूरत दिखना ज़रूरी होता है। कह सकते हैं कि फिट और खूबसूरत दिखना उनके काम का एक अहम हिस्सा भी है। ऐसे में कई बाॅलीवुड एक्टर्स अब नाॅन- वेज खाना छोड़कर वेजिटेरियन बनने का समर्थन करने लगे हैं। इनमें से कुछ स्टार्स तो अपने सिद्धांतों के चलते वीगन बनने की राह भी अपना चुके हैं। वहीं कुछ बाॅलीवुड स्टार्स ने अपनी सेहत और अध्यात्म में रुचि के चलते शाकाहारी भोजन अपना लिया है। 

ये भी पढ़ें- मिलिए एकता कपूर की इन 5 मांओं से, कोई है बच्चों पर सख्त तो कोई है मम्मी नंबर 1

ये हैं बाॅलीवुड के वेजिटेरियन स्टार्स

बाॅलीवुड में कई स्टार्स हैं, जो शुरू से ही शाकाहारी हैं लेकिन कुछ स्टार्स ऐसे भी हैं, जिन्होंने किसी न किसी वजह से नाॅन- वेज खाना हमेशा के लिए छोड़ दिया। हम आपको बता रहे हैं उन बाॅलीवुड स्टार्स के बारे में, जिन्होंने पूरी तरह से शाकाहारी जीवनशैली को अपना लिया है।

शाहिद कपूर

Instagram

बॉलीवुड के कबीर सिंह यानि शाहिद कपूर पूरी तरह से वेजिटेरियन हैं। इस बारे में शाहिद कपूर का कहना है कि वो शाकाहारी बनकर बहुत खुश हैं और उनका मानना है कि ज़िंदगी जीने का यही सबसे अच्छा तरीका है। आपको बता दें कि PETA, जो कि एक पशु- अधिकार संगठन है, ने शाहिद कपूर को ‘हॉटेस्ट वेजिटेरियन’ के खिताब से भी नवाज़ा है।

कंगना रनौत

Instagram

यूं तो कंगना रनौत भी वेजिटेरियन हैं लेकिन पहले वे एक हार्डकोर नॉन- वेजिटेरियन थीं। मगर कुछ था, जो उन्हें नॉन- वेज खाने से बार- बार रोक रहा था। कंगना के मुताबिक, “आध्यात्मिक रूप से मांसाहारी होना मुझे रोक रहा था। मेरे लिए नॉन- वेज छोड़ना बहुत मुश्किल था। मैं ये नहीं कहूंगी कि मुझे नॉन- वेज खाने का मन नहीं होता लेकिन अपनी इच्छाशक्ति के ज़रिए आप इसे छोड़ सकते हैं।”

जैकलीन फर्नांडिस

Instagram

जैकलीन फर्नांडिस एक वीगन हैं क्योंकि वो जानवरों पर होने वाले अत्याचार के पूरी तरह से खिलाफ हैं। जैकलीन को साफ- सुथरा और सेहतमंद शाकाहारी खाना पसंद है। वे ऑर्गेनिक फूड की दीवानी हैं। इसके अलावा जैकलीन फर्नांडिस उन संस्थाओं के साथ भी जुड़ी रहती हैं, जो जानवरों की सुरक्षा और उनके हित में काम करती हैं। 

आर माधवन

Instagram

आर माधवन का नाम बॉलीवुड के सबसे क्यूट एक्टर्स में गिना जाना है। आपको बता दें कि आर माधवन भी पूरी तरह से शाकाहारी हैं। एक इंटरव्यू के दौरान आर माधवन ने कहा था, “एक बार जब आप कसाई खाने के अंदर का दृश्य देख लेंगे तो खुद ही मांस- मछली खाना छोड़ देंगे। मुझे इस बात को स्वीकारने में कोई शर्म नहीं है कि मैं एक वेजिटेरियन हूं।”

ये भी पढ़ें- रब ने नहीं, एकता कपूर ने बना दी इन टीवी सितारों की जोड़ी

करीना कपूर

Instagram

बॉलीवुड में कपूर खानदान को उनके खाने के प्रति प्यार के लिए जाना जाता है। उसी खानदान से होने के नाते करीना कपूर भी एक बड़ी फूडी हैं। एक इंटरव्यू के दौरान अपने शाकाहारी होने पर करीना कपूर ने कहा था, “मैंने नॉन- वेज खाना काफी साल पहले छोड़ दिया था। वेजिटेरियन होना नॉन- वेजिटेरियन होने से कहीं ज्यादा सेहतमंद है। मैं दाल, रोटी, सब्जी, चावल जैसा सादा और घर का बना हुआ खाना ज्यादा पसंद करती हूं।’’ 

अनुष्का शर्मा

Instagram

एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा भी नॉन- वेजिटेरियन से वेजिटेरियन में तब्दील हो चुकी हैं और वे अपने इस फैसले से बहुत खुश हैं। अनुष्का के मुताबिक, “मेरे लिए नॉन- वेज छोड़ना बहुत मुश्किल था, मगर वेजिटेरियन बनने का फैसला मेरा खुद का था। जानवरों के प्रति मेरा लगाव और आध्यात्मिक कारणों के चलते मैंने नॉन- वेज खाना छोड़ दिया।”

विद्या बालन

Instagram

विद्या बालन शुरुआत से ही शाकाहारी हैं, जबकि उनके पति सिद्धार्थ रॉय कपूर एक हार्डकोर नॉन- वेजिटेरियन हैं। ऐसे में उन्हें अपने पति के साथ खाने की टेबल पर तालमेल बिठाने में थोड़ी दिक्कत तो होती होगी लेकिन विद्या को इस बात से कोई ऐतराज़ नहीं है। विद्या के मुताबिक, वो शुरुआत से ही वेजिटेरियन थीं और हमेशा रहेंगी। 

ये भी पढ़ें- चंद्रकांता से शक्तिमान तक… दूरदर्शन के ये 10 सीरियल, ताज़ा कर देंगे आपके बचपन की यादें

आमिर खान

Instagram

एक समय पर आमिर खान को मछली, चिकन, मीट, मटन और अंडे खाना बेहद पसंद था। मगर अब आमिर खान पूरी तरह से शाकाहारी हैं और वीगन फूड खाना ही पसंद करते हैं। आमिर खान न सिर्फ हरी सब्जिया खाते हैं बल्कि उन्होंने दूध और सारे डेयरी प्रोडक्ट्स भी खाने छोड़ दिए हैं। 

सोनम कपूर

Instagram

ठीक आमिर खान की ही तरह बॉलीवुड की फैशनिस्टा सोनम कपूर ने भी कई साल पहले नॉन- वेज के साथ दूध और सारे डेयरी प्रोडक्ट्स खाने छोड़ दिए थे। सोनम कपूर के मुताबिक, वे अपनी वेजिटेरियन और हेल्दी डाइट से बेहद खुश हैं। 

ये भी पढ़ें- तस्वीरों में देखिए, 19 साल बाद कैसी दिखती है “शाका लाका बूम बूम” की स्टार कास्ट

(आपके लिए खुशखबरी! POPxo शॉप आपके लिए लेकर आए हैं आकर्षक लैपटॉप कवर, कॉफी मग, बैग्स और होम डेकोर प्रोडक्ट्स और वो भी आपके बजट में! तो फिर देर किस बात की, शुरू कीजिए शॉपिंग हमारे साथ।) .. अब आयेगा अपना वाला खास फील क्योंकि Popxo आ गया है 6 भाषाओं में … तो फिर देर किस बात की! चुनें अपनी भाषा – अंग्रेजीहिन्दीतमिलतेलुगूबांग्ला और मराठी.. क्योंकि अपनी भाषा की बात अलग ही होती है।

Read More From एंटरटेनमेंट