पैरेंटिंग

प्रेग्नेंट महिला को सही पोजीशन में सोना चाहिए, वर्ना बढ़ सकती हैं कॉम्प्लीकेशन्स

Mona Narang  |  Jul 1, 2022
प्रेग्नेंसी में कैसे सोना चाहिए

गर्भावस्था के समय जब महिला को अच्छी नींद लेने की जरूरत होती है, तब उनके लिए सोना उतना ही मुश्किल हो जाता है। बढ़ते पेट की वजह से आरामदायक पोजीशन में सोना उनके लिए काफी चुनौतीपूर्ण होता है। इसके साथ ही सबसे बड़ी टेंशन यह होती है कि अगर आप किसी पोजीशन में कंफर्टेबल महसूस कर भी रही हैं, तो जरूरी नहीं वो अवस्था भ्रूण के लिए सेफ हो। प्रेग्नेंसी में सोने की पोजीशन कैसी होनी चाहिए, लेख में इसके बारे में जानेंगे।

गर्भावस्था के दौरान सोने में तकलीफ क्यों होती है? (Why Is it Difficult to Sleep During Pregnancy in Hindi)

गर्भावस्था में नींद

गर्भावस्था के दौरान निम्न कारणों से महिला को सोने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

प्रेग्नेंसी में सोने की पोजीशन कैसी होनी चाहिए? (How to Sleep When Pregnant in Hindi)

प्रेग्नेंसी में चाय या कॉफी

प्रेग्नेंसी में कैसे सोना चाहिए, इसका जवाब खोज रहे हैं, तो बता दें गर्भवती के लिए बाईं तरफ करवट लेकर सोना सबसे बेहतर माना जाता है। यह अवस्था माँ और गर्भ में पल रहे शिशु दोनों के लिए अच्छी होती है। इस पोजीशन में सोने से शिशु को पर्याप्त पोषक तत्व के साथ ऑक्सीजन मिलती है। यही नहीं ऐसे सोने से गर्भवती के शरीर में ब्लड सर्कुलेशन भी सामान्य रहता है।

हालांकि, ऐसे समय में एक ही पोजीशन में पूरे समय सोना आसान नहीं है। इसलिए, परेशानी महसूस होने पर गर्भवती कुछ देर के लिए दाईं तरफ करवट लेकर सो सकती हैं। परंतु, ज्यादा देर तक इस अवस्था में न रहें। इससे गर्भाशय का वजन लिवर पर भार डाल सकता है।  

ध्यान दें कि गर्भवती महिला को पेट व पीठ के बल सोने की सख्त मनाही होती है। गर्भावस्था के दौरान लंबे समय तक पीठ के बल सोने से पीठ की मांसपेशियों समेत रीढ़ की हड्डियों व रक्त नलियों पर गर्भाशय का दबाव पड़ता है। इससे मांसपेशियों में सूजन के साथ शिशु तक रक्त का संचार प्रभावित हो सकता है।

सोते समय गर्भवती को आराम मिल सके इसके लिए वे अपने घुटनों के नीचे तकिया रख सकती हैं। घुटनों को मोड़कर सोने से आपको आराम मिलेगा। ध्यान रखें पहली तिमाही से ही यदि आप बाईं तरफ करवट लेकर सोने की आदत डाल लेंगी तो आगे चलकर आपको ज्यादा परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा।

प्रेग्नेंसी में अच्छी नींद के लिए टिप्स (Tips to Sleep Better During Pregnancy in Hindi)

गर्भावस्था में अच्छी नींद के लिए निम्नलिखित उपाय मददगार साबित हो सकते हैं, जो कुछ इस प्रकार हैं:

वैसे तो दिनभर में कम से कम सात घंटे सोना हर किसी के लिए जरूरी होता है। बात करें गर्भवती महिलाओं की तो उन्हें रात को आठ घंटे और दिन में भी करीबन दो घंटे की नींद लेने की सलाह दी जाती है। आशा करते हैं लेख को पढ़ने के बाद प्रेग्नेंसी में सोने की पोजीशन को लेकर आपके मन में कोई संशय नहीं होगा। लेख में बेहतर नींद के लिए भी कुछ टिप्स दिए गए हैं। इस लेख को अपने सर्कल में गर्भवती महिलाओं के साथ जरूर शेयर करें।

चित्र स्रोत: Freepik

Read More From पैरेंटिंग